अरविंद केजरीवाल का एलान- विधानसभा में रखेंगे विश्वास प्रस्ताव, विधायकों को एकजुट दिखाने के लिए फैसला

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विधानसभा में आज मैं विश्वास मत रखूंगा, लेकिन यह गौर करने वाली बात है कि दिल्ली सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं आया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 04:50 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 04:52 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल का एलान- विधानसभा में रखेंगे विश्वास प्रस्ताव, विधायकों को एकजुट दिखाने के लिए फैसला
अरविंद केजरीवाल का एलान

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विधानसभा में आज मैं विश्वास मत रखूंगा, लेकिन यह गौर करने वाली बात है कि दिल्ली सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं आया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम देख सकते हैं कि पार्टियों को तोड़ा जा रहा है। झूठे मामले दर्ज करके अन्य राज्यों में सरकारें गिराई जा रही है। दिल्ली में, वे शराब नीति मामले के बहाने से AAP नेताओं को गिरफ्तार करने कर रहे हैं। उनका असली मकसद सरकार को गिराना है। वे जानते हैं कि वे दिल्ली में कभी चुनाव नहीं जीत सकते हैं। लोगों को यह दिखाने के लिए कि हमारा कोई भी विधायक नहीं टूटा और वे सभी बरकरार हैं। मैं विश्वास प्रस्ताव पेश करता हूं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

कांकेर में बड़ी नक्‍सली साजिश नाकाम, वटटेकाल के जंगलों से बरामद हुआ IED, जवानों ने किया निष्क्रिय

IED Recovered in Kanker: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने शुक्रवार को बड़ी नक्‍सली साजिश को नाकाम किया है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 01:31 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 01:31 PM (IST)

कांकेर में बड़ी नक्‍सली साजिश नाकाम, वटटेकाल के जंगलों से बरामद हुआ IED, जवानों ने किया निष्क्रिय

कांकेर। IED Recovered in Kanker: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने शुक्रवार को बड़ी नक्‍सली साजिश को नाकाम किया है। कांकेर के ग्राम वटटेकाल के जंगलों में नक्‍सलियों ने आइईडी लगाया हुआ था, जिसे जवानों ने रिकवर करने के बाद सफलतापूर्वक नष्‍ट कर दिया है। नक्‍सलियों ने जवानों को टारगेट करने के लिए आइईडी (IED) प्‍लांट किया था।

जानकारी के अनुसार नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जवानों की सर्चिंग लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को महला कैंप से बीएसएफ 47वीं वाहिनी और डीआरजी की संयुक्‍त टीम सर्चिंग पर निकली थी।

सर्चिंग के दौरान जवानों ने ग्राम वटटेकाल के जंगलों में आइईडी बरामद किया है। इसके बाद जवानों ने आइईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर नक्‍सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आइईडी डिफ्यूज करने के बाद इलाके में जवानों की सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2007 में दिल्‍ली की भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में पोस्‍ट ग्रैजुएट डिप्‍लोमा किया है। अध्‍ययन के बाद मैंने दिल्‍ली में अलग-अलग संस्‍थानाें में दो वर्ष सेवा दी। इसके बाद मैंने हिंदुस्‍तान न्‍यूजपेपर मे

घर की तिजोरी में रखें ये फूल, धन की होगी बरसात

ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई वस्तुओं के बारे में बताया है, जिनके होने से ही धन का लाभ हो जाता है। इन चीजों को घर की तिजोरी में रख लेने भर से ही धन खिचा चला आता है। घर की तिजोरी में फूल का रखना भी शुभ होता है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 07:47 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 07:47 PM (IST)

घर की तिजोरी में रखें ये फूल, धन की होगी बरसात
तिजोरी में रखें ये फूल।

धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई वस्तुओं के बारे में बताया है, जिनके होने से ही धन का लाभ हो जाता है। इन चीजों को घर की तिजोरी में रख लेने भर से ही धन खिचा चला आता है। घर की तिजोरी में फूल का रखना भी शुभ होता है।

आप को यहां यह ध्यान देने की जरूरत है कि हर फूल को तिजोरी में नहीं रखना चाहिए। यह आपके लिए नकारात्मक भी हो सकता है। कुछ ही ऐसे फूल होते हैं, जिनको रखने धन का लाभ होता है। उन फूलों के रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से इस बारे में बताया है।

इस फूल को घर की तिजोरी में रखें और यह हैं लाभ

घर की तिजोरी में कदंब को फूल को रखना शुभ माना जाता है। कदंब के फूल से श्री कृष्ण को विशेष लगाव है। माता लक्ष्मी को भी यह फूल उतना ही पसंद है। घर की तिजोरी में इस फूल को रखने से घर में सकारात्मकता आती है। यह उस नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है, जिससे आर्थिक तंगी आ रही हो।

कदंब का फूल रखने से भगवान श्री कृष्ण की सीधी कृपा होती है, जिससे घर में खुशहाली आती है। अब श्री कृष्ण का आशीर्वाद मिलने पर हर तरह की समस्या का दूर होना तो स्वभाविक है। आपके घर में ग्रह दोष, तो कदंब का फूल का उसे दूर कर सकता है। गुरु ग्रह का सीधा संबंध कदंब फूल से होता है।