Whats up Physician Indore: हैडफोन के बढ़ते उपयोग से सुनने की क्षमता होती है कम, चिड़चिड़ापन व मानसिक बीमारी भी
naidunia_image

आडियोमेट्री टेस्ट करवाएं, कानी से पानी निकलता है तो विशेषज्ञ को दिखाना जरूरी

सवाल: आठ साल की उम्र में मेरे बेटे का एक्सीडेंट हुआ था। तबसे उसके कान से पानी निकलता है। वर्तमान में उसकी 11 साल उम्र हो चुकी है? -असलम दुलावत, इंदौर

जवाब: कान से पानी निकलता है तो तुरंत विशेषज्ञ को दिखाएं, क्योंकि कान का पर्दे को नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में आडियोमेट्री टेस्ट करवाएं। इसके माध्यम से सुनने की क्षमता के बारे में पता लगाया जा सकता है। कान का पर्दा फटा होने पर सर्जरी करवाना पड़ सकती है।

सवाल: 80 बरस की उम्र हो चुकी है। 2015 में सुनने की क्षमता का पता लगाने के लिए टेस्ट करवाया था। उस दौरान रिपोर्ट में कुछ भी गड़बड़ी नहीं थी, लेकिन कुछ महीनों से कम सुनाई देने लगा है? -अनिल कोठुलकर, इंदौर

जवाब: 2015 में आडियोमेट्री टेस्ट के दौरान कान से जुड़ी नसें ठीक होगी। इसलिए रिपोर्ट नार्मल आई थी, मगर अब परिस्थिति बदल चुकी है। बढ़ती उम्र के साथ नसों में कमजोर होना स्वाभाविक है। अब दोबारा टेस्ट करवाना चाहिए। उसके आधार पर उपचार शुरू कर देना चाहिए।

सवाल: तीन साल से सिर दर्द की समस्या हो चुकी है। कान में सिटी बजने जैसे आवाज सुनाई देती है। उस दौरान टेस्ट करवाने पर दोनों कान में 48-51 प्रतिशत नसों में कमजोरी बताई थी? -डीआर पाटिल, इंदौर

जवाब: बार-बार सिरदर्द होने पर कान से जुड़ी बीमारियों का संकेत देता है। इसके लिए उपचार करने के अलावा व्यायाम करने पर ध्यान दें। गर्दन के मूवमेंट को बढ़ाने के लिए व्यायाम करना चाहिए। इससे थोड़े समय के लिए नसे मजबूत होती है। इससे सुनने की क्षमता में वृद्धि होती है।

सवाल: सुनाई कम देने लगा है। क्या मुझे कान की मशीन लगाना चाहिए? -सुरेश मांगवानी, इंदौर

जवाब: सुनाई कम दे रहा है तो पहले आडियोमेट्री टेस्ट करवाना बेहतर होगा। इससे आपकी सुनने की क्षमता के बारे में पता लगाया जा सकता है। उसके बाद डाक्टर से परामर्श करें। फिर कान में सुनने की मशीन लगाए।

सवाल: कुछ महीने पहले पटाखों की आवाज से सिर दर्द होने की शिकायत शुरू हुई है। साथ ही कान के ऊपरी हिस्से में भी दर्द होने लगा है? -हेमलता साहू, इंदौर

जवाब: पटाखों की आवाज से कान के पर्दे को नुकसान होने की आशंका हो सकती है, मगर पहले आडियोमेट्री टेस्ट करवाए। वैसे सिरदर्द और कान में दर्द होने पर डाक्टर से संपर्क कर दवाइयां शुरू कर दें। नसों में कमजोरी से भी यह स्थिति बनती है।

सवाल: कान की सफाई कितने समय में करना चाहिए। साथ ही सही तारीका क्या होगा? -भेरूलाल कुमावत

जवाब: नियमित कान की सफाई करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। वैसे सप्ताहभर में अच्छी क्वालिटी के ईयर बर्ड से कान का मैल निकाला जा सकता है। बाजार में सस्ते ईयरबर्ड से कानों को नुकसान होता है। कई बार उनकी रूई अंदर रह जाती है।