Sehore Information: मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के घरों पर चला बुलडोजर

अवैध कालोनी पर तो प्रशासन का बुलडोजर चल ही रहा था साथ ही यह बुलडोजर अब अपराधियों के घरों पर भी चल रहा है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 07:38 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 07:38 AM (IST)

Sehore News: मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के घरों पर चला बुलडोजर

HighLights

  1. प्रशासन ने अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के घरों पर बुलडोजर चलाया।
  2. विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा लगातार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
  3. राजस्व अमला वन विभाग व पुलिस बल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

नईदुनिया न्‍यूज, सीहोर, इछावर/दिवड़िया। तहसील के तहत आने वाले ग्राम बावड़िया गोसाई में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के घरों पर बुलडोजर चलाया। घटना के बाद विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा लगातार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विगत दिनों इछावर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर घटना में सम्मिलित अपराधियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही उनके घर पर बुलडोजर चलाने के लिए ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी भी दी थी।

बुधवार सुबह राजस्व अमला वन विभाग व पुलिस बल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह मामला ग्राम बावड़िया गोसाई का है। जहां बीते दिनों ने डूंडलावा गांव से आरोपितों ने सात साल की बच्ची का अपहरण कर लिया था और उसे बेचने के फिराक में थे। उक्त घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और शिवपुरी जिले के ग्राम मायापुर में नाबालिग बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने शाहरुख पिता अकबर, मागीबाई पति शाहरुख को भी आरोपित पाया और गिरफ्तार किया था। इस मामले में बुधवार को प्रशासन ने आरोपितों के घर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है।

लकड़ी माफिया भी निकला अपहरण का आरोपित

आरोपित के घर पर जब बुलडोजर चला और घर जमींदोज हुआ तो घर के अंदर रखी अवैध सागौन की बेश कीमती सिल्लियां भी नजर आई। जिन्हें मौके पर मौजूद वन विभाग के हमले द्वारा जब्त कर केस दर्ज किया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित पिछले कई दिनों से लकड़ी की तस्करी का काम भी बड़े पैमाने पर करता था, लेकिन उस पर अभी तक कभी भी कार्रवाई नहीं की गई थी। शाहरुख की छवि पहले से ही गांव में एक खूंखार माफिया के तौर पर रही है और वह एक आदतन अपराधी की श्रेणी में पहले से ही था।

प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण पर लगातार की जा रही कार्रवाई

अवैध निर्माण पर प्रशासन का सख्त रवैया लगातार जारी है। जिसके चलते अवैध कालोनी पर तो प्रशासन का बुलडोजर चल ही रहा था साथ ही यह बुलडोजर अब अपराधियों के घरों पर भी चल रहा है। प्रशासन द्वारा विद्युत चार दिनों से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बसी अवैध कालोनियों को लगातार तोड़ा जा रहा है तो वहीं अपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चला कर घर को जमींदोज कर अन्य आरोपितों में भय पैदा किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों गांव डूंडलाव से अपहरण के मामले में कार्रवाई की गई।आरोपितों पर देवास, राजगढ़, सीहोर जिले के थानों में मानव तस्करी और अपहरण के कई मामले दर्ज है।

यह हैं आरोपित

तिवारी कंजर पिता नाथ कंजर (30) वर्ष निवासी पीपररावां जिला देवास, राहुल पिता चिमन मालवीय (20) निवासी खेड़ावत जिला शाजापुर, सुनील उर्फ रिंकू पिता गणेश कंजर (28) वर्ष, आजादसिंह पिता रामजी कंजर, धरमराज पिता सरविन कजर उम्र 55 वर्ष निवासी मायापुर जिला शिवपुरी, शाहरुख पिता अकबर उम्र (25) व उसकी पत्नी इकरा निवासी बावडिया गोसाई जिला सीहोर, दयाराम पिता हरिशंकर (46) व मांगीबाई पति राहुल कंजर उम्र 18 वर्ष निवासी खेड़ावद जिला शाजापुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का