Rajya Sabha Elections: सागरिका घोष को राज्यसभा भेजेगी टीएमसी, 4 उम्मीदवारों का किया एलान
Rajya Sabha Elections: तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। सुष्मिता देव को फिर से राज्यसभा भेजा जाएगा।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 03:24 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 03:24 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rajya Sabha Elections: तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। सुष्मिता देव को फिर से राज्यसभा भेजा जाएगा। इसके अलावा पत्रकार सागरिका घोष, ममता बाला ठाकुर और नदीमुल हक का नाम शामिल हैं।
तृणमूल कांग्रेस ने किया पोस्ट
टीएमसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि हमें राज्यसभा चुनाव के लिए सागरिका घोष, सुष्मिता देव, नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर के नाम की घोषणा करते हुए खुशी है। हम उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि वे तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे।
All India Trinamool Congress publicizes the candidature of Sagarika Ghose, Sushmita Dev, Nadimul Haque and Mamata Bala Thakur for the forthcoming Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/kBqGE0BiO6
— ANI (@ANI) February 11, 2024
कौन हैं चारों टीएमसी उम्मीदवार?
बता दें सुष्मिता देव पहले भी तृणमूल कांग्रेस सांसद रह चुकी हैं। 2021 में कांग्रेस से टीएमसी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया था। उनका कार्यकाल कुछ समय पहले ही खत्म हुआ। नदीमुल हक पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। ममता ठाकुर ने 2019 में बनगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के शांतनु ठाकुर से हार गई थी। सागरिका घोष पत्रकार और लेखिका हैं।


