Shahdol Information : शहडोल के 12 आदिवासी युवकों को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बनाया बंधक, खाने को देते रहे चावल और नमक

Shahdol Information : स्‍वजन बोले- सबको पटासी के राजेश कोल ने छत्तीसगढ़ के मिथुन कोल नागपुर में जूस फैक्ट्री में काम होना बताकर लेकर गया था।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 09:49 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 09:49 AM (IST)

Shahdol News : शहडोल के 12 आदिवासी युवकों को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बनाया बंधक, खाने को देते रहे चावल और नमक

HighLights

  1. फोन से मिली सूचना पर पुलिस में शिकायत।
  2. शिकायत के 10 दिन बाद भी बेटे घर नहीं पहुंचे।
  3. एसपी ने जल्दवैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Shahdol Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। काम की तलाश में आंध्रप्रदेश के चित्तूर गए शहडोल के 12 आदिवासी युवकों से वहां बंधक बना लिया है। पीड़ित युवाओं ने इस बात की जानकारी अपने स्वजनों को फोन से दी है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के यहां आवेदन देकर बेटों को वापस लाने की गुहार लगाई है। एसपी कुमार प्रतीक ने शिकायत को लेकर पता करवाते हुए जल्द ही वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

खाने के नाम पर चावल और नमक दिया जाता है

श्यामबाई कोल ने बताया कि शिकायत के 10 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक बेटे घर नहीं पहुंचे। इन सबको पटासी के राजेश कोल ने छत्तीसगढ़ के मिथुन कोल नागपुर में जूस फैक्ट्री में काम होना बताकर लेकर गया था। बताया कि पीड़ित युवाओं में से एक गुरवाही के राजा कोल ने बुधवार को एक तस्वीर भेजी है। उसने बताया कि 25 जनवरी को यहां पहुंचे तो एक सप्ताह काम के बाद पैसे ही नहीं दिए। दो लोग उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ जानवरों जैसा सुलूक किया जा रहा है। खाने के नाम पर चावल और नमक दिया जाता है।

फोन से मिली सूचना के आधार पर स्वजनों ने पुलिस से शिकायत की

शिकायत के अनुसार समीर कोल जितेंद्र कोल राजेश कोल रोहित कोल राजा कोल छोटू कोल गोलू कोल जुवेश कोल, सोमनाथ कोल को बंधक बनाया गया है। फोन से मिली सूचना के आधार पर स्वजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि बंधक नहीं बनाया गया है स्वजनों के अनुसार बंधक जैसे सलूक किया जा रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

Bihar Information: बिहार में सियासी हलचल तेज, फ्लोर टेस्ट से पहले RJD ने विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर रोका

Bihar Politics: राजद विधायकों का सामान पटना में पार्टी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर लाया गया। फ्लोर टेस्ट से पहले पार्टी विधायकों और महागठबंधन के विधायकों की बैठक हुई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 07:30 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 10 Feb 2024 10:40 PM (IST)

Bihar News: बिहार में सियासी हलचल तेज, फ्लोर टेस्ट से पहले  RJD ने विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर रोका
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव।

एएनआई, पटना। Bihar Information: बिहार में 12 फरवरी फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले जनता दल यूनाइटेड ने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के विधायकों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इस बीच आरजेडी ने अपने विधायकों को बैठक में बुलाकर तेजस्वी यादव के आवास पर रोक है।

विधायकों का लगेज आवास भेजा जा रहा

आरजेडी की बैठक तीन घंटे तक चली। इसके बाद विधायकों को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पांच देश रत्न मार्ग स्थित आवास पर रोका गया। विधायकों का सामान आवास में भेजा जा रहा है। फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार कांग्रेस के विधायक हैदराबाद पहुंचे हैं। विधायकों को टूटने के डर से उन्हें बाहर भेजा गया है। पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई थी। इसमें 17 विधायक शामिल हुए थे। इसके बाद बिहार कांग्रेस के 16 MLA हैदराबाद पहुंचे।

#WATCH | Bihar | Baggage of RJD MLAs being delivered to the official residence of occasion chief and former Deputy CM Tejashwi Yadav in Patna. A gathering of RJD MLAs and MLAs of mahagathbandhan was held right here this night forward of the Ground Take a look at. The leaders are reportedly staying again… pic.twitter.com/nrp212bYaJ

— ANI (@ANI) February 10, 2024

जेडीयू ने विधायकों के लिए रखा लंच

जेडीयू ने शनिवार को अपने विधायकों को मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर खाना खाने के लिए बुलाया हैं। जेडीयू अपने विधायकों पर नजर रखना चाहती है। वहीं, लालू यादव की पार्टी आरजेडी के विधायकों की दोपहर को तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक हुई। पार्टी ने अपने विधायकों को 12 फरवरी के दिन सदन में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Janhvi Kapoor and Ananya Pandey carried out in Surat wedding ceremony | शादी में डांस करती नजर आई जान्हवी और अनन्या: सूरत की ग्रैंड वेडिंग में किया परफॉर्म, वायरल हुए वीडियोज

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे सूरत की एक ग्रैंड वेडिंग में डांस परफॉर्मेंस देती नजर आईं। खबरों की मानें तो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रूपल शाह की बेटी की शादी में परफॉर्म करने के लिए दोनों एक्ट्रेसेस को बुलाया गया था।

शादी में पहुंचे बॉलीवुड सितारे
जहां जान्हवी ने गुजराती स्टाइल घाघरा-चोली पहने डोली में बैठकर एंट्री ली। वहीं अनन्या रेड आउटफिट में डांस मूव्स करती दिखीं। दीया मिर्जा रेड स्लिम फिट गाउन पहने फंक्शन में होस्ट बनी नजर आईं। वेडिंग में सिंगर अमित त्रिवेदी ने भी अपने पॉपुलर सॉन्ग्स गाए। परफॉर्मेंस के वक्त उनकी बैकग्राउंड स्क्रीन पर भगवान शिव की तस्वीर भी नजर आई।

जान्हवी के आने वाले प्रोजेक्ट्स
जान्हवी कपूर पिछले साल नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में दिखी थीं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी नजर आए थे। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था।

जान्हवी कपूर फिल्म ‘देवरा’ से साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में जूनियर NTR लीड रोल में होंगे। फिल्म के डायरेक्टर कोराताला शिवा हैं। हालांकि पहले इस फिल्म का नाम ‘एनटीआर 30’ था, लेकिन बाद में बदल कर ‘देवरा’ कर दिया गया। ये फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अनन्या पांडे के आने वाले प्रोजेक्ट्स
अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में दिखी थीं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी आज की जेनरेशन पर बेस्ड थी। जहां दिखाया गया था कि किस तरह से सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इस फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे। अनन्या जल्द ही विक्रमादित्य मोटवानी की साइबर थ्रिलर ‘कंट्रोल’ में नजर आएंगी।

Bhopal Information: बिना अनुमति चल रही थी बेव सीरीज की शूटिंग, नगर निगम ने वसूला 10 हजार रुपये जुर्माना

त्रिलंगा क्षेत्र में औरा माल के पास चल रही थी शूटिंग। स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर पहुंचा नगर निगम का अमला और की कार्रवाई।

By Ravindra Soni

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 09:35 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 09:35 AM (IST)

Bhopal News: बिना अनुमति चल रही थी बेव सीरीज की शूटिंग, नगर निगम ने वसूला 10 हजार रुपये जुर्माना
नगर निगम ने वेब सीरीज के डायरेक्टर से वसूला जुर्माना।

HighLights

  1. बेव सीरीज की शूटिंग के कारण औरा माल के पास ट्रैफिक जाम हो रहा था।
  2. इसकी शिकायत रहवासियों ने नगर निगम के कार्यालय में की थी।
  3. जोन के प्रभारी एएचओ ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई।

Bhopal Information: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के त्रिलंगा क्षेत्र में औरा माल के पास बुधवार को बेव सीरीज ‘गुल्लक’ के चौथे सीजन की शूटिंग चल रही थी। लेकिन इसको लेकर नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी। इसकी जानकारी जब संबंधित जोन के प्रभारी एएचओ रविंद्र यादव को लगी तो वह अमले के साथ मौके पर पहुंचे और इसके डायरेक्टर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इधर नेक्सा शोरूम के कर्मचारियों द्वारा कचरा फैलाने पर तीन हजार रुपये का स्पाट फाइन भी वसूला गया।

हो रहा था ट्रैफिक जाम

जोन प्रभारी एएचओ रविंद्र यादव ने बताया कि बेव सीरीज की शूटिंग के कारण औरा माल के पास ट्रैफिक जाम हो रहा था। इसकी शिकायत रहवासियों ने निगम कार्यालय में की थी। जब मौके पर गए तो देखा कि वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी। इसके लिए रूट भी डायवर्ट किया गया था। जब डायरेक्टर से अनुमति संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो उसने नोमान नामक व्यक्ति द्वारा अनुमति लेने की बात कही। लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। ऐसे में संबंधित डायरेक्टर के खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि बाद में बेव सीरीज के लिए निगम कार्यालय में आवदेन किया गया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

Electoral Bonds Case: चुनावी बांड की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

SC on Electoral Bonds Case: पिछले साल 2 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 09:32 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 09:32 AM (IST)

Electoral Bonds Case: चुनावी बांड की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
यहां जानिए याचिकाकर्ता और सरकार का रुख

HighLights

  1. राजनीतिक फंडिंग पारदर्शिता से जुड़ा है पूरा मामला
  2. लोकसभा चुनाव 2024 पर होगा सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर
  3. जानिए अब तक क्या रहा सरकार का पक्ष

एजेंसी, नई दिल्ली। चुनावी बांड (Electoral bond) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को फैसला सुनाएगा। तीन दिनों तक मामले की सुनवाई के बाद पिछले साल 2 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला अहम माना जा रहा है।

Electoral bond: याचिकाकर्ता की दलील

  • चुनावी बांड से जुड़ी राजनीतिक फंडिग पारदर्शिता को प्रभावित करती है और मतदाताओं के सूचना के अधिकार का उल्लंघन करती है।
  • इस योजना में शेल कंपनियों के माध्यम से योगदान करने की अनुमति दी गई है।
  • Electoral bond: सरकार का पक्ष

    • धन का उपयोग उचित बैंकिंग चैनलों के माध्यम से राजनीतिक वित्तपोषण के लिए किया जा रहा है।
    • दानदाताओं की पहचान गोपनीय रखना जरूरी है, ताकि उन्हें राजनीतिक दलों से किसी प्रतिशोध का सामना न करना पड़े।
    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Aditya Narayan misbehaved with fan in a stay live performance, snatches his telephone and throws it in crowd, Video Viral | लाइव कॉन्सर्ट में आदित्य नारायण ने फैन से की बदसलूकी: वीडियो रिकॉर्ड कर रहे फैन के हाथ पर मारा माइक, फिर फोन छीनकर भीड़ में फेंका

    3 दिन पहले

    • कॉपी लिंक

    फेमस बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो कॉन्सर्ट के दौरान वो अपने एक फैन से बदसलूकी करते नजर आए।

    हाथ पर माइक मारकर छीना फोन
    वायरल हआ यह वीडियो छत्तीसगढ़ के भिलाई में चल रहे एक कॉन्सर्ट के दौरान का है। यहां आदित्य स्टेज पर शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन’ के गाने ‘आज की रात..’ पर परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान एक फैन जो उनकी परफॉर्मेंस रिकॉर्ड कर रहा था, आदित्य ने पहले उसके हाथ पर माइक मारा और फिर उसका फोन छीनकर भीड़ में फेंक दिया।

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिंगर ने पहले फैन के हाथ पर माइक मारा और फिर उसका फोन छीनकर फेंक दिया।

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिंगर ने पहले फैन के हाथ पर माइक मारा और फिर उसका फोन छीनकर फेंक दिया।

    यूजर्स ने पूछा- आदित्य को क्या परेशानी है?
    इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर से 36 साल के आदित्य को ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘आदित्य नारायण के साथ समस्या क्या है? इन्हें किस बात का इतना घमंड है? अपने ही फैंस के प्रति ऐसा बिहेवियर।’ वहीं एक अन्य ने लिखा- ‘उनका ये रवैया गुस्सा कर देने वाला है। भाई ने उस व्यक्ति के हाथ पर माइक भी मार दिया।’

    फैंस सोचकर हैरान हैं कि आदित्य ने ऐसा किया क्यों ? वहीं अब तक इस मामले पर आदित्य की तरफ से कोई सफाई या बयान जारी नहीं किया गया है।

    आदित्य के इस बिहेवियर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ इस तरह रिएक्ट किया।

    आदित्य के इस बिहेवियर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कुछ इस तरह रिएक्ट किया।

    हाइड किया सोशल मीडिया अकाउंट
    इस मामले के बाद आदित्य के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 पोस्ट छोड़कर बाकी सारे पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट भी कर लिया है।

    आदित्य ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट करने के साथ ही लगभग सभी पोस्ट डिलीट भी कर दिए हैं।

    आदित्य ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट करने के साथ ही लगभग सभी पोस्ट डिलीट भी कर दिए हैं।

    इससे पहले आदित्य का एयरपोर्ट स्टाफ के साथ बदतमीजी करते हुए एक वीडियो खूब वायरल हुआ था।

    इससे पहले आदित्य का एयरपोर्ट स्टाफ के साथ बदतमीजी करते हुए एक वीडियो खूब वायरल हुआ था।

    एयरपोर्ट वीडियो से भी चर्चा में आए थे आदित्य
    हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब आदित्य नारायण किसी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हुए हैं। इससे पहले 2017 में भी उनका एयरपोर्ट स्टाफ के साथ विवाद हुआ था, तब भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एयरपोर्ट स्टाफ को धमकी देते नजर आए थे। इससे अलावा भी आदित्य कई बार अपने गुस्से के चलते चर्चा में आ चुके हैं।

    MP Vidhan Sabha: कांग्रेस ने विधानसभा में उठाया बैतूल में आदिवासी युवक को नग्न कर पीटने का मामला

    MP Vidhan Sabha: रामनिवास रावत ने गंभीर मामला बताते हुए दी स्थगन सूचना, स्वीकार नहीं हुई।

    By Prashant Pandey

    Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 08:01 PM (IST)

    Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 08:09 PM (IST)

    MP Vidhan Sabha: कांग्रेस ने विधानसभा में उठाया बैतूल में आदिवासी युवक को नग्न कर पीटने का मामला
    मध्य प्रदेश विधानसभा।

    HighLights

    1. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश को शर्मसार करने की घटना एक बार फिर सामने आई है।
    2. रस्सी से बांधकर छत पर उलटा लटकाया। हाथ-पांव बांधे और फिर डंडों, बेल्ट से पीटा गया।
    3. सुनियोजित अपराध मध्य प्रदेश की पहचान बनते जा रहे हैं और सरकार इन्हें नियंत्रित करने में असफल है।

    MP Vidhan Sabha: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। बैतूल में फिर आदिवासी युवक को नग्न कर छत से उलटा लटकाकर पीटने का मामला कांग्रेस ने बुधवार को विधानसभा में उठाया। प्रश्नकाल के बाद रामनिवास रावत ने कहा कि आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसको लेकर स्थगन की सूचना दी है, जिसे स्वीकार कर सदन में चर्चा कराई जाए।

    हालांकि, देरी से सूचना प्राप्त होने का हवाला देते हुए चर्चा नहीं कराई गई। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश को शर्मसार करने की घटना एक बार फिर सामने आई है। विधानसभा चल रही है और सरकार चुप्पी साधे है, जो आदिवासियों के प्रति उसकी संवेदनशीलता बताती है।

    मध्य प्रदेश विधानसभा में रामनिवास रावत के अलावा डा. हिरालाल अलावा ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि आदिवासी युवक के साथ बर्बरता हुई है। रस्सी से बांधकर छत पर उलटा लटकाया। हाथ-पांव बांधे और फिर डंडों, बेल्ट से पीटा गया। इसके पहले भी बैतूल में ही घटना सामने आई थी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि स्थगन सूचना को संबंधित विभाग को भेजा गया है।

    naidunia_image

    उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अपराधी प्रतिदिन आंख दिखा रहे हैं। सुनियोजित अपराध मध्य प्रदेश की पहचान बनते जा रहे हैं और सरकार इन्हें नियंत्रित करने में असफल है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

    Arshad Warsi acquired registered after 25 years of marriage | शादी के 25 साल बाद अरशद वारसी ने करवाया रजिस्ट्रेशन: पत्नी मारिया गोरेटी से कोर्ट में की शादी, वैलेंटाइन डे पर मनाएंगे सिल्वर जुबली

    3 दिन पहले

    • कॉपी लिंक

    अरशद वारसी और उनकी वाइफ मारिया गोरेटी ने वैलेंटाइन वीक में एक दूसरे को स्पेशल तोहफा दिया है। बता दें, कपल अपनी 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे और इस मौके पर दोनों ने अपनी शादी को 25 साल बाद रजिस्टर करवाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

    लेकिन उनके फैंस ये जानने में इंटरेस्टेड हैं, कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। दरअसल अरशद वारसी और मारिया गोरेटी ने 14 फरवरी, 1999 में शादी की थी। इस बार 14 फरवरी को कपल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी की सिल्वर जुबली सेलिब्रेट करने वाले हैं।

    शादी के समय कपल ने अपनी शादी को रजिस्टर्ड नहीं कराया था। हालांकि, अब उन्होंने शादी रजिस्टर्ड करवा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरशद और मारिया ने 23 जनवरी को अपनी शादी रजिस्टर करवाई और कोर्ट में शादी की।

    अरशद ने अब शादी क्यों रजिस्टर्ड करवाया

    ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बातचीत के दौरान अरशद ने इसके पीछे का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो ये कभी भी उनके दिमाग में नहीं आया था। उन्हें कभी ये करना जरुरी नहीं लगा था। हालांकि उन्हें कई बार ये एहसास हुआ कि प्रॉपर्टी खरीदते समय या कभी दोनों में से किसी एक की डेथ हो जाए, तो ऐसे में कानूनी प्रूफ के तौर पर ये होना जरुरी है।

    अरशद ने कहा- हमने यह कानून की खातिर किया। मुझे लगता है कि पार्टनर के रूप में, अगर आप एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो यही मायने रखता है।

    अरशद से पूछा गया कि उन्होंने वैलेंटाइन डे के दिन शादी क्यों कि? इसपर अरशद हंसते हुए जवाब देते हैं कि मुझे अपनी शादी की तारीख किसी से शेयर करना पसंद नहीं है… क्योंकि ये सुनने में थोड़ा चीजी लगता है। मारिया और मैं दोनों इस बात से शर्मिंदा होते हैं। हालांकि मारिया और मैंने, कभी भी यह जानबूझकर नहीं किया था ये बस हो गया।

    अरशद वारसी इन दिनों डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में बतौर जज नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो अरशद जल्द ही संजय दत्त के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।

    Bihar Ground Take a look at Replace: बिहार में सोमवार को फ्लोर टेस्ट, विधायकों की बाड़ेबंदी जारी, समझिए विधानसभा का गणित

    Nitish Kumar Ground Take a look at Replace: तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी (RJD) के साथ ही वाम दलों को अपने सरकारी आवास पर रोका है।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 10:42 AM (IST)

    Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 10:42 AM (IST)

    Bihar Floor Test Update: बिहार में सोमवार को फ्लोर टेस्ट, विधायकों की बाड़ेबंदी जारी, समझिए विधानसभा का गणित
    बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 है। अभी एनडीए के पास 128 विधायक और महागठबंधन के पास 115 विधायकों का साथ है।

    HighLights

    1. नीतीश कुमार की पलटी के बाद बनी है एनडीए सरकार
    2. आरजेडी का दावा, तेजस्वी यादव ही बनेंगे सीएम
    3. सभी दलों को सता रहा विधायकों के टूटने का डर

    एजेंसी, पटना। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट सोमवार को होगा। इससे पहले सियासी हलचल तेज है। सभी दलों को विधायकों के टूटने का डर सता रहा है।

    यही कारण है कि तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी (RJD) के साथ ही वाम दलों को अपने सरकारी आवास पर रोका है। कांग्रेस के विधायक भी तेलंगाना से सीधे यही आएंगे। सभी विधायकों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था यहां की गई है।

    RJD का दावा, तेजस्वी बनेंगे सीएम

    इंडिया गठबंधन के सभी दल साथ हैं। सभी विधायक एकजुट हैं। सभी ने ठाना है कि बिहार को बचाना है और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। नीतीश कुमार बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे। उनके कई विधायक हमें लगातार संपर्क कर रहे हैं। – मृत्युंजय तिवारी, नेता आरजेडी

    जदयू ने बुलाई विधायक दल की बैठक, व्हीप जारी

    इस बीच, जदयू ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक आज शाम पांच बजे मंत्री विकास चौधरी के सरकारी आवास पर है। साथ ही जदयू ने विधायकों के लिए व्हिप जारी करते हुए सभी को सोमवार को विधानसभा में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के लिए कहा है। भाजपा के विधायक बोधगया में है, जहां प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।

    बिहार विधानसभा का गणित, क्या तेजस्वी कर पाएंगे खेला

    naidunia_image

    नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद तेजस्वी ने कहा था कि असली खेल अभी बाकी है। इसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि क्या लालू यादव कोई बड़ा उलटफेर करने जा रहे हैं।

    बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहार हैं, जो आरजेडी के हैं। ऐसे में यदि विधानसभा स्पीकर के रूप में वे अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 है। अभी एनडीए के पास 128 विधायक और महागठबंधन के पास 115 विधायकों का साथ है। तेजस्वी की नजर मांझी की पार्टी हम के चार विधायकों पर थी, लेकिन मांझी साफ कह चुके हैं कि वे एनडीए के साथ ही हैं।

    बिहार विधानसभा का गणित: कुल सीट 243, बहुमत के लिए 122

    • NDA (128): BJP-78, JDU-45, HAM-4, अन्य-1
    • INDI गठबंंधन (115): RJD-79, कांग्रेस-19, CPI(ML) -12, CPM-2, CPI-2, AIMIM-1
    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

    Jabalpur Information : आइआरसीटीसी ने अचानक निरस्त की ज्योतिर्लिंग यात्रा, यात्रियों में आक्रोश

    Jabalpur Information : 19 फरवरी को जबलपुर से द्वारका-सोमनाथ भ्रमण के लिए जाना था विशेष ट्रेन। प्रस्थान करने के लिए कुछ लोग एक-दो दिन में जबलपुर पहुंचने की तैयारी कर चुके थे।

    By Dheeraj kumar Bajpai

    Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 08:08 AM (IST)

    Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 09:12 AM (IST)

    Jabalpur News : आइआरसीटीसी ने अचानक निरस्त की ज्योतिर्लिंग यात्रा, यात्रियों में आक्रोश

    HighLights

    1. प्रति यात्री 42 हजार रुपये की दर से अग्रिम राशि जमा कराया था।
    2. कुप्रबंधन से सैकड़ों यात्रियों के सात ज्योतिर्लिंग दर्शन की योजना अधूरी रह गई।
    3. यात्रा निरस्त करने का कारण नहीं बताये जाने से भी यात्री असंतुष्ट है।

    Jabalpur Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) के कुप्रबंधन से सैकड़ों यात्रियों के सात ज्योतिर्लिंग दर्शन की योजना अधूरी रह गई। आइआरसीटीसी ने धार्मिक यात्रा पर 19 फरवरी को जबलपुर से विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इस ट्रेन से श्रृद्धालुओं को द्वारका के साथ सोमनाथ एवं अन्य ज्योतिर्लिंग का भ्रमण कराया जाना था।

    प्रति यात्री 42 हजार रुपये की दर से अग्रिम राशि जमा कराया था

    यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने प्रति यात्री 42 हजार रुपये की दर से अग्रिम राशि जमा कराया था। लेकिन बुधवार को आइआरसीटीसी ने अचानक यात्रियों के मोबाइल फोन पर यात्रा निरस्त करने का संदेश जारी कर दिया। इससे कई दिन पहले से यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। कई यात्री आइआरसीटीसी की मनमानी से धार्मिक यात्रा से वंचित हो गए है। यात्रा निरस्त करने का कारण नहीं बताये जाने से भी यात्री असंतुष्ट है।

    प्रस्थान करने के लिए कुछ लोग एक-दो दिन में जबलपुर पहुंचने की तैयारी कर चुके थे

    सूत्रों के अनुसार विशेष ट्रेन से सात ज्योतिर्लिंग की धार्मिक यात्रा के लिए लगभग सात सौ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आइआरसीटीसी को अग्रिम किराये का भुगतान किया था। इसमें जबलपुर सहित आसपास के जिलों के निवासी व्यक्ति भी शामिल है। विशेष ट्रेन से धार्मिक यात्रा पर प्रस्थान करने के लिए कुछ लोग एक-दो दिन में जबलपुर पहुंचने की तैयारी कर चुके थे। सात ज्योतिर्लिंग यात्रा को अचानक निरस्त किए जाने के पीछे रेलवे के पास रेल डिब्बों की कमी होना बताया जा रहा है। कुछ रेल डिब्बों को अयोध्या के लिए शुरू की गई विशेष गाड़ियों में जोड़ा जा रहा है। इसके कारण ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए प्रस्थान करने वाली विशेष गाड़ी के रैक के लिए यात्री डिब्बे कम पड़ गए। यात्री डिब्बों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने से आइआरसीटीसी ने अंतिम समय पर यात्रा को स्थगित करने विवश होना पड़ा है।

    • ABOUT THE AUTHOR

      पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु