Shahid Kapoor; Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Field Workplace Assortment Replace | Kriti Sanon | फर्स्ट वीकेंड पर TBMAUJ ने कमाए 26.85 करोड़: रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ पर भारी रवि तेजा की ‘ईगल’, 3 दिन में कमाए 15.90 करोड़

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने फर्स्ट वीकेंड पर 26 करोड़ 85 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। पहले दिन 6 करोड़ 70 लाख रुपए और दूसरे दिन 9 करोड़ 65 लाख रुपए कमाने के बाद रविवार को तीसरे दिन इस फिल्म ने 10 करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया।

फर्स्ट वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाने वाली शाहिद की 7वीं फिल्म
इसके साथ ही यह फिल्म फर्स्ट वीकेंड में शाहिद के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फर्स्ट वीकेंड में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली शाहिद कपूर की फिल्म ‘पद्मावत’ है। वहीं, सोलो हीरो के तौर पर उनकी सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

चेन्नई में सिर्फ 44 शोज फिर भी ऑक्यूपेंसी 71.75%
रविवार को इस फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 24.65% रही। इससे पहले शनिवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 22.16% थी। हैरानी की बात यह थी कि बॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद यह फिल्म नॉर्थ इंडिया के बजाय साउथ में बेहतर परफॉर्म कर रही है।

चेन्नई में फिल्म के सिर्फ 44 शोज (सबसे कम) लगे हैं पर वहां 71.75% ऑक्यूपेंसी देखने काे मिल रही है। जबकि दिल्ली में 1148 शोज (सबसे ज्यादा) होने के बाद भी वहां की टाेटल ऑक्यूपेंसी 22.25% ही रही।

वर्ल्डवाइड दो दिन में कमाए 34 करोड़
ओवरसीज भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। इसने 2 दिनों में वर्ल्ड वाइड 34 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले शनिवार को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म के दूसरे दिन के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। दूसरे दिन इसने वर्ल्डवाइड 20 करोड़ का कारोबार किया था।

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद और कृति के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

शनिवार को मेकर्स ने फिल्म के दूसरे दिन के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन का अपडेट दिया था।

शनिवार को मेकर्स ने फिल्म के दूसरे दिन के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन का अपडेट दिया था।

तीन दिन में डबल डिजिट टच नहीं कर पाई ‘लाल सलाम’
साउथ में रिलीज हुई रजनीकांत स्टारर ‘लाल सलाम’ फर्स्ट वीकेंड पर डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाई। ओपनिंग डे पर 3 करोड़ 55 लाख रुपए और दूसरे दिन 3 करोड़ 25 लाख रुपए कमाने के बाद तीसरे दिन यह फिल्म 3 करोड़ रुपए ही कमा पाई। इसका टोटल कलेक्शन 9 करोड़ 79 लाख रुपए हो गया है। इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने 9 साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है।

‘ईगल’ ने फर्स्ट वीकेंड कमाए 15.90 करोड़
वहीं रवि तेजा स्टारर ‘ईगल’ ने बॉक्स ऑफिस कलेक्श के मामले में ‘लाल सलाम’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने तीन दिनों में लगभग 16 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।

(ग्राफिक्स: शिखा मिश्रा)

Anuppur Information : प्रताड़ना के आरोप में वन मंडल अधिकारी हटाए गए, भेजा गया भोपाल

Anuppur Information : हाल ही एक वन कर्मचारी के आत्महत्या का मामला सामने आया था जिन्हें डीएफओ ने निलंबित कर दिया था। श्रद्धा पंद्रे वन मंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल को अपने कार्य के साथ प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा।

By Ganesh Rajak

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 10:46 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 10:46 AM (IST)

Anuppur News : प्रताड़ना के आरोप में वन मंडल अधिकारी हटाए गए, भेजा गया भोपाल

HighLights

  1. षडयंत्र कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं।
  2. डीएफओ पदस्थापना से लगातार विवादों में रहे हैं।
  3. अनावश्यक निलंबित कर तथ्यहीन कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

Anuppur Information : अनूपपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। वन मंडल अधिकारी अनूपपुर एसके प्रजापति को भोपाल संलग्न कर दिया गया है और वन मंडल अधिकारियों को प्रभाव सौंपा गया है। अनूपपुर डीएफओ पदस्थापना काल से लगातार विवादों में रहे हैं। हाल ही एक वन कर्मचारी के आत्महत्या का मामला सामने आया था जिन्हें डीएफओ ने निलंबित कर दिया था। विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह के द्वारा भी वन मंडलाधिकारी अनूपपुर पर कई आरोप लगाए थे।

षडयंत्र कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं

विधानसभा में विधायक बिसाहू लाल सिंह के द्वारा वन मंत्री से प्रश्न किये थे कि यह बताया जाए कि जिला अनूपपुर में वन मण्डला अधिकारी के पद पर कौन है एवं कब से पदस्थ हैं तथा इसके पूर्व इनकी पदस्थापना कहां पर किस पद पर थी। इनके सेवाकाल में इनके विरुद्ध क्या-क्या शिकायतें प्राप्त हुई थीं। यह भी पूछा गया था कि क्या वनमण्डला अधिकारी जिला अनूपपुर में जब से पदस्थ हुए हैं तब से अपने अधीनस्थ कार्यरत रेंज बिजुरी,कोतमा, अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़ के वन परिक्षेत्राधिकारियों,सहायक वन परिक्षेत्राधिकारियों,अनुविभागीय अधिकारी वन वन विभाग के समस्त वीट प्रभारियों को षडयंत्र कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं।

अनावश्यक कर्मचारियों को निलंबित कर कितने को तथ्यहीन कारण बताओ नोटिस जारी किया है

क्या इनकी जांच कराकर इनके विरूद्ध किये गये भ्रष्टाचार एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने तथा अनावश्यक रूप से कितने अधिकारी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और कितने को तथ्यहीन कारण बताओ नोटिस जारी किया है। क्या समस्त तथ्यों की जांच कराकर दोषी पाये जाने पर वन मण्डला अधिकारी के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वनमण्डला अधिकारी के द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से क्षेत्र ग्रामीणों से वसूली कराये जाने का,रेत तस्करी,लकड़ी तस्करी सहित अन्य खनिज पदार्थों का काला बाजारी के कार्य कराये जाने का दबाव की जांच इन्हें अनूपपुर से हटाकर कराई जाएगी।

श्रद्धा पंद्रे वन मंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल को अपने कार्य के साथ प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा

यदि हां तो कब तक? इसी तरह वनमण्डला अधिकारी के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच दल का गठन कर जिले के वन विभाग के अधिकारियों का स्वतंत्र व निष्पक्ष बयान लेकर जांच अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी विधानसभा को वन मंत्री के द्वारा 14 फरवरी को उपलब्ध कराना था लेकिन जबाब देने के पूर्व ही डीएफओ पर बड़ी कार्रवाई हो गई। 12 फरवरी को सुशील कुमार प्रजापति को वन मंडलाधिकारी अनूपपुर को हटाकर उनके स्थान पर श्रद्धा पंद्रे वन मंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल को अपने कार्य के साथ साथ वन मंडलाधिकारी अनूपपुर (सा)वन मंडल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

हरियाणा के 7 जिलों में 3 दिन इंटरनेट बंद, SMS पर भी रोक, किसानों के दिल्ली कूच से पहले फैसला

Farmer Protest: सात जिलों में तीन दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट, डोंगल और बल्क एसएमएस पर पांबदी लगा दी है। यह फैसला पंजाब और हरियाणा के किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को देखते हुए लिया गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 09:05 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 10 Feb 2024 10:40 PM (IST)

हरियाणा के 7 जिलों में 3 दिन इंटरनेट बंद, SMS पर भी रोक, किसानों के दिल्ली कूच से पहले फैसला
हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बंद।

एएनआई, हिसार। Farmer Protest: हरियाणा सरकार ने राज्य के सात जिलों में तीन दिन के लिए मोबाइल इंटरनेट, डोंगल और बल्क एसएमएस पर पांबदी लगा दी है। यह फैसला पंजाब और हरियाणा के किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को देखते हुए लिया गया है।

निलंबित का फैसला अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसाह, फतेहाबाद और सिरसा में लागू है। यह रोक 11 फरवरी की सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 11.59 बजे तक रहेगी। हालांकि इस दौरान ब्रॉडबैंड और लीज लाइन का इंटरनेट चलेगा।

Farmers’ protest | Cell web companies, bulk SMS and all dongle companies and so on offered on cellular networks, besides the voice calls within the jurisdiction of districts Ambala, Kurukshetra, Kaithal, Jind, Hisar, Fatehabad and Sirsa of Haryana State suspended. The order will probably be in… pic.twitter.com/HiDAvqXnBP

— ANI (@ANI) February 10, 2024

किसान संघों ने दिल्ली चलो मार्च का घोषणा की

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा सहित 200 से अधिक किसान संघों ने 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो मार्च’ की घोषणा की है। इस मार्च का उद्देश्य फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाना है।

बैरिकेडिंग की जा रही है

इस बीच अंबाला, जींद और फतेहाबाद जिलों में पंजाब और हरियाणा के बीच सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की जा रही है। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए अंबाला में हरियाणा पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की जा रही है।

हरियाणा पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 50 कंपनियां तैनात की हैं। प्रदर्शनकारी किसानों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बता दें किसानों ने अंबाला-शंभू सीमा, खनौरी-जींद और डबवाली सीमा से दिल्ली जाने की योजना बनाई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Teri Baaton Mein Aisa Uljha JIya Field workplace assortment elevated by 75% on Valentine’s Day, Laal Salaam and Eagle BO assortment Updates | वैलेंटाइन डे पर 75% बढ़ी TBMAUJ की कमाई: रजनी की ‘लाल सलाम’ ने कमाए मात्र 1.19 करोड़, ‘ईगल’ का टोटल कलेक्शन 20 करोड़ पार
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Teri Baaton Mein Aisa Uljha JIya Field Workplace Assortment Elevated By 75% On Valentine’s Day, Laal Salaam And Eagle BO Assortment Updates

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैलेंटाइन डे पर शाहिद-कृति स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने पहले से बेहतर कमाई की है। जहां पांचवे दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ 85 लाख रुपए कमाए थे। वहीं छठे दिन यानी वैलेंटाइन डे पर फिल्म ने 6 करोड़ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 41 करोड़ 45 लाख रुपए हो चुका है।

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद और कृति के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

चेन्नई और कोलकाता में खूब चल रही फिल्म
बुधवार को इस फिल्म के हिंदी वर्जन की टोटल ऑक्यूपेंसी 19.33% रही। फिल्म के नाइट शोज की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 27.14% रही। वहीं देश भर में इस फिल्म को सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी चेन्नई (41.75%) और कोलकाता (35.50%) में मिली। बॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद भी यह फिल्म साउथ में बेहतर परफॉर्म कर रही है।

वैलेंटाइन डे पर भी नहीं बढ़ा ‘लाल सलाम’ का बिजनेस
वहीं रजनीकांत स्टारर ‘लाल सलाम’ का कलेक्शन वैलेंटाइन डे पर भी नहीं बढ़ा। उल्टा इनसे बुधवार को मंगलवार से भी कम कमाई की। जहां मंगलवार को फिल्म ने 1 करोड़ 45 लाख रुपए कमाए थे, वहीं बुधवार को इसने 1 करोड़ 19 लाख रुपए का ही बिजनेस किया।

सोमवार को भी ‘ईगल’ का कलेक्शन ‘लाल सलाम’ से बेहतर
रजनीकांत की फिल्म से बेहतर परफॉर्म कर रही रवि तेजा की ईगल ने वैलेंटाइन डे पर 6% ज्यादा कलेक्शन किया। बुधवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ 49 लाख रुपए कमाए। अब इसका टोटल कलेक्शन 20 करोड़ 64 लाख रुपए हो गया है।

Morena Information: बगल में बैठी महिला ने एक दिन पहले ई-रिक्शा में चुराया था मंगलसूत्र, दूसरे दिन महिला ने पकड़ लिया

अंबाह पुलिस के अनुसार चोरी के मामले में आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 10:29 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 10:29 AM (IST)

Morena News:  बगल में बैठी महिला ने एक दिन पहले ई-रिक्शा में चुराया था मंगलसूत्र, दूसरे दिन महिला ने पकड़ लिया

HighLights

  1. अंबाह कस्बे में ई-रिक्शा में एक महिला का मंगलसूत्र गायब हो गया था
  2. ई रिक्‍शा में महिला के बगल से दूसरी महिला थी, जिस पर उसे शक था,
  3. अगले दिन वही महिला पोरसा चौराहा पर जाती दिखी तो उसे धर दबोचा।

मुरैना, अंबाह। अंबाह कस्बे में मंगलवार को ई-रिक्शा में एक महिला का मंगलसूत्र गायब हो गया। महिला के बगल से दूसरी महिला थी, जिस पर उसे शक था, लेकिन बुधवार को उक्त महिला उसे पोरसा चौराहा पर जाती दिखी तो उसे धर दबोचा। जिस पर उसे पुलिस के हवाले किया गया।

पुलिस मामले में आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक रवीना पत्नी बृजेश सखवार निवासी रजौधा पोरसा मंगलवार को अंबाह बाजार होकर ई-रिक्शा से अपने मायके श्यामपुर जा रही थी।

इस दौरान वह जब ई-रिक्शा में बैठी हुई थी तो उसके साथ बैठी एक महिला ने उसका मंगलसूत्र तोड़ लिया और वह थाने के सामने ई-रिक्शा से उतर के चली गई।

इस घटना का पता रवीना को चला तब तक वह महिला भाग चुकी थी। वहीं बुधवार को जब रवीना अपने घर जाने के लिए पोरसा चौराहा पर पहुंची, तो उसने उक्त महिला को देख लिया।

जिसके बाद मंगलसूत्र तोड़ने वाली महिला चेहरा छुपा कर भागने लगी। जिसे रवीना और उसके साथ की महिलाओं ने दौड़कर पकड़ लिया और उसे अंबाह थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Rae Bareli Lok Sabha Seat: क्या प्रियंका वाड्रा को राय बरेली से लोकसभा प्रत्याशी बनाने का रिस्क लेगी कांग्रेस, जानिए सियासी हलचल

Lok Sabha Election 2024: क्या कांग्रेस को यहां हार का आहट सुनाई गई है और इसी कारण सोनिया को राज्यसभा भेजा और यहां गांधी परिवार के इतर किसी दूसरे नेता को उतारने का फैसला लिया जा चुका है?

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 10:27 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 10:27 AM (IST)

Rae Bareli Lok Sabha Seat: क्या प्रियंका वाड्रा को राय बरेली से लोकसभा प्रत्याशी बनाने का रिस्क लेगी कांग्रेस, जानिए सियासी हलचल
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रियंका वाड्रा की चुनावी राजनीति में एंट्री तय मानी जा रही है। हालांकि सीट कौन-सी होगी, इस पर संशय है।

HighLights

  1. कांग्रेस का गढ़ रही है रायबरेली सीट
  2. सोनिया गांधी ने किया राज्यसभा जाने का फैसला
  3. प्रियंका वाड्रा की उम्मीदवारी चर्चा में

पॉलिटिकल डेस्क, इंदौर। सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के फैसले के बाद से रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) चर्चा में है। सवाल यही है कि क्या कांग्रेस यहां से प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) को टिकट देगी? क्या कांग्रेस को यहां हार का आहट सुनाई गई है और इसी कारण सोनिया को राज्यसभा भेजा और यहां गांधी परिवार के इतर किसी दूसरे नेता को उतारने का फैसला लिया जा चुका है? यहां पढ़िए पूरा सियासी हलचल

सोनिया ने छोड़ी रायबरेली, राजस्थान से जाएंगी राज्यसभा

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी आगामी लोकसभा में दिखाई नहीं देंगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में रायबरेली की अपनी लोकसभा सीट छोड़ दी है और वह पहली बार संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की सदस्य होंगी।

naidunia_image

सोनिया गांधी पांच बार लोकसभा की सदस्य रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद 1999 में वह पहली बार लोकसभा सदस्य बनी थीं। 2019 में उन्होंने घोषणा कर दी थी कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

एक बात साफ है कि गांधी परिवार का अब उत्तर प्रदेश से औपचारिक तौर पर कोई नाता नहीं रहेगा। कांग्रेस पहले अमेठी हार गई और अब उन्हें पता चला है कि शायद वे रायबरेली में भी सीट खोने जा रहे हैं। – शहजाद पूनावाला, भाजपा प्रवक्ता

क्या प्रियंका वाड्रा रायबरेली से लडे़ंगी लोकसभा चुनाव

naidunia_image

  • सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद प्रियंका वाड्रा का चुनावी राजनीति में उतरना तय माना जा रहा है। अब पार्टी उनके लिए सुरक्षित सीट की तलाश कर रही है।
  • अब प्रियंका को रायबरेली से चुनाव लड़ाने की मांग यूपी कांग्रेस में हो रही है। यूपी में सोनिया गांधी के लोकसभा प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा जी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की मांग है।
  • हो सकता है कि कांग्रेस प्रियंका को रायबरेली के साथ ही एक अन्य सुरक्षित सीट से टिकट दे। वैसे अपुष्ट खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका रायबरेली से प्रत्याशी नहीं बनेंगी, क्योंकि वहां हार का खतरा है।
  • सवाल यह भी है कि क्या रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस की सपा या बसपा से कोई चर्चा हो रही है क्या? कांग्रेस चाहेगी कि यहां इन दलों से कोई चुनौती ना मिले। वहीं भाजपा की कोशिश होगी कि प्रियंका मैदान में उतरती हैं, तो उन्हें बड़ी चुनौती दी जाए।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Deadpool and Wolverine teaser launch, Ryan Reynolds seen having face off with Hugh Jackman | डेडपूल एंड वुल्वरीन टीजर रिलीज: एवेंजर्स में शामिल होकर मल्टीवर्स में जा सकते हैं डेडपूल, वुल्वरीन से होगा फेस ऑफ

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

हॉलीवुड के मशहूर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की 34वीं फिल्म ‘डेडपूल 3’ है। सोमवार को मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है। साथ ही फिल्म का टाइटल ‘डेडपूल एंड वुल्वरीन’ भी अनाउंस किया है। पहले यह फिल्म इस साल 3 मई को रिलीज होने वाली थी पर अब यह इस साल 26 जुलाई को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी।

टीजर के एक सीन में डेडपूल को एवेंजर्स के साथ काम करने का ऑफर दिया जा रहा है।

टीजर के एक सीन में डेडपूल को एवेंजर्स के साथ काम करने का ऑफर दिया जा रहा है।

इसमें डेडपूल, वुल्वरीन से भी लड़ते नजर आ रहे हैं।

इसमें डेडपूल, वुल्वरीन से भी लड़ते नजर आ रहे हैं।

‘एवेंजर्स’ के साथ काम करने का मौका मिला
2 मिनट 26 सेकेंड के इस टीजर में वेड/डेडपूल मल्टीवर्स में जाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग उन्होंने एवेंजर्स के साथ काम करने का मौका दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में डेडपूल, एक्स मैन सीरीज के सुपरहीरो वुल्वरीन से फेस ऑफ करते नजर आएंगे।

मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज करने के साथ ही इसके कुछ पोस्टर भी शेयर किए हैं।

मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज करने के साथ ही इसके कुछ पोस्टर भी शेयर किए हैं।

इस फिल्म को शॉन लेवी ने डायरेक्ट किया है। इसमें डेडपूल का रोल रयान रेनॉल्ड्स और वुल्वरीन के रोल में एक्टर ह्यू जैकमैन नजर आएंगे। दोनों के अलावा फिल्म में एम्मा कोरिन, मोरेना बैकारिन, रॉब डेलिनी और करण सोनी जैसे कलाकार भी होंगे।

मेकर्स ने फिल्म के टीजर में एक्शन का जबरदस्त डोज दिया है।

मेकर्स ने फिल्म के टीजर में एक्शन का जबरदस्त डोज दिया है।

‘डेडपूल’ की 8वीं एनिवर्सरी पर शेयर किया टीजर
मेकर्स ने फिल्म के पहले पार्ट के रिलीज डेट की 8वीं एनिवर्सरी पर इसके थर्ड पार्ट का टीजर शेयर किया है। इससे पहले इस सीरीज की दो फिल्में डेडपूल 2016 में और डेडपूल 2 साल 2018 में रिलीज हुई थी।

पिछले साल फिल्म के सेट से डेडपूल और वुल्वरीन के फेस ऑफ की कई तस्वीरें सामने आई थीं।

पिछले साल फिल्म के सेट से डेडपूल और वुल्वरीन के फेस ऑफ की कई तस्वीरें सामने आई थीं।

सेट से सामने आई थीं कई फोटोज
इससे पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट से डेडपूल और वुल्वरीन की कई फोटोज और वीडियोज लीक हुए थे। इनमें दोनों एक्टर्स अपने सुपरहीरो कॉस्ट्यूम्स में लड़ते नजर आ रहे थे।

Lok sabha chunav 2024 : रीवा में बड़े प्रोजेक्ट तो आए, लेकिन अब भी रोजगार की मारामारी

आदर्श ग्रामों की स्थिति पहले से बेहतर

प्रत्येक सांसद की तरह जनार्दन मिश्रा ने पांच आदर्श गांव बनाने का जिम्मा लिया था। इसकी शुरुआत उन्होंने सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के हरदुआ गांव से की थी, जबकि दूसरा गांव अमवा, तीसरा बहुती मऊगंज, चौथा बड़ागांव और पांचवां रूपौली है। बताया जाता है कि प्रदेश सरकार में विशेष दखल रखने वाले रीवा क्षेत्र के विधायकों ने अधिकतर काम कराए हैं। हालांकि सांसद ने जिन गांवों को आदर्श ग्राम बनाने का जिम्मा लिया था, वहां की स्थिति पहले से बेहतर देखने को मिलती है। हरदुआ के पूर्व सरपंच राम सिंह पटेल बताते हैं कि सांसद द्वारा गोद लेने के बाद यहां पानी की टंकी व हर घर तक जल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन का कार्य कराया गया था, लेकिन पानी के टंकी में लीकेज होने के कारण अब भी कई घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जबकि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। वर्तमान सरपंच जयप्रकाश पटेल बताते हैं कि जल जीवन मिशन में गांव का सर्वे हो चुका है। पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। हालांकि उनके गांव की मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। वहीं अमवा गांव के रहने वाले स्थानीय निवासी कुलदीप तिवारी बताते हैं कि गांव में जल जीवन मिशन का कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य भी तकरीबन पूरा हो गया है। गांव में माध्यमिक स्तर तक का विद्यालय है, जबकि उसके आगे की शिक्षा लेने के लिए बच्चों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। अमवा गांव की दूरी जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर है। मऊगंज मुख्यालय से महज सात किलोमीटर दूर बहुती गांव मुख्य सड़क पर मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर है। गांव की कुल आबादी तकरीबन 2400 है, जबकि मतदाता 1850 है। यहां प्रधानमंत्री आवास लगभग ढाई सौ परिवारों को मिला है। गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के साथ टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गांव में तीन यात्री प्रतीक्षालय, पांच आंगनबाड़ी केंद्र, माध्यमिक विद्यालय उपलब्ध हैं।

ये वादे हुए पूरे

सांसद जनार्दन मिश्रा के पिछले चुनाव में किए गए वादों में करीब 95 फीसदी वादे पूरे हो गए हैं। रीवा एयरपोर्ट का निर्माण भी उनकी उपब्लिधि रही। सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य हुए हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा सेमरिया में गौर अभयारण्य का निर्माण कार्य, रामकृष्ण परमहंस चिन्मय आश्रम चिकित्सालय के निर्माण कार्य भी कराए गए हैं। उनके आग्रह पर रीवा से भोपाल वंदे भारत ट्रेन, रीवा से नागपुर, रीवा से मुंबई, रीवा से बिलासपुर, रीवा से दुर्ग व रीवा से इंदौर के लिए नई ट्रेनों की सौगात भी मिली है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछड़े

2019 के घोषणा पत्र में भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं चुस्त-दुरुस्त करने का वादा किया था। शहरी क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो गांव में आज भी स्वास्थ्य सुविधाएं लड़खड़ाती हुई नजर आती हैं। इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो खोले गए हैं, लेकिन वहां डाक्टरों की पदस्थापना नहीं है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन महिला नर्स, वार्ड ब्वाय या फिर सरकारी दवा वितरण केंद्र में पदस्थ केमिस्ट द्वारा किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को इलाज के लिए तहसील मुख्यालय या जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ता है। हालांकि मुख्यालय में जिला अस्पताल, श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय का संजय गांधी अस्पताल व रिचर्स सेंटर साथ ही सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल में बेहतर मेडिकल सुविधाएं मिल रही हैं।

हमारे गांव को आदर्श बनाने के लिए सांसद ने बहुती को हाल में ही गोद लिया है। जल जीवन मिशन का काम चल रहा है। हालांकि हमारे ग्राम पंचायत में सर्वाधिक समस्या पेयजल की है, जबकि बेसहारा पशुओं के कारण लोगों ने खेती करना बंद कर दिया है।

-मनोज श्रीवास्तव, सरपंच, बहुती

हम लगातार पेंशन के लिए सांसद जनार्दन मिश्रा से मुलाकात करते रहे हैं, लेकिन वह बार-बार स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से मिलने की बात कहकर मामले को टाल देते थे। इससे हमें पेंशन का लाभ नहीं मिला। अगर मिलता तो हमारे आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता था।

-बाबू लाल पांडेय, मनगवां रीवा

प्रदेश व केंद्र की डबल इंजन सरकार ने क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए हैं। चाहे वह रोड, रेलवे, हवाई कनेक्टिविटी का मामला हो या स्टार्टअप का। आइटी सेक्टर में काम करने के लिए सर्वे भी कराया है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है। एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है, जिसका फरवरी अंत में उद्घाटन हो जाएगा। अब लोग कम समय में महानगरों की दूरी तय कर सकेंगे। हमने लगातार ट्रेनों की मांग की और तकरीबन आधा दर्जन से अधिक ट्रेन रीवा को मिली हैं। इस कार्यकाल में किए गए काम से संतुष्ट हूं। कुपोषण दूर करने के लिए प्रत्येक घर के सामने मुनगा का पेड़ लगवाने की योजना थी। डीएफओ से बात भी की थी और पौधे नर्सरी में तैयार करने के लिए कहा भी था, लेकिन यह योजना फलीभूत नहीं हो पाई, जिसका मलाल है।

-जनार्दन मिश्रा, सांसद, रीवा लोकसभा क्षेत्र

जनार्दन मिश्रा

भाजपा

वर्ष 2014 में पहली बार सांसद बने। लगातार दो पंचवर्षीय से सांसद के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

संसद में उपस्थिति- 97 प्रतिशत

सवाल पूछे-94

संसद के मुद्दों में बहस का औसत- 69 प्रतिशत

इन समितियों में रहे सदस्य-

संसदीय स्थाई समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति, वन एवं मंत्रालय पर्यावरण समिति।

ये हैं बड़ी उपलब्धियां

346 करोड़ रुपये की लागत से रीवा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य, जो पूर्णतः की ओर है, रीवा-सिंगरौली रेल लाइन का निर्माण कार्य, रीवा सतना रेल लाइन का दोहरीकरण, शहर में सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल का निर्माण कार्य।

Maharashtra Information: अजित पवार की पार्टी NCP में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी, 8 फरवरी को दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

Baba Siddique Joins NCP: बाबा सिद्दीकी मुंबई में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौजूदगी में एनसीपी में शामिल हुए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 08:22 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 10 Feb 2024 10:40 PM (IST)

Maharashtra News: अजित पवार की पार्टी NCP में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी, 8 फरवरी को दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
बाबा सिद्दीकी एनसीपी में शामिल हुए।

एएनआई, मुंबई। Baba Siddique Joins NCP: महाराष्ट्र कांग्रेस के अहम नेता बाबा सिद्दीकी ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। शनिवार को सार्वजनिक तौर पर अजित पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए। उनके साथ कई कार्यकर्ता अजित गुट में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री पवार और प्रफुल्ल पटेल शामिल हुए। बाबा सिद्दीकी 48 साल से अधिक समय तक कांग्रेस में रहे। उन्होंने 8 फरवरी को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

बाबा सिद्दीकी ने कहा

उन्होंने कहा कि पिछले 48 वर्ष के बाद आज कांग्रेस के लिए भाषण नहीं दे रहा हूं। एनसीपी में शामिल होने के फैसले पर सिद्दीकी ने कहा, ‘प्रफुल्ल पटेल के घर पर नाश्ते के दौरान यह चर्चा हुई। उस दिन तय हो गया कि मैं 10 तारीख को एनसीपी में शामिल हो जाऊंगा।’

#WATCH | Baba Siddique joins NCP within the presence of occasion chief and Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, in Mumbai.

The previous Maharashtra minister had resigned from Congress on February 8. pic.twitter.com/IzwQo8QnLi

— ANI (@ANI) February 10, 2024

एनसीपी पार्टी के प्रति वफादार रहूंगा

बाबा सिद्दीकी ने कहा कि मैं एक खुली किताब हूं। मैं एक पारिवारिक व्यक्ति हूं। किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। कांग्रेस छोड़ने पर उन्होंने कहा कि उनके साथ सिर्फ खाने में मसाला के तरह व्यवहार किया जा रहा था। सिद्दीकी ने कहा, ‘मैं जहां रहूंगा उस पार्टी के प्रति वफादार रहूंगा। अब एनसीपी में आ गया हूं। यहां भी मैं वफादारी के साथ रहूंगा।’ उन्होंने कसम खाई कि वह अजित पवार की पार्टी को मजबूत करेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Vidhu Vinod Chopra had bitten Neha’s hand, Bobby deol shared. | विधु विनोद चोपड़ा ने काट लिया था नेहा का हाथ: डर से कांपने लगी थीं एक्ट्रेस, बॉबी देओल ने बताया पूरा किस्सा

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म ‘करीब’ के एक सीन को शूट करते वक्त असल में एक्ट्रेस नेहा का हाथ काट लिया था। नेहा ये देखकर बहुत घबरा गईं और कांपने लगी थीं।

17 जुलाई, 1998 को 'करीब' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा थे।

17 जुलाई, 1998 को ‘करीब’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा थे।

बॉबी देओल ने हैरान कर देने वाला किस्सा शेयर किया
डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘twelfth फेल’ अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में बॉबी देओल ने डायरेक्टर के बारे में एक किस्सा शेयर किया। फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- विधु विनोद चोपड़ा ने नेहा को दिल्ली में देखा था। वो उस दौरान एक्टिंग में बहुत कच्ची थीं क्योंकि ‘करीब’ उनकी पहली फीचर फिल्म थी। डायरेक्टर हमेशा उन पर चिल्लाते थे, जिसकी वजह से नेहा परेशान भी हो जाती थीं। यकीनन नेहा को डायरेक्टर ने ‘कठिन समय’ दिया था।

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म '12th फेल' ने फिल्मफेयर में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘twelfth फेल’ ने फिल्मफेयर में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।

हां, जहां तक मेरी बात है, ‘करीब’ मेरी तीसरी फिल्म थी। इस वजह से मैं फिल्म करते वक्त थोड़ा सेटल महसूस करने लगा था। लेकिन नेहा के साथ ऐसा नहीं था। मैं मानता हूं कि शायद मेरे पिता धर्मेंद्र की वजह से कभी किसी ने मेरे ऊपर चिल्लाया नहीं।

घबराहट की वजह से नेहा कांपने लगी थीं
बॉबी ने आगे बताया कि कैसे डायरेक्टर ने एक सीन में नेहा का हाथ काट लिया था, ताकि उन्हें याद रहे कि उन्हें किस सीन में कौन सा हाथ आगे बढ़ाना है। एक सीन में नेहा को पहाड़ से नीचे आना था और मुझे अपना बायां हाथ उनकी ओर बढ़ाना था। लेकिन नेहा उलझती रही। जब बार-बार कोशिश करने के बाद भी वो इसे ठीक नहीं कर पाई, तो डायरेक्टर ने नेहा को उनका दाहिना हाथ काटने के लिए कहा। हालांकि नेहा ने ऐसा किया लेकिन अगले टेक में वो फिर भी गलती कर बैठीं।

'करीब' फिल्म से नेहा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'होगी प्यार की जीत', 'फिजा' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

‘करीब’ फिल्म से नेहा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वे ‘होगी प्यार की जीत’, ‘फिजा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

20 टेक के बाद डायरेक्टर विधु ने अपना आपा खो दिया। आप जानते हैं कि उन्होंने तब क्या किया? डायरेक्टर ने नेहा के दाहिने हाथ पर काट लिया। ये देखकर मैं काफी हैरान हो गया। बॉबी ने कहा कि जब ये सब हुआ तो नेहा शॉक में चली गई थीं। वास्तव में वो डर के मारे कांपने लगी थीं।

नेहा का असल नाम शबाना है
नेहा ने इस किस्से के बारे में कभी बात नहीं की। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने ये बताया था कि कैसे उनका नाम जबरन शबाना से बदलकर नेहा कर दिया गया था। 2008 में रेडिफ से बात करते हुए उन्होंने कहा था- मैं कभी नेहा नहीं थी। मैं हमेशा शबाना थी। मुझे अपना नाम बदलने के लिए मजबूर किया गया था। मेरे माता-पिता ने गर्व से मेरा नाम शबाना रखा है। इसे बदलने की कोई जरूरत नहीं थी, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं सुनी थी। उन्होंने ये भी बताया कि वे फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए एक्साइटेड नहीं थीं। लेकिन, चूंकि ‘करीब’ के मेकर्स उन्हें कास्ट करना चाहते थे, इसलिए नेहा ने एक्टिंग में अपना हाथ आजमाया।

मनोज बाजपेयी ने कहा था कि नेहा की सादगी ने पहली बार में उनका दिला चुरा लिया था।

मनोज बाजपेयी ने कहा था कि नेहा की सादगी ने पहली बार में उनका दिला चुरा लिया था।

नेहा ने मनोज बाजपेयी से साल 2006 में शादी कर ली
मनोज बाजपेयी ने पहली बार नेहा को 1998 में एक बॉलीवुड पार्टी में देखा था। उन्हें नेहा को देखते ही प्यार हो गया था। नेहा की सादगी ने पहली नजर में ही मनोज बाजपेयी का दिल जीत लिया था। फिर दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2006 में शादी की। कपल की एक बेटी भी है।