Abu Dhabi’s first Hindu temple, Akshay kumar, vivek oberoi, dilip joshi, pm modi | अबु धाबी का पहला हिंदू मंदिर: दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय, PM मोदी ने किया उद्घाटन

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को UAE के अबु धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां पूजन किया। इस मौके पर अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी भी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण मंदिर (BAPS) पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

UAE में इस मंदिर के बनने का कारण है कि यहां 35 लाख से भी ज्यादा भारतीय रहते हैं। इसमें से 20% प्रवासी अबु धाबी में रहते हैं।

UAE में इस मंदिर के बनने का कारण है कि यहां 35 लाख से भी ज्यादा भारतीय रहते हैं। इसमें से 20% प्रवासी अबु धाबी में रहते हैं।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर मंदिर की तस्वीर साझा की
अक्षय कुमार ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- अबु धाबी में (BAPS) स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला। क्या ऐतिहासिक क्षण है! इंटरनेट पर एक वीडियो क्लिप भी वायरल होती नजर आ रही है। क्लिप में अक्षय कुमार सिक्योरिटी से घिरे मंदिर की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस उद्घाटन समारोह की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें विवेक ओबेरॉय भी नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की।

दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल भी दर्शन करने पहुंचे
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के जेठालाल भी इस मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा- मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि यहां इतना सुंदर और भव्य मंदिर बन गया है। 2018 में जब स्टोन फाउंडेशन सेरेमनी हुई थी, तब भी मैं यहां आया था। आज भगवान की कृपा से एक बार फिर आने का मौका मिला है। इतना खूबसूरत मंदिर भगवान के चमत्कार जैसा है। साफ दिखाई देता है कि जो यहां के राजा हैं, उनका दिल कितना बड़ा है। उन्होंने मंदिर के लिए जमीन दी। ये विश्वभर के लिए एकता की मिसाल है।

दिलीप जोशी ने इस मंदिर को भगवान का चमत्कार कहा।

दिलीप जोशी ने इस मंदिर को भगवान का चमत्कार कहा।

कितना भव्य है ये मंदिर
बता दें, अबु धाबी का यह मंदिर 27 एकड़ में फैला है और इसे बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS ने बनाया है। निर्माण पर 700 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मंदिर अपनी भव्यता से दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस मंदिर के हर कोने में भारत की झलक देखने को मिलती है। यहां वाराणसी के घाटों का भी नजारा दिखता है।

मंदिर में 10 अलग-अलग जगह और लेवल पर 300 सेंसर्स लगाए गए हैं। ये मंदिर रियल टाइम डाटा देंगे कि मंदिर में उस समय कितना दबाव, तापमान है। ये सेंसर्स भूकंप और जमीन में होने वाली हलचल की जानकारी भी देंगे।

मंदिर में 10 अलग-अलग जगह और लेवल पर 300 सेंसर्स लगाए गए हैं। ये मंदिर रियल टाइम डाटा देंगे कि मंदिर में उस समय कितना दबाव, तापमान है। ये सेंसर्स भूकंप और जमीन में होने वाली हलचल की जानकारी भी देंगे।

इस मंदिर में खास क्या है
मंदिर में 7 गर्भगृह की मूर्तियां भारत की अलग-अलग जगहों से आई हैं। हर देवी-देवता के मंदिर के बाहर उनसे संबंधित लीलाएं पत्थरों पर मूर्तियों से उकेरी गई हैं। जैसे राम मंदिर में- रामायण। कृष्ण मंदिर में- भागवतम्। भारतीय परंपरा के जानवर- गाय, हाथी, मोर के साथ अरब देश के ऊंट, रेगिस्तानी बकरी, बाज, फलों में अनानास और खजूर को भी दीवारों पर जगह दी गई है।

ये मंदिर 108 फीट का है। इसमें 40,000 क्यूबिक फीट संगमरमर, 1,80,000 क्यूबिक फीट बलुआ पत्थर, 18,00,000 ईंटों का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा मंदिर में 300 सेंसर भी लगाए गए हैं।

इस मंदिर के हर पत्थर की नक्काशी राजस्थान की वर्कशॉप में की गई है। फिर उन पत्थरों को गुजरात के बंदरगाह से पानी के जहाज से अबु धाबी लाया गया है। इसमें भारत का रेडसैंड स्टोन लगाया गया है, जो 50 डिग्री तापमान में भी गर्म नहीं होता है।

इस मंदिर के हर पत्थर की नक्काशी राजस्थान की वर्कशॉप में की गई है। फिर उन पत्थरों को गुजरात के बंदरगाह से पानी के जहाज से अबु धाबी लाया गया है। इसमें भारत का रेडसैंड स्टोन लगाया गया है, जो 50 डिग्री तापमान में भी गर्म नहीं होता है।

MP Rajya Sabha Election 2024: भाजपा के चारों प्रत्याशी रिटर्निंग अधिकारी के दफ्तर पहुंचे, कुछ देर में दाखिल करेंगे नामांकन

मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे चारों प्रत्याशी। शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे।

By Ravindra Soni

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 08:30 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 11:49 AM (IST)

MP Rajya Sabha Election 2024: भाजपा के चारों प्रत्याशी रिटर्निंग अधिकारी के दफ्तर पहुंचे, कुछ देर में दाखिल करेंगे नामांकन

भोपाल। मप्र की पांच राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। बुधवार को भाजपा ने चार सीटों पर और कांग्रेस ने एक सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जो आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया सहित केंद्रीय मंत्री डा. एल मुरुगन और उमेश नाथ महाराज तथा बंसीलाल गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा के चारों प्रत्याशी सात नंबर स्टाप स्थित पार्टी के कार्यालय में पहुंचे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी और उनका अभिनंदन किया। यहां से वे मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ विधानसभा में बने रिटर्निंग आफिसर के दफ्तर पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय भी विधानसभा स्थित राज्य सभा रिटर्निंग आफिसर कार्यालय पहुंचे।

#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “…समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देना और समर्पित कार्यकर्ता को अवसर देने का काम भाजपा करती है…बहुत योग्य चयन किया गया है…मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं…” pic.twitter.com/rJRLxzFlpb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2024

वहीं, कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अशोक सिंह के नाम पर दांव खेला है। वह भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। समीकरणों के हिसाब से मप्र की चार सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत तय लग रही है। मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार उमेश नाथ ने राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने से पहले आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की।

02 अप्रैल को समाप्त हो रहा मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल

यहां पर यह बता दें कि प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 02 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा की ओर धर्मेन्द्र प्रधान, डा. एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी और कांग्रेस से राजमणि पटेल शामिल हैं।

कल होगी नामांकन पर्चों की जांच

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 08 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 15 फरवरी तक नामांकन जमा होंगे। अगले दिन इनकी जांच होगी। 20 फरवरी तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। 27 फरवरी मतदान सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। पांच बजे से मतगणना होगी और फिर इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व संपन्न कर ली जाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

Ruckus at Shambhu border even right now, police fired tear fuel shells

LIVE BLOG

Up to date: Wed, 14 Feb 2024 07:08 PM (IST)

Printed: Wed, 14 Feb 2024 07:33 AM (IST)

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: किसानों और केंद्र के बीच गुरुवार को तीसरे दौरे की बातचीत, चंडीगढ़ में होगी बैठक
किसानों का आरोप है कि सरकार एमएसपी पर किए अपने वादे से पीछे हट रही है।

एजेंसी, नई दिल्ली (Farmers Delhi March Day-2 LIVE)। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का बुधवार को दूसरा दिन है। आज भी भारी हंगामा हो रहा है। पहले दिन भी पंजाब और हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त बवाल हुआ था। किसान जैसे ही शंभू बॉर्डर पर पहुंचे, हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान झड़प हुई। आंसू गैस के गोले छोड़े गए। संघर्ष में करीब 60 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस बीच, सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि वह किसानों के साथ हर मुद्दे पर वार्ता के लिए तैयार है और उम्मीद है कि शांतिपूर्ण तरीके से मसला सुलझा लिया जाएगा। उधर, दिल्ली में भी हाई अलर्ट है। एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली से सटी हरियाणा और यूपी की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां पढ़िए किसान आंदोलन से जुड़ी आज की हर बड़ी अपडेट

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: Ruckus at Shambhu border even right now, police fired tear fuel shells

14 February 2024

7 : 08 : 09 PM

गुरुवार को होगी केंद्र के साथ किसानों की बैठक

 केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों को बातचीत के लिए एक बार फिर आमंत्रित किया है। यह बैठक 15 फरवरी को चंडीगढ़ के महात्मा गांधी प्रशासनिक संस्थान में आयोजित की जाएगी।

 

 

 

11 : 10 : 14 AM

Kisan Andolan Breaking Information: केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का बयान

  • किसान जल्दबाजी में कोई फैसला न लें
    • किसानों से अपील है कि वे शांति बनाए रखें
    • कोई ऐसा काम न करें जिससे आम लोगों को परेशानी हो
    • किसान संगठन वार्ता का माहौल बनाए रखें
    • सरकार को किसान और किसान परिवारों की चिंता है।

10 : 59 : 27 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: शंभू बॉर्डर पर आज भी हंगामा

पंजाब के किसानों ने आज एक बार फिर शंभू बॉर्डर के जरिए हरियाणा में घुसने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने एक बार फिर आंसू गैस के गोले छोड़े। 

10 : 35 : 04 AM

Haryana Farmer Protest: हरियाणा के इन जिलों में इंटरनेट, बल्क SMS पर रोक

 हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं 15 फरवरी तक बंद कर दी गई हैं।

10 : 22 : 26 AM

Punjab LIVE: शंभू बार्डर पर ही पक्का मोर्चा लगाने की किसानों की तैयारी

  •  हरियाणा पुलिस द्वारा शंभू बार्डर पर मंगलवार को रोक दिए गए किसानों ने अब वहीं पर पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी कर ली है। 
  • वहां पर बड़ा मंच तैयार किया जाएगा। उसके बाद किसान नेताओं से सलाह लेकर अगले कदम की घोषणा की जाएगी।
  • उधर, संगरूर स्थित खनौरी के दाता सिंह बार्डर पर किसान दिल्ली जाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। यहां पर भी पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे और पानी की बौछार की थी।
  • बठिंडा में डबवाली बार्डर पर माहौल शांत है।

10 : 07 : 03 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: किसान आंदोलन पर मायावती का ट्वीट

अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो मांगे हैं, सरकार उन्हें गंभीरता से ले तथा उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करें, ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी मांगों के समर्थन में बार-बार आन्दोलन के लिए मजबूर न होना पड़े। इस संबंध में ’दिल्ली चलो’ के वर्तमान अभियान के तहत आन्दोलित किसानों पर सख्ती करने के बजाय केंद्र सरकार उनसे सही वार्ता करके उनके आंदोलन को समाप्त करने का प्रयास करें, तो बेहतर तथा इनका शोषण करना भी ठीक नहीं।

10 : 03 : 37 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: ताजा अपडेट

  •  किसान अभी हरियाणा की शंभू बॉर्डर पर डटे हैं
    • थोड़ी देर में दिल्ली कूच शुरू होगा
    • आशंका है कि आज भी टकराव की स्थिति बन सकती है
    • कल किसानों ने बॉर्डर पार करने की कोशिश की थी
    • रोकने के लिए पुलिस ने चलाए थे आंसू गैस के गोले
    • किसानों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए बेरिकेड्स उखाड़ दिए थे।

9 : 56 : 32 AM

Ghazipur border: गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त

 किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर भी भारी सुरक्षा बल तैनात है। 

9 : 50 : 39 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: राहुल गांधी ने घायल किसानों से फोन पर बात की

 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फोन पर किसानों से बात की। उन्होंने एक घायल किसान का हाल भी जाना और कहा कि हम पूरी तरह से आपके साथ हैं। आप बहुत सही कर रहे हैं। यह देश के लिए जरूरी है। 

9 : 03 : 13 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: शंभू सीमा पर सुरक्षा जांच

किसानों के विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन हरियाणा के अंबाला में शंभू सीमा पर सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। 

7 : 41 : 04 AM

Haryana-Punjab Shambhu Border: सुबह-सुबह फिर चले आंसू गैस के गोले

 हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। 

7 : 39 : 27 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: SAD ने कहा, किसानों की मांगें पूरी हो

किसान आंदोलन पर राजनीति जारी है। शिरोमणि अकाली दल प्रमुख ने केंद्र से किसानों की मांग पूरी करने की अपील की। साथ ही पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार से कहा कि वह किसानों के मुद्दे पर ‘डबल क्रॉसिंग’ न करे।

naidunia_image

7 : 37 : 38 AM

Delhi LIVE: दिल्ली में पुख्ता व्यवस्था

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए हरियाणा से सटी राष्ट्रीय राजधानी की सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सीमा को मजबूत बनाने के लिए टिकरी बॉर्डर पर कंक्रीट स्लैब के बीच अधिक कंक्रीट डाला गया।

 

7 : 35 : 58 AM

Farmers Delhi March Day-2 LIVE: आज भी भारी हंगामे की आशंका

 शंभू बॉर्डर पर आज भी भारी हंगामा हो सकता है। किसानों का कहना है कि उन्हें गलत तरीके से रोका जा रहा है। वहीं एक पक्ष आरोप लगा रहा है कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस पर हमला कर रहे हैं, वे किसान नहीं है। प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आए, जो अलग पंजाब की मांग कर रहे हैं और खालिस्तान के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। 

Asaduddin Owaisi: मैं भगवान राम का सम्मान, गोडसे से नफरत करता हूं, लोकसभा में बोले असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन औवैसी ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ एक मजहब की सरकार है। 22 जनवरी का जश्न मनाकर आप करोड़ों मुसलमानों को क्या मैसेज देना चाहते हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 03:47 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 10 Feb 2024 03:47 PM (IST)

Asaduddin Owaisi: मैं भगवान राम का सम्मान, गोडसे से नफरत करता हूं, लोकसभा में बोले असदुद्दीन ओवैसी
असदुद्दीन औवैसी

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha MP Asaduddin Owaisi: संसद के बजट सत्र में शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर उद्धाटन पर सदस्यों के बीच चर्चा हुई। चर्चा के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवैसी ने मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि क्या केंद्र सरकार किसी विशेष समुदाय, धर्म की सरकार है या पूरे देश की सरकार है।’

मोदी सरकार सिर्फ एक मजहब की सरकार

अयोध्या का जिक्र करते हुए असदुद्दीन औवैसी ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ एक मजहब की सरकार है। 22 जनवरी का जश्न मनाकर आप करोड़ों मुसलमानों को क्या मैसेज देना चाहते हैं। क्या एक धर्म ने दूसरे पर विजय प्राप्त की। आप देश के 17 करोड़ मुसलमानों को क्या संदेश देते हैं।

#WATCH | Through the dialogue on the development of the historic Ram Temple and Pran Pratishta begins in Lok Sabha, AIMIM MP Asaduddin Owaisi says “I wish to ask if Modi Govt is the federal government of a selected group, faith or the federal government of your entire nation? Does GoI… pic.twitter.com/cU6tS1WIxu

— ANI (@ANI) February 10, 2024

नाथूराम गोडसे से नफरत करता हूं

औवैसी ने कहा कि क्या मैं बाबर, जिन्ना या औरंगजेब का प्रवक्ता हूं। मैं भगवान राम का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं नाथूराम गोडसे से नफरत करता हूं। उसने उस व्यक्ति की हत्या की थी जिसके अंतिम शब्द ‘हे राम’ थे। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर 1992 के बाद देश में फसाद हुआ था। नौजवानों को जेल में डाला गया। वो बूढ़े होकर बाहर निकले। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, बाबर के बारे में क्यों पूछते हो। नेहरू, बोस और हमारे देश के बारे में पूछते। लोकसभा मख्तलिफ आवाजों में कैसे बोल सकता है। 16 दिसंबर 1992 को लोकसभा में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें बाबरी विध्वंस की अलोचना की गई थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Indore Information: इंदौर नगर निगम परिषद की शुरुआत हंगामे के साथ

Indore Information: अपने ही प्रस्ताव को स्वीकृत कर भूल गया निगम। चार वर्ष पहले ही तय हो गया था कि नया परिषद भवन ताई के नाम से पहचाना जाएगा।

By Kuldeep Bhawsar

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 09:08 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 11:46 AM (IST)

Indore News: इंदौर नगर निगम परिषद की शुरुआत हंगामे के साथ
नवनिर्मित अटल बिहारी वाजपेई हाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore Information। नगर निगम के नए अटल बिहारी वाजपेई परिषद सभागृह के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम परिषद के चार वर्ष पहले हुए सम्मेलन में इस सभागृह का नामकरण लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नाम से करने का प्रस्ताव सर्वसहमति से स्वीकृत हो चुका है। नगर निगम खुद अपनी ही परिषद में स्वीकृत प्रस्ताव को भूल गया।

विपक्ष कांग्रेस इसे महिलाओं का अपमान बता रही है। उसका कहना है कि सत्तारूढ भाजपा अपनी ही नेत्री को भूल गया, जिन्होंने आठ बार लोकसभा में इंदौर का प्रतिनिधित्व किया और जो लोकसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर पहुंची। निगम के नवनिर्मित परिषद हाल में पहली बैठक शुरू हुई। गुरुवार को परिषद सम्मेलन की शुरुआत हंगामे के साथ शुरू हुई।

naidunia_image

naidunia_image

नगर निगम परिषद सभागृह जिस भवन में है उसका निर्माण करीब नौ वर्ष से चल रहा है। काम अब भी अधूरा है। इस आधे अधूरे तैयार भवन की चौथी मंजिल पर सभागृह तैयार कर 15 फरवरी 2024 को नगर निगम परिषद सम्मेलन करने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि सत्तारूढ़ दल ने परिषद सभागृह का नामकरण ताई के नाम से नहीं करके बता दिया है कि उसके मन में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। गुरुवार को होने वाले सम्मेलन में सराफा चाट-चौपाटी को लेकर भी हंगामा होने की आशंका है।

दो दिन पहले ही निरस्त की है समिति

निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने सराफा चाट-चौपाटी के संचालन को लेकर एक कमेटी गठित की थी। इसमें निगम के अधिकारियों के साथ-साथ महापौर परिषद के दो सदस्यों को शामिल किया गया था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस समिति को निरस्त कर दिया है। उनका कहना है कि इस तरह की समिति गठित करना निगमायुक्त का नहीं बल्कि महापौर के अधिकार क्षेत्र में आता है।

निगमायुक्त द्वारा गठित समिति को निरस्त करने के बाद महापौर ने अपनी कमेटी गठित की है। इसमें महापौर परिषद के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय पार्षद को भी रखा गया है। गुरुवार को होने वाले सम्मेलन में समिति गठन के मुद्दे पर भी हंगामा होने की आशंका है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    : पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने चली बड़ी चाल, तीसरे टेस्ट में इस घातक गेंदबाज को प्लेइंग 11 में किया शामिल

IND vs ENG third Take a look at 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। मार्क वुड हैदराबाद टेस्ट का हिस्सा थे। दूसरे टेस्ट में कप्तान स्टोक्स ने जेम्स एंडरसन को मौका दिया था।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 04:59 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 04:59 PM (IST)

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने चली बड़ी चाल, तीसरे टेस्ट में इस घातक गेंदबाज को प्लेइंग 11 में किया शामिल
मार्क वुड राजकोट टेस्ट में खेलेंगे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG third Take a look at 2024: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ी चाल चली है और तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया है। पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले मार्क को राजकोट टेस्ट में मौका मिला है। सीरीज में पहली बार इंग्लैंड टीम दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। मार्क वुड हैदराबाद टेस्ट का हिस्सा थे। दूसरे टेस्ट में कप्तान स्टोक्स ने जेम्स एंडरसन को मौका दिया था। शोएब बशीर ने दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके थे। मार्क वुड प्लेइंग 11 में बशीर की जगह आएंगे। वुड के आने से टीम की गेंदबाजी आक्रमण को संतुलन मिलेगा। जबकि टॉम हार्टली, रेहान अहमद और जो रूट स्पिन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

बेन स्टोक्स करेंगे टेस्ट मैंचों का शतक पूरा

राजकोट टेस्ट बेन स्टोक्स के लिए अहम होने वाला है। ये उनके टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच है। मंगलवार को ओली पोप ने बेन को लेकर कहा कि उनके करियर के लिए स्पेशल लम्हा है। उन्होंने 2022 में टेस्ट की कप्तानी ली थी। बता दें दूसरे टेस्ट मैंच में इंग्लैंड 106 रन से हार गई थी। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इस मुकाबले के बाद इंग्लैंड टीम दुबई रवाना हो गई थी। उन्होंने कोई अभ्यास नहीं किया। टीम दो दिन पहले राजकोट पहुंची है।

राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर AAP उतारेगी उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान

Arvind Kejriwal: दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ की सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 04:21 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 10 Feb 2024 04:21 PM (IST)

पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर AAP उतारेगी उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल।

एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अलग-अलग सरकारी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दोनों मुख्यमंत्री जनता से मिल रहे हैं। इस बीच दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे का एलान

शनिवार को पंजाब के खन्ना में भाषण के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी अगले 10 से 15 दिनों में पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की।

#WATCH | Delhi CM and AAP nationwide convener Arvind Kejriwal says, “Two years again, you gave us blessings. You gave 92 out of 117 seats to us (in Meeting elections), you created historical past in Punjab. I’ve come to you with folded fingers, asking for yet another blessing. Lok Sabha… pic.twitter.com/3pBzzvVl0P

— ANI (@ANI) February 10, 2024

बहुमत के साथ सीटों पर जीत दिलानी है

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो साल पहले आपने हमें आशीर्वाद दिया था। आपने विधानसभा चुनाव में हमें 117 में से 92 सीटें दी। आपने पंजाब में इतिहास रच दिया। मैं हाथ जोड़कर आपके पास आया हूं। दिल्ली सीएम ने कहा, दो महीने में लोकसभा चुनाव होंगे। पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। आपको बहुमत के साथ सभी सीटों पर जीत दिलानी है।

इंडी गठबंधन को लगा झटका

अरविंद केजरीवाल की यह घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा के कुछ सप्ताह बाद आई है। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। जिससे तृणमूल कांग्रेस द्वारा पश्चिम बंगाल में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद इंडी गठबंधन को दूसरा झटका लगा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Bilaspur Railway Information: आपरेशन अमानत: दो करोड़ का सामान लौटाकर यात्रियों को दी राहत

सफर के दौरान यदि सामान गुम हो गए या छूट गए तो रेलवे ने इसकी जानकारी देने के लिए कई माध्यम की व्यवस्था की है।

By Shiv Soni

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 11:28 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 11:28 AM (IST)

Bilaspur Railway News: आपरेशन अमानत: दो करोड़ का सामान लौटाकर यात्रियों को दी राहत
आपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने यात्रियों के गुम व छूटे सामान को चोरों की नजर पड़ने से पहले अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित लौटाया।

HighLights

  1. इन स्टेशनों में यात्रियों को की गई मदद
  2. इस तरह मांगी जा सकती है मदद
  3. 10 महीनों में 960 यात्रियों के गुम व छूटे हुए सामान यात्रियों को मिला

Bilaspur Railway Information: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनका सहयोग भी कर रहा है। आपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने यात्रियों के गुम व छूटे सामान को चोरों की नजर पड़ने से पहले अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित लौटाया। बिलासपुर, रायपुर व नागपुर रेल मंडल को मिलाकर 10 महीने में आरपीएफ ने दो करोड़ रुपये मूल्य के सामान यात्रियों को लौटकर उनके मायूस चेहरे पर खुशियां दी। यात्रियों की सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए अलग-अलग अभियान भी चलाए जाते हैं। आपरेशन अमानत भी इसी का हिस्सा है।

आरपीएफ द्वारा चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत यात्रियों के गुम व ट्रेन में छूटे सामान को सुरक्षित लौटाया जाता है, ताकि यात्री निराश न हों। ट्रेनों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। कई बार हड़बड़ी में सामान ट्रेन में ही भूल जाते हैं। सामान गुम होने का मामला भी सामने आता है। उनके छूटे सामान को पहुंचाने और गुम हुए सामान की रिकवरी के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा इस अभियान की शुरुआत की गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के 10 महीनों में 960 यात्रियों के गुम व छूटे हुए सामान की रिकवरी कर उसे संबंधित यात्रियों को सौंपने का कार्य किया है। कुल सामान दो करोड़ रुपये से भी अधिक मूल्य के हैं।

इन स्टेशनों में यात्रियों को की गई मदद

बिलासपुर, चांपा, कोरबा, उसलापुर, रायगढ़, ब्रजराजनगर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, मनेंद्रगढ़, बिजुरी, अंबिकापुर, भाटापारा, तिल्दा-नेवरा, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, भंडारारोड, इतवारी, नैनपुर, छिंदवाड़ा, वडसा, नागभीड़, कामटी।

इस तरह मांगी जा सकती है मदद

सफर के दौरान यदि सामान गुम हो गए या छूट गए तो रेलवे ने इसकी जानकारी देने के लिए कई माध्यम की व्यवस्था की है। वह शिकायत ट्रेनों में टीटीई, रेल सुरक्षा बल या ट्रेन मैनेजर, स्टेशनों में स्टेशन मास्टर व संबंधित रेल कर्मियों के पास दर्ज करा सकते हैं। यही नहीं, यात्री रेल मदद एप, हेल्पलाइन नंबर 139, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित ट्रेन, स्टेशन व अन्य आरपीएफ़ पोस्ट में इसकी सूचना दी जाती है और संबंधित प्राधिकार सामान को रिकवर करने के लिए जुट जाते हैं। बहुत कम ऐसा होता है, जब यात्रियों को उनका सामान नहीं उपलब्ध हो पाता। शत-प्रतिशत सूचना पर आरपीएफ का प्रयास रहता है कि यात्रियों को मूल्यवान सामान मिल जाए। इस तरह की सूचना पर लापरवाही न बरतने का भी आदेश दिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्ष 2010 में गुरु घासीदास विश्‍वविद्यालय, बिलासपुर से ग्रेजुएशन किया है। तत्पश्चात शिक्षा एवं कार्य को आगे बढ़ते हुए मैं दैनिक प्रजापति, इवनिंग टाइम्स एवं लोकस्वर में पत्रकारिता करियर की शुरुआत की 2012—13 मैंन

MPPSC 2024 On-line – MPPSC 2024 Examination, Dates, Notifications, Outcomes Information Updates in Hindi

मध्य प्रदेश में भी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 से निगेटिव मार्किंग शुरू करने की मांग भी रखी गई है। इससे उन अभ्यर्थियों को लाभ होगा जो गहराई से पढ़ाई करते हैं।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 01:08 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 11:05 AM (IST)

MPPSC 2024 Online
मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग

Madhya Pradesh Public Service Fee

MPPSC 2024 Information: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 आगे नहीं बढ़ाए जाने से नाराज अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरना देने की रणनीति बना रहे हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक, यूपीएससी और अन्य राज्यों की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रहती है, लेकिन प्रदेश में यह व्यवस्था लागू नहीं है। मध्य प्रदेश में भी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 से निगेटिव मार्किंग शुरू करने की मांग भी रखी गई है। इससे उन अभ्यर्थियों को लाभ होगा जो गहराई से पढ़ाई करते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

PM Modi in Lok Sabha: 5 साल में देशसेवा में कई बड़े फैसले लिए गए, लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी

PM Modi in Lok Sabha: शनिवार को संसद में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया। इस पर सभी नेताओं ने भाषण दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम परिवर्तन को अपनी आंखों के सामने देख सकते हैं। देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देना जारी रखेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 10 Feb 2024 05:10 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 10 Feb 2024 05:11 PM (IST)

PM Modi in Lok Sabha: 5 साल में देशसेवा में कई बड़े फैसले लिए गए, लोकसभा में बोले PM नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

HighLights

  1. 5 साल देश में रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म का।
  2. 5 साल में देशसेवा में कई बड़े फैसले लिए गए।
  3. देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देता रहेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Modi in Lok Sabha: संसद बजट सत्र का शनिवार को आखिरी दिन है। इस मौके पर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे। उन्होंने कहा, ‘ऐसा बहुत कम होता है कि सुधार और प्रदर्शन दोनों होते हैं। हम परिवर्तन को अपनी आंखों के सामने देख सकते हैं। देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देना जारी रखेगा।’ पीएम मोदी ने कहा कि भारत को जी20 की अध्यक्षता का अवसर मिला। देश को बहुत बड़ा सम्मान मिला। हर राज्य ने भारत की क्षमता और अपनी पहचान दुनिया के सामने रखी है। इसका प्रभाव दुनिया के मानस पटल पर है।

पीएम मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि आप सदैव मुस्कुराते रहते हैं। आपकी मुस्कान कभी फीकी नहीं पड़ी। आपने कई बार संतुलित और निष्पक्ष तरीके से सदन का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ‘गुस्से और आरोप-प्रत्यारोप के क्षण आए लेकिन आपने धैर्यपूर्वक स्थिति को नियंत्रित किया और सदन को चलाया। मैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।’

#WATCH | PM Narendra Modi speaks on the New Parliament constructing.

“Everybody used to debate that there must be a brand new constructing of the Parliament. However no choice was once taken. It was your (Lok Sabha Speaker) management that determined this, too issues ahead, held conferences… pic.twitter.com/Hi6UzmfW2X

— ANI (@ANI) February 10, 2024

सांसदों ने वेतन में कटौती का सराहनीय फैसला लिया

पीएम मोदी ने कहा कि मैं संकट के समय अपना भत्ता छोड़ने के लिए सांसदों की सराहना करता हूं। इस पर किसी ने दोबारा विचार नहीं किया। कोरोना काल के दौरान सांसदों ने वेतन में 30 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया था। उन्होंने आगे कहा, ‘आमतौर पर मीडिया सांसदों की आलोचना करता है। आपने तय किया कि कैंटीन में हर कोई बराबर ही भुगतान करेगा। आपने मजाक उड़ाने वालों को रोक दिया है।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह