White Paper: यूपीए कार्यकाल में बड़े पैमाने पर हुआ गड़बड़झाला, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोली- हर साल हुआ एक घोटाला

FM Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं किसी को भी चुनौती देती हूं जो कहता है कि यह दस्तावेज निराधार है। सबकुछ सबूत के साथ है। श्वेत पत्र एक गंभीर दस्तावेज है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 07:51 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 07:51 PM (IST)

White Paper: यूपीए कार्यकाल में बड़े पैमाने पर हुआ गड़बड़झाला, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोली- हर साल हुआ एक घोटाला
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

एएनआई, नई दिल्ली। White Paper, FM Nirmala Sitharaman: लोकसभा में शुक्रवार को श्वेत पत्र पर चर्चा हुई। इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि श्वेत पत्र एक गंभीर दस्तावेज है। इसे 10 साल के बारे में सदन को सूचित करने के इरादे से तैयार किया गया है। सीतारमण ने कहा, ‘अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गई है। इस तरह प्रगति कर रही है कि हमारी अभिलाषा पूरी हो सकें।’

UPA की नीति फैमिली फर्स्ट रही

वित्त मंत्री ने कहा कि मैं किसी को भी चुनौती देती हूं जो कहता है कि यह दस्तावेज निराधार है। सबकुछ सबूत के साथ है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, कोल स्कैम, एनपीए, कोल ब्लॉक एलोकेशन जैसे मुद्दों के जरिए यूपीए सरकार पर निशाना साधा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि UPA की नीति नेशन फर्स्ट की नहीं रही। इन्होंने परिवार पहले रखकर अर्थव्यस्था को चौपट कर डाला।

#WATCH | White Paper | FM Nirmala Sitharaman says, “As a result of Defence Industrial Corridors in Uttar Pradesh and Tamil Nadu, defence procurement is occurring extra by there…It’s a matter of satisfaction that on account of Make in India push, at the moment INS Vikrant, LCA Tejas, Akash, BrahMos… pic.twitter.com/JgAPhn9lgd

— ANI (@ANI) February 9, 2024

महिलाएं राफेल उड़ा रही हैं

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा औद्योगिक गलियारों के कारण वहां से रक्षा खरीद प्रक्रिया अधिक हो रही है। वित्त मंत्री ने कहा, ‘मेक इन इंडिया के कारण आज आईएनएस विक्रांत, एलसीए तेजस, आकाश, ब्रह्मोस मिसाइलें, युद्धक टैंक अर्जुन, आर्टिलरी गन सिस्टम धनुष सभी का निर्माण देश में हो रहा है। आज औरतें राफेल उड़ा रही हैं। सीमाओं की रक्षा कर रही हैं।’

एचएएल पर वित्त मंत्री ने कहा

निर्मला सीतारमण ने कहा कि वे कहते थे कि एचएएल को क्या हुआ। एचएएल को ऑर्डर नहीं दिया जा रहे है। जब उन्होंने खुद दस सालों में एचएएल को एक भी अनुबंध नहीं दिया। वित्त मंत्री ने कहा, हमारी सरकार ने एचएएल को चार लाख करोड़ का कारोबार दिया। कई प्रकार के हेलीकॉप्टर का निर्माण किया जाएगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

MP Crime: उज्जैन में हुई हैवानियत, युवक के गुप्त अंगों पर किया गरम लोहे से वार, सभी आरोपी गिरफ्तार

जानकारी अनुसार ग्राम नई आबादी रूपेटा निवासी सौरभ पुत्र आत्माराम परमार व सबीना की बातचीत को लेकर सबीना के पति मोईन खां निवासी रूपेटा, सबीना की मां, बहन, भाई निवासी ग्राम सुरेल ने गुरुवार को सौरभ को अपने खेत की झोपड़ी पर बुलाया।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 07:07 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 12 Feb 2024 07:07 PM (IST)

MP Crime: उज्जैन में हुई हैवानियत, युवक के गुप्त अंगों पर किया गरम लोहे से वार, सभी आरोपी गिरफ्तार
युवक को जलाकर हत्या का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

बड़नगर, (नईदुनिया न्यूज)। खेत पर बुलाकर युवक के अंगों को लोहे की पत्ती से दागने का मामला सामने आया है। हत्या का प्रयास करने वाले पांच आरोपितों को भाटपचलाना पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त लोहे की पत्ती व मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

जानकारी अनुसार ग्राम नई आबादी रूपेटा निवासी सौरभ पुत्र आत्माराम परमार व सबीना की बातचीत को लेकर सबीना के पति मोईन खां निवासी रूपेटा, सबीना की मां, बहन, भाई निवासी ग्राम सुरेल ने गुरुवार को सौरभ को अपने खेत की झोपड़ी पर बुलाया।

अपशब्द करते हुए लोहे की गरम पत्ती से सौरभ के संवेदनशील अंगों को दागा गया। शरीर के अन्य अंगों को भी गरम लोहे की पत्ती से जलाया गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नितेश भार्गव व पुलिस बल ने फरियादी सौरभ के घर गांव नई आबादी रूपेटा पहुंचकर फरियादी व ग्रामीणों से चर्चा की व सौरभ को उचित इलाज हेतु चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

थाना प्रभारी भाटपचलाना निरीक्षक नरेंद्र यादव ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपित समीना उर्फ सबीना पत्नी मोईन मंत्री उम्र 20 वर्ष, मोईन खां, शबाना पत्नी सुल्तान मंसूरी उम्र 21 वर्ष, शकीला बी पत्नी सुल्तान मंत्री उम्र 45 वर्ष, अरबाज पुत्र सुल्तान मंत्री उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सुरेल को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों से अपराध में प्रयुक्त सामग्री लोहे की पत्ती और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जांच के बाद गिरफ्तार आरोपितों के अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Bhopal Information: 16 फरवरी से भोपाल हाट में लगेगा श्रीअन्न प्रोत्साहन व कृषि विज्ञान मेला

दो दिन तक चलने वाले इस मेले में मिलेट्स (मोटे अनाज) से बने उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र। मेले में 80 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगेगी।

By Ravindra Soni

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 12:52 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 12:52 PM (IST)

Bhopal News: 16 फरवरी से भोपाल हाट में लगेगा श्रीअन्न प्रोत्साहन व कृषि विज्ञान मेला
श्री अन्न (प्रतीकात्मक चित्र)

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन 16 फरवरी से भोपाल हाट में आयोजित किया जाएगा। यह मेला कलेक्टर एवं अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं उप संचालक कृषि जिला भोपाल द्वारा 17 फरवरी तक सुबह 10 से रात आठ बजे तक आयोजित होगा। दो दिवसीय मिलेट मिशन योजनांतर्गत श्री अन्न प्रोत्साहन एवं आत्मा योजनांतर्गत कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह है उद्देश्य

किसान कल्याण तथा कृषि विकास, उप संचालक सुमन प्रसाद ने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को नवीन तकनीकी की जानकारी देने के साथ-साथ मिलेट्स प्रोत्साहन पर केन्द्रित है। मेले में प्रदेश भर के विभिन्न कृषि आदानों के निर्माता, विक्रेताओं द्वारा कृषि आदानों, मिलेट्स उत्पाद, जैविक उत्पाद, कृषि एवं संबंधित विभाग उद्यानिकी, पशुपालन, ग्रामीण आजीविका मिशन, अभियांत्रिकी आदि के लगभग 80 से अधिक स्टाल एवं नवीन उन्नत कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर कृषक संगोष्ठी, प्रशिक्षण एवं ज्ञान सम्मेलन के साथ-साथ किसानों एवं कृषि र्स्टाप को मिलने वाले नये अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले में मिलेट्स के उत्पाद विशेष आकर्षण रहेंगें। प्रदेश के मिलेट्स के उत्पादन करने वाले कृषक समूह उनके उत्पाद लेकर मेले में स्टाल लायेंगे। किसानों के लिये सुबह 10 बजे से शाम 5 पांच बजे तक मेले में संगोष्ठी एवं परिचर्चा चलेगी। इसके उपरांत मेला शाम को आठ बजे तक रहेगा, जिसमें स्थानीय नागरिकगण मेले का भ्रमण कर मिलेट्स के उत्पाद एवं मिलेट्स से बने व्यंजनों का लुत्फ ले संकेगे।

दो हजार किसान होंगे सम्मिलित

उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को मिलेट्स की उन्नत काश्त की जानकारी दी जायेगी। श्री अन्न प्रोत्साहन एवं कृषि विज्ञान मेले में प्रतिदिन लगभग 1500 से 2000 कृषक सम्मिलित होंगे। मेले में किसानों के लिये निश्शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजित मेले में प्राप्त होने वाली जानकारी का लाभ लें। इस दो दिवसीय मेले में किसानों को निश्चित लाभकारी जानकारियां प्राप्त होगी, जो खेती-किसानी के उन्नयन एवं किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में वरदान साबित होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

Pakistan LIVE: पाकिस्तान में सरकार गठन पर सस्पेंस जारी, आज सड़कों पर उतरेंगे इमरान खान समर्थक, बड़े बवाल की आशंका

Pakistan Election outcomes replace: 9 मई 2023 को भी इमरान खान के समर्थकों ने इसी तरह प्रदर्शन किया था और सेना से जुड़े संस्थानों पर हमले हुए थे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 08:34 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 08:34 AM (IST)

Pakistan LIVE: पाकिस्तान में सरकार गठन पर सस्पेंस जारी, आज सड़कों पर उतरेंगे इमरान खान समर्थक, बड़े बवाल की आशंका
बिलावल भुट्टो इस बात पर राजी नहीं है कि नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनाया जाए।

HighLights

  1. पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुआ था मतदान
  2. अब तक नहीं आया चुनाव परिणाम
  3. सेना पर लगाए जा रहे धांधली के आरोप

एजेंसी, इस्लामाबाद (Pakistan Election outcomes replace)। पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनावों के लिए मतदान हुआ था, लेकिन अब तक पूरा परिणाम नहीं आया है। भारी कंफ्यूजन के बीच नवाज शरीफ और इमरान खान ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

इस बीच, पाकिस्तान के लिए रविवार का दिन अहम होने जा रहा है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थक आज सड़कों पर उतरेंगे और चुनाव में धांधली का विरोध करेंगे। आशंका है कि इस दौरान भारी बवाल हो सकता है।

9 मई 2023 को भी इमरान खान के समर्थकों ने इसी तरह प्रदर्शन किया था और सेना से जुड़े संस्थानों पर हमले हुए थे।

naidunia_image

Pakistan Election outcomes replace: जानिए ताजा स्थिति

  • पाकिस्तान में अभी साफ नहीं है कि किसकी सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री कौन होगा।
  • सेना नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है, लेकिन पीएमएल-एन से गठबंधन के बाद भी पीपीपी के बिलावल भुट्टो इसके लिए राजी नहीं हैं।
  • अब तक के चुनाव परिणामों के अनुसार, इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थक 101 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। नवाज शरीफ की पार्टी के 74, तो बिलावल भुट्टो की पार्टी के 54 उम्मीदवार जीते हैं। पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 134 है।
  • किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद जोड़-तोड़ जारी है। पीएमएल-एन और पीपीपी ने गठबंधन कर लिया है, लेकिन पीएम पद पर एक राय नहीं बना पा रहे हैं।
  • पाकिस्तान की संसद में कुल 336 सीट है, जिसमें से 265 पर चुनाव हो रहे हैं। 267 सीट का रिजल्ट आ चुका है, 2 पर चुनाव रद्द हुआ और 7 सीटों पर काउंटिंग जारी है।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

U19 Cricket World Cup: राज लिंबानी की खतरनाक इनस्विंग, उड़ाए स्टंप्स के परखच्चे, वीडियो

U19 Cricket World Cup: ऑस्ट्रेलिया की पारी का तीसरा ओवर राज लिंबानी फेंक रहे थे। अपने ओवर की शुरुआती दो बॉल पर सैम कोन्स्टास को उन्होंने स्विंग और स्पीड से बीट किया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 05:48 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 05:48 PM (IST)

U19 Cricket World Cup: राज लिंबानी की खतरनाक इनस्विंग, उड़ाए स्टंप्स के परखच्चे, वीडियो
U19 Cricket World Cup: राज लिंबानी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। U19 Cricket World Cup: आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेनोनी में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहल बल्लेबाजी की। टीम ने 50 ओवर में 253/7 रन बनाए। मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज राज लिंबानी ने तीसरे ओवर में सैम कोन्स्टास के होश उड़ा दिए। राज ने अपनी इनस्विंग गेंद से भुवनेश्वर कुमार की याद दिला दी। उन्होंने सैम को 0 पर बोल्ड कर दिया।

राज लिंबानी की खतरनाक गेंदबाजी

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी का तीसरा ओवर राज लिंबानी फेंक रहे थे। अपने ओवर की शुरुआती दो बॉल पर सैम कोन्स्टास को उन्होंने स्विंग और स्पीड से बीट किया। राज ने गुड लेंथ के पास गेंद की। कोन्स्टास गेंद को समझ नहीं पाए। टप्पा पड़ने के बाद बॉल तेजी से अंदर आई और क्लीन बोल्ड हो गए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अपना खाता भी खोल नहीं पाए।

बिना मैच गंवाए फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

बता दें भारतीय टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच हारे बिना फाइनल में पहुंची। उदय सहारण की कप्तानी वाली टीम ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, आयरलैंड और यूएस को पटखनी दी। सुपर-6 में नेपाल और न्यूजीलैंड को हराया। फिर सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

अंडर 19 विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11

आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धास, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिंबानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेइबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, चार्ली एंडरसन, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Video: घास खाता दिखाई दिया बाघ, पर्यटकों ने बनाया वीडियो

आवश्यकता पड़ने पर बाघ भी घास खाता है और सिर्फ बाघ ही नहीं धरती पर उत्पन्न होने वाले सभी जानवर आवश्यकता पड़ने पर घास जरूर कहते हैं।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 12:41 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 12:41 PM (IST)

Video: घास खाता दिखाई दिया बाघ, पर्यटकों ने बनाया वीडियो

उमरिया। जिस किसी ने भी यह कहा है कि चाहे बाघ कितना भी बूढ़ा क्यों ना हो जाए वह घास कभी नहीं खाता, यह झूठ कहा है। दरअसल बाघ भी घास खाता है और यह कोई नई बात नहीं है। अपने जीवन में लगभग हर बाघ को कभी ना कभी घास खानी पड़ती है। बाघ का घास खाना उसकी मजबूरी नहीं है, उसकी आवश्यकता है। बाघ की इसी तरह की आवश्यकता का एक वीडियो इन दोनों बांधवगढ़ से वायरल हुआ है। बांधवगढ़ के जंगल में एक बाघ को घास खाता हुआ देखा गया और पर्यटकों ने उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल वीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है और काफी चर्चा में भी है। दावा यह किया जा रहा है कि यह वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बनाया गया है, लेकिन इसे बनाने वाले पर्यटक के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

नाले के ऊपर बैठा है बाघ

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाघ नाले के ऊपर किनारे पर बैठा हुआ है और वहां की लंबी घासो को खा रहा है। बाघ का इत्मीनान के साथ घास को खाता हुआ दिखाई पड़ना लोगों के लिए आश्चर्यजनक हो सकता है, लेकिन दरअसल यह बिल्कुल भी आश्चर्यजनक नहीं है। दरअसल लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि बाघ भी घास खाता है। असल में लोग बाघ को सिर्फ हिंसक प्राणी ही समझते हैं और यह मानते हैं कि वह सिर्फ मांस से ही खाता है। जबकि ऐसा नहीं है, आवश्यकता पड़ने पर बाघ भी घास खाता है और सिर्फ बाघ ही नहीं धरती पर उत्पन्न होने वाले सभी जानवर आवश्यकता पड़ने पर घास जरूर कहते हैं।

घास है पेट का उपचार

दरअसल जंगल में रहने वाले वन प्राणी जब बीमार होते हैं तो वह अपना उपचार वनस्पतियों में ही तलाशते हैं। जंगली जानवरों को भी इस बात का ज्ञान होता है कि किस तरह की तकलीफ में उन्हें कौन सी घास या कौन सी वनस्पति खानी है। वीडियो में घास खाता हुआ दिखाई दे रहा बाघ इसलिए घास खा रहा है क्योंकि उसका पेट खराब हो गया है। पेट खराब होने पर बाघ अक्सर घास खाते हैं और घास खाने के बाद उल्टी कर देते हैं। उल्टी करने से उनके पेट का सारा कचरा बाहर आ जाता है और उन्हें आराम मिल जाता है। इस बारे में जानकारी देते हुए वन्य प्राणी विशेषज्ञ निमिष स्वामी ने बताया कि जंगल में रहने वाले जानवर अक्सर अपने उपचार के लिए इसी तरह घास खाते हैं। उन्होंने बताया कि सिर्फ घास ही नहीं कई अन्य तरह की वनस्पतियों का उपयोग भी वन्य प्राणी करते हैं। यहां तक कि वन्य प्राणियों को जब ब्रेन अटैक होता है या उन्हें लकवा लगता है तब भी वे हाडिल नाम का एक पौधे के पत्ते खा लेते हैं जिससे उनकी तबीयत में सुधार होने लगता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नईदुनिया डॉट कॉम में शिफ्ट प्रभारी हैं। पत्रकारिता में विभिन्‍न मीडिया संस्‍थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में कार्य करने का 21 वर्षों का दीर्घ अनुभव। वर्ष 2002 से प्रिंट व डिजिटल में कई बड़े दायित्‍वों

सोनिया गांधी का राजस्थान से राज्यसभा जाना तय, बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगी- रिपोर्ट

Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनके साथ रहेंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 13 Feb 2024 10:22 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 13 Feb 2024 10:22 PM (IST)

सोनिया गांधी का राजस्थान से राज्यसभा जाना तय, बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगी- रिपोर्ट
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी।
  2. सोनिया गांधी 14 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगी।
  3. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उनके साथ रहेंगे।

एएनआई, नई दिल्ली। Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जयपुर में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनके साथ रहेंगे।

मनमोहन सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद सीट खाली

1998 से 2022 के बीच करीब 22 सालों तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी पांच बार लोकसभा सांसद है। सूत्रों के अनुसार, जहां विकल्पों के मामले में राजस्थान शीर्ष पर है। वहीं, अन्य राज्य इकाइयों ने उन्हें नामांकन दाखिल करने की पेशकश की है। उनके राजस्थान को चुनने की संभावना है, क्योंकि राज्य में पार्टी की एक सीट पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हो गई है।

Congress Parliamentary Get together president Sonia Gandhi will file her nomination for Rajya Sabha in Jaipur tomorrow: Sources

(File pic) pic.twitter.com/a6FI4P2tJG

— ANI (@ANI) February 13, 2024

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी भी राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हैं। सोनिया कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा के लिए चुनी जाती रही हैं। राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने का कदम इस साल होने वाले लोकसभा से पहले उठाया गया है।

27 फरवरी को होगा मतदान

कांग्रेस ने अभी तक 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। मतदान 27 फरवरी को होने वाले हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, इस मामले में रोहित शर्मा से आगे निकले

Australia vs West Indies: ग्लेन मैक्सवेल ने 50 गेंदों पर अपना 5वां शतक पूरा किया। इसी के साथ टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 04:09 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 04:10 PM (IST)

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, इस मामले में रोहित शर्मा से आगे निकले
ग्लेन मैक्सवेल

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल कुछ समय पहले काफी चर्चा में थे। ग्लेन पार्टी करने के बाद बीमार पड़ गए थे। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा था। इसके बाद कप्तान पैट कमिंस ने उन्हें सुधरने को कहा था। इस बीच मैक्सवेल ने अपने बल्ले से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शतक जड़ दिया। ग्लेन मैक्सवेल ने 50 गेंदों पर अपना 5वां शतक पूरा किया। इसी के साथ टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली।

ग्लेन मैक्सवेल ने T20 में नंबर 4 पर खेलते हुए बड़ा स्कोर बनाया

120* रन- ग्लेन मैक्सवेल बनाम वेस्टइंडीज, 2024

117 रन- सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, 2022

113* रन- ग्लेन मैक्सवेल बनाम भारत, 2019

रोहित शर्मा ने आगे निकले ग्लेन मैक्सवेल

रोहित शर्मा ने टी20 में पांच शतक 143 पारी में पूरे किए हैं। ग्लेन मैक्सवेल ने 94 पारी में 5 शतक जड़ दिए। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव है। उन्होंने 57 पारी में चार शतक लगाए हैं।

टी20 में मैक्सवेल ने 9500 रन पूरे

ग्लेन मैक्सवेल के टी20 में 9500 रन पूरे हो गए है। वो ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज है। ग्लेन से पहले डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन हैं। डेविड के नाम 11,800 से ज्यादा रन और एरोन के नाम 11,458 रन दर्ज है। ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 में 460 छक्के और 150 विकेट झटके हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Pets Care Information: इस मौसम में ही कराएं पैट की ट्रिमिंग, बीमारियों और गंदगी से होगा बचाव

Pets Care Information: शहर में सर्दी का प्रकोप अब कम होने लगा है। दिन में तेज धूप खिल रही है, जबकि रात के समय में भी अब हल्की सर्दी ही बची है। ऐसे में ये मौसम पालतू के बालों की ट्रिमिंग कराने के लिए सबसे उपयुक्त है।

By anil tomar

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 12:24 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 12:24 PM (IST)

Pets Care News: इस मौसम में ही कराएं पैट की ट्रिमिंग, बीमारियों और गंदगी से होगा बचाव

HighLights

  1. ये मौसम पालतू के बालों की ट्रिमिंग कराने के लिए सबसे उपयुक्त है
  2. मौसम में पालतू के बालों की ट्रिमिंग कराने से उसे कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद मिलेगी

Pets Care Information: ग्वालियर। शहर में सर्दी का प्रकोप अब कम होने लगा है। दिन में तेज धूप खिल रही है, जबकि रात के समय में भी अब हल्की सर्दी ही बची है। ऐसे में ये मौसम पालतू के बालों की ट्रिमिंग कराने के लिए सबसे उपयुक्त है। इस मौसम में पालतू के बालों की ट्रिमिंग कराने से उसे कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद मिलेगी, तो वहीं गर्मी शुरू होते ही पालतू के बाल झड़ने से घर में होने वाली गंदगी से भी बचाव हो सकेगा। यही कारण है कि कई वेटरनरी डाक्टर इस मौसम में ही पालतू के बालों को ट्रिम कराने की सलाह दे रहे हैं, तो वहीं कई पैट सैलून पर अब ट्रिमिंग के लिए लोग अपने पालतू को लेकर पहुंच रहे हैं।

दरअसल, सर्दी की शुरूआत के साथ ही स्वान और बिल्ली के शरीर में प्राकृतिक रूप से बाल घने और मोटे होना शुरू हो जाते हैं, ताकि उनकी त्वचा ठंड से बच सके। जैसे-जैसे ठंड कम होने लगती है, वैसे-वैसे स्वान और बिल्ली के शरीर से बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं, क्योंकि सर्दी का कोट घना होता है जबकि इन पालतू को गर्मी ज्यादा लगती है। ऐसे में स्वान और बिल्ली अक्सर अपने फर की आंतरिक परत को गिरा देते हैं। यह परत जब गिरने लगती है, तो बाल झड़ते हैं और घरों में ज्यादा गंदगी नजर आती है। जब बाल झड़ जाते हैं, तो यह हल्की आंतरिक परत अधिक हवा को फर में प्रवेश करने की अनुमति देती है, जिससे स्वान और बिल्ली का शरीर ठंडा रहता है। इस पूरी प्रक्रिया में 20 से 30 दिन का समय लगता है। इस पूरी अवधि घरों में स्वान और बिल्ली के बाल फैले रहते हैं। ऐसे में वेटरनरी डाक्टर इसी मौसम में पालतू के बालों को ट्रिम कराने के लिए कह रहे हैं।

ट्रिमिंग से ये होगा फायदा

गर्मी के मौसम के साथ ही स्वान और बिल्ली में स्किन इंफेक्शन की शुरूआत हो जाती है, क्योंकि उनके शरीर में नमी बनने लगती है। इस मौसम में टिक्स यानी कीड़ों की समस्या भी बढ़ जाती है। शरीर पर घने बाल होने पर इंफेक्शन का पता तब ही चल पाता है, जब यह बहुत बढ़ जाता है। इसके अलावा टिक्स भी बालों के बीच छुपे रहते हैं और अपना कुनबा बढ़ाते रहते हैं। इससे पालतू को ज्यादा दिक्कत होती है। ट्रिमिंग कराने पर उनके शरीर पर बालों की हल्की आंतरिक परत ही रहती है, जिसमें त्वचा के इंफेक्शन और कीड़े आसानी से नजर आते हैं। ऐसे में समय रहते उपचार भी हो सकता है और इससे पालतू का शरीर ठंडा भी बना रहता है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Immediately in Bhopal: शहीद भवन में गुजराती नाटक का मंचन, भारत भवन में शाम को सजेगी सुरों की महफिल

भोपाल शहर में बुधवार 14 फरवरी को ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं।

By Ravindra Soni

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 07:30 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 07:30 AM (IST)

Today in Bhopal: शहीद भवन में गुजराती नाटक का मंचन, भारत भवन में शाम को सजेगी सुरों की महफिल
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. आप जनजातीय संग्रहालय में गोंड चित्रकार संतू तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी देख सकते हैं।
  2. मानव संग्रहालय में माह के प्रादर्श के रूप में भूटिया समुदाय के आध्यात्मिक उपकरण फुरबा का अवलोकन कर सकते हैं।
  3. मानस भवन में अखिल भारतीय मानस संघ धर्म अध्यक्ष पंडित रामकृपालु उपाध्याय महाराज दोपहर में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। बुधवार 14 फरवरी को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय ने फरवरी माह के प्रादर्श के तहत भूटिया समुदाय के आध्यात्मिक उपकरण फुरबा को प्रदर्शित किया है। वीथि संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड चित्रकार संतू तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।

श्रीमद्भागवत कथा – मानस भवन में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 16 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में रोज अपराह्न तीन घंटे अखिल भारतीय मानस संघ धर्म अध्यक्ष पंडित रामकृपालु उपाध्याय महाराज कथा सुना रहे हैं। समय दोपहर 2:30 बजे सायं 5:30 बजे तक है।

जनयोद्धा नाट्य समारोह – स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा शहीद भवन में जनयोद्धा राष्ट्रीय नाट्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। 15 फरवरी तक चलने वाले इस सप्तदिवसीय नाट्य समारोह में प्रतिष्ठित नाट्य निर्देशकों सहित मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय ,भोपाल द्वारा समारोह के लिए विशेष रूप से तैयार नाटक मंचित किए जा रहे हैं। आज इस समारोह के छठवें दिन पीएस चारि, वड़ोदरा के निर्देशन में गुजराती नाटक कणसरि का मंचन शाम 6.30 बजे से होगा।

स्थापना दिवस समारोह – भारत भवन के अष्टदिवसीय स्थापना दिवस समारोह में आज दूसरे दिन शाम 6.20 बजे से रोशन और कंचन का मुसाधा गायन होगा। शाम 7 बजे गौतम काले का गायन होगा। शाम 7.40 पद्मभूषण से सम्मानित गायिका बेगम परवीन सुल्ताना का गायन होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या