Bhopal Information: बस को टक्कर मारने के बाद पैदल जा रहे लोगों पर चढ़ा बोरवेल मशीन वाहन, एक महिला की मौत, चार घायल

रायसेन रोड पर सैम कालेज के पास बस स्टाप पर हुआ हादसा। घायलों में एक पांच साल का मासूम भी शामिल। एक युवक का पैर फ्रेक्चर। दो की हालत गंभीर।

By Ravindra Soni

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 11:35 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 02:07 PM (IST)

Bhopal News: बस को टक्कर मारने के बाद पैदल जा रहे लोगों पर चढ़ा बोरवेल मशीन वाहन, एक महिला की मौत, चार घायल

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रायसेन रोड स्थित सैम कालेज के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े करीब आधा दर्जन लोगों को एक तेज रफ्तार बोरवेल मशीन ने टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। इससे एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पांच वर्षीय मासूम बालक भी शामिल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मां की गमी में शामिल होने आई थी महिला

बिलखिरिया थाने के एसआइ साहब सिंह इवने ने बताया कि सिलवानी जिला रायसेन निवासी भूरी बाई (45) गृहिणी थी। वह छावनी स्थित अपनी मां की गमी में शामिल होने के लिए सात दिन पहले आई थी। गुरुवार को सभी कर्मकांड पूरे होने के बाद वह वापस सिलवानी जा रही थी। उसके लिए वह अपने भानजे उदय के पास साथ रेश्मराव होटल के सामने सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहीं थी। भूरी बाई के अलावा करीब बिलखिरिया छावनी के दो लोगों के साथ उनका पांच साल का बच्चा समेत दर्जनभर से अधिक लोग बस का इंतजार कर रहे थे। तभी रायसेन की ओर से आई एक तेज रफ्तार बोरवेल मशीन (ट्रक) ने पहले आगे खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस आगे जाकर दूसरी तरफ सड़क से नीचे उतर गई। इसके बाद बोरवेल मशीन वाहन ने बस के इंतजार में खड़ी महिला समेत अन्य लोगों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में भूरी बाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं रघुवंशी ब्रदर्स बोरवेल मशीन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मासूम समेत चार घायल

टीआइ कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि घायलों में एक भंवरलाल है। उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया है। उसके साथ मृतक महिला का भानजा उदय, दो लोग बिलखिरिया छावनी पठार है और एक पांच साल का बच्चा भी घायल है। बाकी लोगों मामूली चोट लगी है। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    वर्तमान में नवदुनिया भोपाल यूनिट में हाइपर लोकल डिजिटल डेस्क पर डिजिटल कोआर्डिनेटर के रूप में विगत तीन वर्ष से कार्यरत हूं। इससे पहले मैं नईदुनिया इंदौर यूनिट में पदस्थ था, जहां मैंने डिजिटल डेस्क के अलावा ज्या

Manikandan Madurai Home Theft Replace | Nationwide Award | तमिल फिल्म डायरेक्टर मणिकंदन के घर हुई चोरी: अगले दिन चोरों ने कैरी बैग में लौटाया नेशनल अवॉर्ड, बोले- माफ करना, आपकी मेहनत आपकी है

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘काका मुत्तई’ और ‘कदैसी विवासयी’ जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्में बनाने वाले तमिल फिल्म डायरेक्टर एम मणिकंदन के घर पर हाल ही में चोरी हुई। चोर उनके घर से 1 लाख रुपए कैश, सोने की ज्वैलरी और साथ ही डायरेक्टर को मिले दो नेशनल अवॉर्ड भी उठाकर ले गए।

हैरानी की बात यह है कि बाद में चोरों ने डायरेक्टर को एक नोट लिखकर उनके दोनाें अवॉर्ड्स वापस कर दिए। वो डायरेक्टर के घर के बाहर एक पॉलिथीन बैग में ये अवॉर्ड और नोट छोड़कर गए।

डायरेक्टर मणिकंदन के मदुरै स्थित इस घर में चोरी हुई थी।

डायरेक्टर मणिकंदन के मदुरै स्थित इस घर में चोरी हुई थी।

कैरी बैग में नोट के साथ वापस कर गए मैडल
तमिलनाडु के मदुरै में हुई यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले पर एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने जानकारी दी कि सोमवार रात को उसिलामपट्टी एरिया में स्थित डायरेक्टर के घर पर चोरी हुई।

मंगलवार को चोर उनके घर पर एक कैरी बैग में हैंडरिटेन नोट के साथ चुराए हुए मैडल वापस कर गए। इस नोट में उन्होंने लिखा- ‘सर, हमें माफ करना, आपकी मेहनत सिर्फ आपकी है।’

हालांकि, चोरों ने मणिकंदन के घर से चुराए 1 लाख रुपए कैश और गोल्ड ज्वैलरी वापस नहीं की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और इन्वेस्टिगेशन कर रही है।

अगले दिन चोरों ने डायरेक्टर के नेशनल अवॉर्ड मैडल कुछ इस तरह कैरी बैग में डालकर वापस कर दिए।

अगले दिन चोरों ने डायरेक्टर के नेशनल अवॉर्ड मैडल कुछ इस तरह कैरी बैग में डालकर वापस कर दिए।

इसे वापस करते हुए चोरों ने माफी मांगते हुए एक नोट भी लिखा।

इसे वापस करते हुए चोरों ने माफी मांगते हुए एक नोट भी लिखा।

दोस्त घर पहुंचा तब चोरी का पता चला
बता दें, मणिकंदन अपने परिवार के साथ चेन्नई में रहते हैं। उसिलामपट्टी में उनके पास एक पालतू कुत्ता है, जिसकी देखभाल उनका दोस्त करता है। मणिकंदन के दोस्त को इस चोरी का पता तब चला जब वो कुत्ते को खाना खिलाने घर आए थे।

फिल्म 'कदैसी विवासयी' के सेट पर विजस सेतुपति के साथ डायरेक्टर मणिकंदन।

फिल्म ‘कदैसी विवासयी’ के सेट पर विजस सेतुपति के साथ डायरेक्टर मणिकंदन।

2015 और 2023 में मिले थे यह अवॉर्ड
मणिकंदन को ये दोनों नेशनल अवॉर्ड फिल्म ‘काका मुत्तई’ और ‘कदैसी विवासयी’ के लिए मिले थे। साल 2015 में मणिकंदन की पहली फिल्म ‘काका मुत्तई’ ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। इसके बाद 2023 में मणिकंदन की फिल्म ‘कदैसी विवासयी’ को बेस्ट तमिल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

मणिकंदन ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों में असिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर के तौर पर की थी। इसके बाद बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म बनाने में सीनियर फिल्ममेकर वेत्रिमारन ने उनकी मदद की थी।

सोनिया गांधी भावुक हुईं, रायबरेली की जनता के नाम लिखी चिट्ठी, ‘मेरे परिवार को संभाल लेना’

Sonia Gandhi letter: सोनिया गांधी ने लिखा, मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर आप लोगों में मिलकर पूरा होता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 01:48 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 01:48 PM (IST)

सोनिया गांधी भावुक हुईं, रायबरेली की जनता के नाम लिखी चिट्ठी, ‘मेरे परिवार को संभाल लेना’
सोनिया गांधी की जगह प्रियंका वाड्रा को

HighLights

  1. राजस्थान से राज्यसभा जा रहीं सोनिया गांधी
  2. रायबरेली लोकसभा से पांच बार जीतीं
  3. अब प्रियंका वाड्रा को मिल सकता है टिकट

एजेंसी, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राज्यसभा जाने के लिए नामांकन भर दिया। इसके साथ ही तय हो गया था कि सोनिया गांधी रायबरेली लोकसभा सीट छोड़ रही हैं। अब उन्होंने रायबरेली की जनता के नाम भावुक चिट्ठी लिखी है। यहां पढ़िए पूरी चिट्ठी

मेरा परिवार दिल्ली में अधूरा है। वह रायबरेली आकर आप लोगों में मिलकर पूरा होता है। यह नेह – नाता बहुत पुराना है और अपनी ससुराल से मुझे सौभाग्य की तरह मिला है।

रायबरेली के साथ हमारे परिवार के रिश्तों की जड़ें बहुत गहरी हैं। आजादी के बाद हुए पहले लोकसभा चुनाव में आपने मेरे ससुर श्री फीरोज गाँधी जी को यहां से जिताकर दिल्ली भेजा। उनके बाद मेरी सास श्रीमती इंदिरा गांधी जी को आपने अपना बना लिया। तब से अब तक, यह सिलसिला जिंदगी के उतार-चढ़ाव और मुश्किल भरी राह पर प्यार और जोश के साथ आगे बढ़ता गया और इस पर हमारी आस्था मजबूत होती चली गई।

इसी रोशन रास्ते पर आपने मुझे भी चलने की जगह दी। सास और जीवनसाथी को हमेशा के लिये खोकर मैं आपके पास आई और आपने अपना आँचल मेरे लिये फैला दिया। पिछले दो चुनावों में विषम परिस्थितियों में भी आप एक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे, मैं यह कभी भूल नहीं सकती। यह कहते हुए मुझे गर्व है कि आज मैं जो कुछ भी हूँ, आपकी बदौलत हूँ और मैंने इस भरोसे को निभाने की हरदम कोशिश की है।

अब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इस निर्णय के बाद मुझे आपकी सीधी सेवा का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन यह तय है कि मेरा मन-प्राण हमेशा आपके पास रहेगा। मुझे पता है कि आप भी हर मुश्किल में मुझे और मेरे परिवार को वैसे ही संभाल लेंगे, जैसे अब तक सम्भालते आये हैं।

बड़ों को प्रणाम ! छोटों को स्नेह । जल्द मिलने का वादा ।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Dindori Crime : बोलेरो से लाई गई 52 पेटी शराब जब्त, दो गिरफ्तार; एक फरार

Dindori Crime : दो आरोपित शुभम कुमार गुप्ता 25 वर्ष निवासी पलामू झारखंड और सत्येंद्र सिंह राजपूत 28 वर्ष निवासी कोठी जिला सतना को गिरफ्तार किया गया।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 01:53 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 01:53 PM (IST)

Dindori Crime : बोलेरो से लाई गई 52 पेटी शराब जब्त, दो गिरफ्तार; एक फरार

HighLights

  1. शराब की पेटी निकालकर स्कूटी वाहन में रख रहे थे।
  2. तीनों के ख़िलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज।
  3. डिंडोरी से अमरपुर मार्ग पर निगरानी गोदाम के पास दबोची।

Dindori Crime : नईदुनिया प्रतिनिधि, डिंडौरीकोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध रूप से बोलेरो वाहन से डिंडोरी लाई जा रही 52 पेटी शराब ज़ब्त की है। पुलिस ने बताया कि डिंडोरी से अमरपुर मार्ग पर निगरानी गोदाम के पास सिल्वर रंग के बोलेरो को रोककर दो लोग शराब की पेटी निकालकर स्कूटी वाहन में रख रहे थे।

पलामू झारखंड और कोठी सतना को गिरफ्तार किया है

मुखबिर की सूचना पर रात्रि गश्त के दौरान दबिश दी गई। मौके का फायदा उठाकर दोपहिया चालक फरार हो गया। बोलेरो को ज़ब्त कर थाने लाया गया। दो आरोपित शुभम कुमार गुप्ता 25 वर्ष निवासी पलामू झारखंड और सत्येंद्र सिंह राजपूत 28 वर्ष निवासी कोठी जिला सतना को गिरफ्तार किया ग़या। तीन आरोपित के ख़िलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया ग़या। बताया ग़या कि बोलेरो में अलग-अलग ब्रांड की कुल 52 पेटी शराब रखी पाई गई।

शराब सहित ज़ब्त दोनों वाहन की कुल कीमत 10 लाख छह हजार 900

शराब सहित ज़ब्त दोनों वाहन की कुल कीमत 10 लाख छह हजार 900 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई में टीआई नरेंद्र पाल, कोतवाली एसआई राजेंद्र हरदहा, प्रधान आरक्षक कोदू जोगी, आरक्षक दीपक कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा, दिनेश रजक, गाड़ासरई थाना से प्रधान आरक्षक हरनाम सिंह, आरक्षक देवेन्द्र पटले साइबर सेल प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान शामिल रहे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु

‘Aggravated’ Sunny Deol responds to speculations of Border 2 and Gadar 3 | सनी देओल एक सवाल से काफी परेशान हैं: लोग पूछते हैं- गदर-3, बॉर्डर-2 कब ला रहे हैं; बोले- हर बात में अफवाहें उड़ जाती हैं

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सनी देओल बार-बार एक ही सवाल से परेशान हो गए हैं। सनी ने कहा कि गदर-2 के बाद लोग उनसे सीक्वल को लेकर बार-बार सवाल करते हैं। उनसे पूछा जाता है कि गदर-3 और बॉर्डर-2 कब ला रहे हैं। हर चीज के रूमर्स उड़ जाते हैं।

दरअसल कुछ दिन पहले अफवाह उड़ी थी कि गदर-2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल जल्द ही बॉर्डर-2 में काम करेंगे। इसके लिए बकायदा अनाउंसमेंट भी हुई थी, हालांकि यह खबर फेक निकली।

जाहिर है कि पिछला साल सनी देओल के लिए यादगार रहा। गदर-2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म का बजट काफी कम था।

हर दिन सनी देओल से होते हैं सवाल
सनी देओल ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा- जब से गदर-2 रिलीज हुई है, तब से रोज यह बात उठती है कि ये पार्ट-2 कब कर रहा हूं, वो पार्ट-2 कब कर रहा हूं? हर चीज के रूमर्स चले जा रहे हैं। कुछ होगा तो मैं खुद ही अनाउंस कर दूंगा। लोगों को अफवाहें फैलाना अच्छा लगता है।

सनी देओल फिलहाल फिल्म लाहौर-1947 पर काम कर रहे हैं
सनी देओल ने कहा कि सच्चाई यही है कि वो अभी फिल्म लाहौर-1947 पर काम कर रहे हैं। राजकुमार संतोषी इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने कहा- गदर-2 ने हमारे लिए कई रास्ते खोल दिए। राज बहुत टैलेंटेड हैं। मैंने उनकी तीन फिल्मों में काम किया है। ये सारी फिल्में अलग-अलग जॉनर की थीं।

राजकुमार संतोषी की फिल्मों ने सनी को दो नेशनल अवॉर्ड दिलाए, फिर विवाद हुआ और रिश्ते खराब हुए
लाहौर-1947 के साथ सनी देओल और राजकुमार संतोषी कई साल बाद वापस साथ आ रहे हैं। घातक के बाद दोनों ने कोई फिल्म साथ नहीं की। फिल्म भगतसिंह को लेकर दोनों में विवाद हुआ और फिर दोनों ने साथ काम नहीं किया।

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में सनी ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते थे। पहला घायल के लिए और दूसरा दामिनी के लिए। ये इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर पेयर्स में से एक है।

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने एक वक्त पर काफी बेहतरीन फिल्में दी हैं।

सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी ने एक वक्त पर काफी बेहतरीन फिल्में दी हैं।

आमिर हैं फिल्म के प्रोड्यूसर, तकरीबन 100 करोड़ हो सकता है बजट
आमिर खान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का बजट तकरीबन 100 करोड़ हो सकता है। इसका ज्यादातर हिस्सा सनी देओल फीस के तौर पर लेंगे। गदर-2 की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद सनी देओल की मार्केट वैल्यू काफी ज्यादा बढ़ गई है। खबरें हैं कि वो एक फिल्म करने के लिए इस वक्त 40 से 50 करोड़ तक फीस चार्ज करने वाले हैं।

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या आज, श्री हरि का विशेष शृंगार होगा, स्नान-दान से शनि के दुष्प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या शुक्रवार को मनाई जाएगी। माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इस दिन दान, धर्म कार्यों से यज्ञ और कठोर तपस्या से फल की प्राप्ति होती है।

By anil tomar

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 10:38 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 03:23 PM (IST)

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या आज, श्री हरि का विशेष शृंगार होगा, स्नान-दान से शनि के दुष्प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

HighLights

  1. माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है
  2. मंदिरों में जगत के पालन हार श्री हरि का विशेष शृंगार किया जायेगा

Mauni Amavasya 2024: ग्वालियर(नप्र)। मौनी अमावस्या शुक्रवार को मनाई जाएगी। माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि इस दिन दान, धर्म कार्यों से यज्ञ और कठोर तपस्या से फल की प्राप्ति होती है। अमावस्या के दिन स्नान और दान का भी काफी महत्व होता है। क्योंकि इसे माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है ऐसे में इस दिन दान करने से शनि के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। माघ अमावस्या के दिन मंदिरों में जगत के पालन हार श्री हरि का विशेष शृंगार किया जायेगा। सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर शुरुआत: मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन अमावस्या तिथि की शुरुआत शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर होगी और समापन 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, मौनी अमावस्या शुक्रवार को ही मनाई जाएगी।

मौनी अमावस्या शुभ संयोग

इस बार मौनी अमावस्या बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, विनायक अमृत योग, हंस और मालव्य योग का निर्माण होने जा रहा है. ये सभी योग बेहद शुभ माने जाते हैं। पद्म पुराण में माघ मास की अमावस्या तिथि को श्रेष्ठ बताया गया है। इसमें मौन व्रत रखकर पवित्र नदी में स्नान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। स्नान के समय आराध्य का ध्यान करना चाहिए। इस दिन भूलकर भी मन में छल-कपट जैसे अनैतिक विचार नहीं लाने चाहिए।

भगवान शनिदेव को प्रिय वस्तुओं को दान देने का महत्व

साढ़े साती, ढैय्या व शनि की महादशा चलने वाले जातकों को अमावस्या के दिन शनिदेव के प्रिय वस्तुओं, छाता, उड़द की दाला दान करनी चीहिए। का दान करना चाहिये और मजदूरों को भोजन कराकर उनका अाशीर्वाद लेना चाहिये।

  • ABOUT THE AUTHOR

    2000 से पत्रकारिता में हूं। दैनिक जागरण झांसी, नवभारत में रिपोर्टर के रूप में काम किया है। दैनिक भास्कर भीलवाड़ा, अजमेर में रिपोर्टर रहा। 2007 से 2013 तक दैनिक भास्कर के मुरैना कार्यालय में ब्यूरो चीफ के रूप मे

Holi 2024: मार्च में इस दिन मनाई जाएगी होली, जानिए क्यों महत्वपूर्ण है ये त्योहार

धार्मिक महत्व के अलावा होली का सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व भी बहुत है। दिवाली के बाद होली का त्योहार दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 01:34 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 01:34 PM (IST)

Holi 2024: मार्च में इस दिन मनाई जाएगी होली, जानिए क्यों महत्वपूर्ण है ये त्योहार
Holi competition 2024

HighLights

  1. होली की धूम अब विदेशों में भी देखी जा सकती है।
  2. 24 मार्च रविवार को होलिका दहन किया जाएगा।
  3. होली देखने के लिए दूर-दूर से कई पर्यटक भारत आते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Holi 2024: होली हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। वसंत ऋतु के आते ही लोग होली का इंतजार करने लग जाते हैं। होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है। इस त्योहार पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। हर साल इसे लेकर लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिलता है। पूरे देश में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इतना ही नहीं, होली की धूम अब विदेशों में भी देखी जा सकती है। ऐसे में आइए, जानते हैं कि साल 2024 में होली किस दिन मनाई जाएगी।

होली 2024 शुभ मुहूर्त

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होगी। यह तिथि 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगी। ऐसे में 24 मार्च रविवार को होलिका दहन किया जाएगा और 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

होली का महत्व

धार्मिक महत्व के अलावा होली का सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व भी बहुत है। दिवाली के बाद होली का त्योहार दूसरा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अपनी लोकप्रियता के कारण अन्य देशों में भी मनाया जाता है। होली देखने के लिए दूर-दूर से कई पर्यटक भारत आते हैं।

क्यों मनाई जाती है होली?

पौराणिक कथा के अनुसार, हिरण्यकश्यपु का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त था, लेकिन हिरण्यकश्यपु भगवान श्रीहरि से बहुत घृणा करता था। सभी उपाय करने के बाद भी प्रह्लाद ने भगवान विष्णु की पूजा करना बंद नहीं किया, इसलिए हिरण्यकश्यपु ने अपनी बहन होलिका के साथ एक योजना बनाई।

होलिका को वरदान मिला कि अग्नि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी। इस कारण वह भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। तब भगवान विष्णु ने होलिका को जलाकर राख कर दिया और श्रीहरि की कृपा से भक्त प्रह्लाद बच गया। तभी से इस दिन को होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni

जिला स्थापना दिवस कल स्थानीय अवकाश घोषित

गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले का स्थापना दिवस पर दसफरवरी को मनाया जाएगा। कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश घोषित करने का आदेश दिया है। दस फरवरी को जिला स्थापना दिवस पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर संशय की स्थिति खत्म हो गई है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 05:20 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 05:20 PM (IST)

जिला स्थापना दिवस कल स्थानीय अवकाश घोषित

पेण्ड्रा(नईदुनिया न्यूज) | गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले का स्थापना दिवस पर दसफरवरी को मनाया जाएगा। कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश घोषित करने का आदेश दिया है। दस फरवरी को जिला स्थापना दिवस पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर संशय की स्थिति खत्म हो गई है।

दस फरवरी 2020 को गौरेला- पेंड्रा- मरवाही जिले की स्थापना हुई थी। तब से प्रत्येक वर्ष जिले में इस दिन स्थानीय अवकाश रहता है। कलेक्टर ने इस वर्ष भी जिला स्थापना दिवस पर स्थानीय अवकाश का संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर ने गुरुवार को आदेश जारी कर कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए घोषित 3 स्थानीय अवकाश दो सितंबर को पोला, 11 अक्टूबर को महानवमी और एक नवम्बर को गोवर्धन पूजा में से दो सितंबर को पोला के लिए घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन कर उसके स्थान पर दस फरवरी को जिला स्थापना दिवस के अवकाश का आदेश जारी किया गया है।

Ratlam Information: MLA कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ अब विशेष न्यायालय इंदौर में चलेगा केस, दुष्कर्म का है आरोप

पंचम अपर सत्र न्यायालय ने उच्च न्यायालय व्दारा जारी उक्त संदर्भित नोटिफिकेशन अनुसार प्रकरण के विचारण का क्षेत्राधिकार विशेष रूप से गठित 22 वें अपर सत्र न्यायालय, इंदौर को प्राप्त होने से प्रकरण अग्रिम विचारण हेतु उक्त न्यायालय को प्रेषित करने के आदेश दिए है।

By Paras Pandey

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 08:33 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 08:33 PM (IST)

Ratlam News: MLA कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ अब विशेष न्यायालय इंदौर में चलेगा केस, दुष्कर्म का है आरोप
विधायक बनने के एक वर्ष पहले युवती ने दर्ज कराया था दुष्कर्म व धमकाने का केस

रतलाम, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में विचाराधीन दुष्कर्म व धमकाने के मामले का केस अब इंदौर में स्थित विशेष सत्र न्यायालय (विशेष जनप्रतिनिधि न्यायालय) में चलेगा।

आरोपित कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ विधायक बनने के करीब एक वर्ष पहले नवंबर 2022 में पुलिस में युवती ने केस दर्ज कराया था। दिसंबर 2023 में वे सैलाना सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने। पंचम सत्र न्यायालय ने उनका प्रकरण विशेष न्यायालय इंदौर को भेजने के आदेश दिए है।

उल्लेखनीय है कि एक युवती ने नवंबर 2022 को एसपी को लिखित शिकायत की थी कि आरोपित कमलेश्वर डोडियार ने उससे सगाई की थी तथा शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए तथा उसे जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस ने युवती का मेडिकल व धारा 164 में कथन कराने के बाद 21 नवंबर 2022 को प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद कमलेश्वर डोडियार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से कमलेश्वर को जेल भेज दिया था। बाद में न्याायलय से वे जमानत पर रिहा हुए तथा वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में सैलाना सीट से भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के टिकट पर चुनाव लड़े व जीत हासिल की।

अपर लोक अभियोजक समरथ पाटीदार ने बताया कि न्यायालय को अवगत कराया गया था कि कमलेश्वर डोडियार विधायक चुने गए है। वहीं कमलेश्वर डोडियार की तरफ से पंचम अपर सत्र न्यायालय में 6 जनवरी 2024 को निर्वाचन प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत की गई थी।

आरोपित कमलेश्वर डोडियार के विधायक निर्वाचित होने के कारण प्रकरण में अग्रिम विचारण पंचम अपर सत्र न्यायालय के क्षेत्राधिकार में होने संबंधी प्रश्न सामने आने पर पंचम अपर सत्र न्यायालय (न्यायाधीश शैलेश भदकारिया) ने निराकरण कर प्रकरण विशेष अपर सत्र न्यायालय इंदौर ट्रांसफर करने के आदेश दिए है।

प्रकरण, केस डायरी इंदौर भेजे

अपर लोक अभियोजक पाटीदार ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन अश्विन कुमार उपाध्याय विरुद्ध यूनियन आफ इंडिया एवं अन्य में पूर्व एवं वर्तमान सांसद विधायकों के विरूद्ध आपराधिक मामलों के विचारण के संबंध में आदेश दिशा निर्देश दिए गए है जिसके परिपालन में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर व्दारा 14 दिसंबर 2021 को विशेष सत्र न्यायालय के रूप में 22 वें अपर सत्र न्यायालय, इंदौर को नामांकित किया गया है, जिनके भौगोलिक क्षेत्राधिकार अंतर्गत जिला रतलाम भी है।

पंचम अपर सत्र न्यायालय ने उच्च न्यायालय व्दारा जारी उक्त संदर्भित नोटिफिकेशन अनुसार प्रकरण के विचारण का क्षेत्राधिकार विशेष रूप से गठित 22 वें अपर सत्र न्यायालय, इंदौर को प्राप्त होने से प्रकरण अग्रिम विचारण हेतु उक्त न्यायालय को प्रेषित करने के आदेश दिए है।

न्याायलय ने अपर लोक अभियोजक व थाना प्रभारी को भी निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण की केस डायरी व जब्तशुदा मुद्देमाल भी संबंधित न्यायालय (इंदौर) में प्रस्तुत करें। वहीं कमलेश्वर डोडियार व उनके अभिभाषक को आदेशित किया गया है कि वे विशेष न्यायालय इंदौर में 2 मार्च 2024 को आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।

Chhindwara Information : वेलेंटाइन डे पर छिंदवाड़ा पहुंचे नरसिंहपुर के युवक को बंधक बनाकर पीटा

Chhindwara Information : देहात थाना प्रभारी जीएस उईके ने बताया कि तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 01:08 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 01:08 PM (IST)

Chhindwara News : वेलेंटाइन डे पर छिंदवाड़ा पहुंचे नरसिंहपुर के युवक को बंधक बनाकर पीटा

HighLights

  1. गाडरवारा से प्रेमिका से मिलने छिंदवाड़ा आया था।
  2. मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर युवक को कराया मुक्त।
  3. छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhindwara Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। जहां दुनिया वेलेंटाइन डे मना रही थी वहीं प्रेमिका से मिलने आए युवक को 8 घंटे तक मकान में बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। दरअसल नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका से मिलने छिंदवाड़ा आया था। पुलिस के अनुसार नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रहने वाले अनुराग जाटव (19) की दोस्ती छिंदवाड़ा की युवती से इंटरनेट मीडिया पर हुई। वह युवती से मिलने छिंदवाड़ा भी आ गया।

माता-पिता को फोन कर छिंदवाड़ा आने को कहा

युवती के स्वजनों को इसकी भनक लग गई। युवती के परिचित सैजू, अभय और मुकेश ने युवक को पकड़कर सैजू के मकान में बंधक बना लिया। मंगलवार दोपहर 12 से रात 8 बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा। आरोपितों ने युवक के मोबाइल से उसके माता-पिता को फोन कर छिंदवाड़ा आने को कहा। युवक के स्वजनों ने गाडरवारा पुलिस को घटना की सूचना दी।

युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस कर उसका पता लगाया

गाडरवाड़ा पुलिस ने छिंदवाड़ा में देहात थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस कर उसका पता लगाया। रिहा कराने के बाद उसे छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात थाना प्रभारी जीएस उईके ने बताया कि तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु