टाटा कंसलटेंट सर्विस में डेटा एनालिस्ट के 800 पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित। 21 से 24 फरवरी तक टीसीएस कैंपस में होगा साक्षात्कार।
By Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 03:03 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 03:06 PM (IST)
टीसीएस कैंपस में निकली वैकेंसी
इंदौर Job Vaccancy In Indore। टाटा कंसलटेंट सर्विस (टीसीएस) में डेटा एनालिस्ट के पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इसमें 800 पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से बीकॉम, बीएएफ, बीबीआई, बीबीए, बीबीएम, बीएमएस, बीए, बीएससी (नॉन सीएस और आईटी) स्ट्रीम नवीन स्नातक 2021, 2022, और 2023 में उत्तीर्ण होना चाहिए।
मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रानिक्स विकास कार्पोरेशन के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारकेश सराफ ने बताया कि इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 से 24 फरवरी 2024 तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सुपर कारिडोर इंदौर स्थित टीसीएस कैंपस में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने के पूर्व आवेदक को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन https://nextstep.tcs.com/campus/#/ पर करना अनिवार्य है।
उम्मीदवार को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बायोडाटा की अपडेट प्रति, आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, कोविड सर्टिफिकेट और ऑनलाईन भरे गए फार्म की प्रिंट साथ में लाना अनिवार्य है।
ABOUT THE AUTHOR
: पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव …
Rajat Patidar: फर्स्ट क्लास आंकड़े देखें तो रजत पाटीदार के मुकाबले सरफराज खान का पलड़ा भारी है। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने रजत पर भरोसा जताया। सबसे बड़ी वजह अनुभव है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 03:43 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 03:43 PM (IST)
रजत पाटीदार ने किया टेस्ट डेब्यू (फोटो- आईसीसी एक्स हैंडल)
खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rajat Patidar, IND vs ENG 2nd Take a look at: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 28 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। अब मैन इन ब्लू इस मैच को जीतकर वापसी करने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रजत पाटीदार ने डेब्यू किया है। वह टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले भारत की ओर से 310वें प्लेयर है। रजत को टेस्ट कैप जहीर खान ने दी। सरफराज खान को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
रजत पाटीदार ने किया डेब्यू
फर्स्ट क्लास आंकड़े देखें तो रजत पाटीदार के मुकाबले सरफराज खान का पलड़ा भारी है। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने रजत पर भरोसा जताया। इसकी सबसे बड़ी वजह अनुभव है। 30 वर्षीय रजत पाटीदार ने सरफराज खान के मुकाबले ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। वह उम्र में भी खान से बड़े हैं। टीम में सरफराज को केएल राहुल के चोटिल होने के कारण शामिल किया गया। रजत पहले से टीम स्क्वॉड में थे।
रजत पाटीदार का क्रिकेट करियर
रजत पाटीदार ने 55 फर्स्ट क्लास मैचों में 45.97 की औसत से चार हजार रन बनाए हैं। उन्होंने 12 शतक और 22 अर्धशतक जड़े हैं। पाटीदार ने 2022-23 के रणजी के 7 मुकाबलों में 565 रन बनाए है। वहीं, अपने टेस्ट डेब्यू में रजत 72 गेंदों का सामना कर 32 रन पर आउट हुए। उन्हें रेहान अहमद ने बोल्ड किया।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह …
दैनिक भास्कर की टीम ने पूनम की मौत की सच्चाई जानने के लिए उनसे जुड़े कई लोगों से बात की है।
शुक्रवार सुबह 32 साल की मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर सामने आई। उनकी मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई गई। पूनम की टीम ने ही मौत की जानकारी दी। हालांकि पुख्ता जानकारी के लिए हमने पूनम से जुड़े कई लोगों से बात की। उनके ड्राइवर और बॉडीगार्ड को मौत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। दैनिक भास्कर की टीम ने पूनम की मौत की सच्चाई जानने के लिए इन लोगों से बात की है।
पहले देखिए पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया उनकी मौत की खबर का पोस्ट
दोस्त, परिवार, नौकर किसी को न बीमारी की खबर, न मौत की
सुबह 11 बजे: मौत की खबर आने के तुरंत बाद हमने पूनम के करीबी दोस्त नितिन मिरानी से बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुबह से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है। उनके ड्राइवर ने बताया कि दो दिन पहले तक मैडम ठीक थीं। वो शूटिंग में बिजी थीं। बहन का फोन भी ऑफ है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हुआ है। लग रहा है कि उनका इंस्टाग्राम हैक हुआ है।’
सुबह 11.40 बजे: हमने पूनम की PR टीम की मेंबर पारूल चावला से बात की। उन्होंने मौत की खबर की पुष्टि की।
दोपहर 12 बजे: अपने आप को पूनम की मैनेजर बताने वाली एक महिला निकिता शर्मा ने प्रेस नोट जारी किया। इस प्रेस नोट में बताया गया कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस प्रेस नोट में यह भी लिखा था कि हमें सर्वाइकल कैंसर को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस प्रेस नोट में एक फोन नंबर भी लिखा हुआ था। जब हमने उस नंबर पर कॉल किया तो वो फेक निकला। जिस आदमी ने कॉल उठाया वो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसने कहा कि उसका पूनम पांडे से कोई ताल्लुक नहीं है। सुबह से उसके पास सैकड़ों कॉल्स आ चुके हैं।
प्रेस रिलीज के बाद हमने पूनम की PR टीम से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की। जवाब में उन्होंने एक मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, ‘हमें सुबह-सुबह पूनम की मौत की खबर उनके परिवार वालों से मिली। हम उनकी फैमिली से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आ रहा है। अभी तक बस इतना पता चला है कि उनकी बॉडी कानपुर में है।’
पूनम पांडे 2011 में सबसे पहले चर्चा में आई थीं। पूनम ने कहा था कि अगर इंडिया वर्ल्ड कप जीत गई तो वो न्यूड हो जाएंगीं। इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूनम के नाम की काफी चर्चा हुई थी।
पूनम की टीम बोली- बॉडी कानपुर में, वहां कोई नहीं मिला हमने मामले की जानकारी लेने के लिए कानपुर में मौजूद अपने रिपोर्टर से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि कानपुर में पूनम पांडे नाम की किसी महिला की बॉडी आज के डेट में नहीं आई है। वो वहां के रीजेंसी कैंसर हॉस्पिटल तक भी पहुंचे थे, लेकिन वहां से कोई सूचना नहीं मिली।
दोपहर 2 बजे: सूचना मिली कि कल्याणपुर में उनका घर है। भास्कर रिपोर्टर उस लोकेशन पर भी गया, लेकिन वो जानकारी भी गलत निकली।
दोपहर 3 बजे: मुंबई मे मौजूद हमारी टीम ने पूनम की बहन श्रद्धा से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने भी फोन नहीं उठाया।
इसके बाद हमने पूनम के ड्राइवर महबूब से बात की। महबूब ने कहा, ‘दो दिन पहले तक मैडम बिल्कुल ठीक और स्वस्थ थीं। उन्होंने हमें दो दिन की छुट्टी पर भेज दिया था। आज सुबह उनके बॉडीगार्ड आमीन का मेरे पास कॉल आया। उसने कहा कि जाकर मैडम के घर देखो, आखिर हुआ क्या है।’ महबूब ने कहा कि वो 30 जनवरी को पूनम से मिले थे।
इसी बीच पूनम का कुछ दिन पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं, ‘काफी दिनों से मैंने कोई सरप्राइज नहीं दिया है। मैं जल्द ही कुछ बड़ा सरप्राइज देने वाली हूं।’ सोशल मीडिया पर भी लोगों का एक धड़ा यही कह रहा है कि हो सकता है कि यह पूनम का कोई पब्लिसिटी स्टंट है। 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर अवेयरनेस डे है। यह भी कहा जा रहा है कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है।
पूनम के घर पहुंचा भास्कर, सिक्योरिटी गार्ड ने कहा- पूनम का कुछ अता-पता नहीं भास्कर की टीम मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मिल्लत नगर स्थित पूनम के घर पहुंची। सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि 30 तारीख को ही उसने आखिरी बार पूनम को देखा था। गार्ड ने बताया कि पूनम यहां अपने पेट डॉग के साथ अकेले रहती थीं।
पूनम द पार्क नाम की इस बिल्डिंग में किराए के एक फ्लैट में रहती थीं। यहां एक महीने का किराया डेढ़ लाख है।
इससे पहले आज सुबह सुबह पूनम के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा है, ‘आज की सुबह हमारे लिए बेहद मुश्किल साबित हुई है। हमें ये बताने में बेहद दुख है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से हमने पूनम को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में हम आपसे प्राइवेसी की गुजारिश करते हैं।’
3 दिन पहले शेयर की थी आखिरी पोस्ट तीन दिन पहले पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें पूनम गोवा में हुए एक इवेंट को अटेंड करती हुई नजर आई थीं। वीडियो में वो एकदम फिट और फाइन नजर आ रही थीं।
पूनम पांडे की यह तस्वीर गोवा की है। वे यहां एक इवेंट में शामिल होने आई थीं।
बतौर मॉडल की थी करियर की शुरुआत पूनम ने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। इसके बाद उन्होंने 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें ‘आ गया हीरो’ और ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ जैसी फिल्मों में देखा गया। 2022 में वो कंगना के शो लॉकअप में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।
2020 में सैम बॉम्बे से की थी शादी पूनम ने दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक सितंबर, 2020 को सैम बॉम्बे से शादी की थी। 1 सितंबर 2020 को कपल ने बांद्रा स्थित घर पर क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी की थी। खुद पूनम ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी।
पूनम ने 1 सितंबर, 2020 को सैम बॉम्बे से शादी की थी।
शादी को एक महीना भी नहीं हुआ था कि पूनम ने पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने सैम को हिरासत में ले लिया था। पूनम ने आरोप लगाया था कि सैम ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिसके चलते उन्हें कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। हालांकि, कुछ दिन बाद पूनम और सैम फिर साथ आ गए थे, लेकिन 2021 में फिर दोनों अलग हो गए थे।
सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे- ये पब्लिसिटी स्टंट लोग पूनम की मौत की खबर सुनकर शॉक्ड हो गए। उनके फैंस इस बात को सच मानने को तैयार नहीं हैं। पूनम की मौत की खबर वाली पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- पूनम तुम्हें आज ही देखा था, प्रैंक मत करो।
एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या पूनम का अकाउंट हैक हो गया है? एक और यूजर ने लिखा- ऐसा कैसे हो सकता है? कोई कैंसर से अचानक कैसे मर सकता है? ये मार्केटिंग गिमिक है।
क्लोज फ्रेंड नितिन मिरानी ने कहा- तुमने अच्छा नहीं किया पूनम, मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा पूनम के क्लोज फ्रेंड नितिन मिरानी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- मैं इस खबर से शॉक रह गया। मुझे लगा था कि फिर से किसी ने तुम्हारा अकाउंट हैक कर लिया है। और तुम मुझे कॉल करके कहोगी- मिरानी, फिर से अकाउंट हैक कर लिया, क्या करूं।
जब हमारी लास्ट बात हुई थी तब बता तो देती। हम सब ने बहुत कुछ सहा है और तुमने हमेशा सब कुछ शेयर किया है। 5 दिन पहले कॉल पर तुमने कहा था कि मिलते हैं।
मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ है लेकिन शब्द नहीं बचे हैं… ओम शांति। मुझे पता है कि अब सारा दर्द दूर हो गया है। तुमने अच्छा किया पूनम और मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा। तुम सच में असली पूनम पांडे थी।
नितिन मिरानी के साथ पूनम पांडे।
दोस्त शिवम शर्मा ने कहा- पूनम बहुत अच्छी इंसान थी, हंसती-खेलती रहती थी पूनम के खास दोस्त शिवम शर्मा ने भास्कर से कहा- शायद परिवार वाले पूनम की बॉडी लेकर मुंबई के ओशिवारा स्थित उनके घर आएंगे। हालांकि, घरवालों से बात नहीं हो पाई है। बाकी लोगों की तरह मैं खुद शॉक हूं। सुबह 10 बजे खबर मिली थी, लेकिन कंफर्म होने का इंतजार कर रहा था।
पूनम बहुत अच्छी इंसान थी। हंसती-खेलती रहती थी। वो एनिमल लवर थी इसलिए हमारा बॉन्ड और स्ट्रॉन्ग था।
पूनम के साथ शिवम शो लॉकअप में नजर आए थे। उन्होंने पोस्ट शेयर कर भी पूनम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
डिजाइनर रोहित वर्मा ने दो दिन पहले पूनम के साथ शूट किया था। उन्होंने भास्कर से कहा- मेरे एक कलेक्शन के लिए हमने दो दिन पहले शूट किया था। वो काफी कंफर्टेबल थीं। कैंसर से हुई मौत की खबर बहुत शॉकिंग है, लेकिन मौत हुई है यह कंफर्म है।
इंडस्ट्री के लोगों का रिएक्शन, कंगना रनोट ने दुख जताया करीबी दोस्तों के अलावा इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी रिएक्शन दिया है। कंगना रनोट ने कहा- यह बहुत दुखद खबर है। कैंसर से एक महिला का निधन बहुत धक्का देने वाला है।
एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- पूनम पांडे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उनसे कभी नहीं मिली थी। उनके परिवार, दोस्तों और उन सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
एक्ट्रेस डेजी शाह ने लिखा- पूनम पांडे की निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति और उनके प्रियजनों को शक्ति मिले। बहुत जल्दी चली गई।
करण वीर बोहरा ने ट्वीट कर लिखा- अभी भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि यह खबर सच न हो।
अली गोनी ने भी शोक जताते हुए लिखा- पूनम की आत्मा को शांति मिले।
Elder Patents Proper: भारतीय संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने और बुनियादी सुविधाओं को पाने का अधिकार दिया गया है।
By Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 02:47 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 02:51 PM (IST)
माता-पिता को है बच्चों से भरण पोषण पाने का अधिकार
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Elder Patents Proper। भारतीय संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने और बुनियादी सुविधाओं को पाने का अधिकार दिया गया है। कई बार देखने में आता है कि जिन बच्चों की देखभाल और पालन पोषण पर माता-पिता अपना पूरा जीवन लगा देते हैं, अपनी जीवनभर की पूंजी खर्च कर देते हैं वे ही बच्चे सक्षम होने के बावजूद बुजुर्ग हो चुके माता-पिता की देखभाल से इन्कार कर देते हैं।
ऐसे में बुजुर्ग माता-पिता को समझ नहीं आता कि वे करें तो क्या करें। उनके पास न तो अपने भरण पोषण की व्यवस्था होती है न ही लोकलाज के चलते वे वृद्धाश्रम में रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में माता-पिता को अधिकार है कि वे अपने बच्चों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर भरण पोषण की मांग करें।
बेटियों की भी जिम्मेदारी
एडवोकेट राजेश खंडेलवाल ने बताया कि माता-पिता के भरण पोषण का दायित्व केवल बेटों तक ही सीमित नहीं है बल्कि बेटियों को भी कानून ने माता-पिता के भरण पोषण की उतनी ही जिम्मेदारी दी है जितनी बेटों को दी है। माता-पिता को बच्चों से भरण पोषण दिलवाने के लिए ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 बनाया गया है। इसके तहत ऐसे माता-पिता जो अपनी कमाई से अपना भरण पोषण करने में सक्षम नहीं हैं वे बच्चों के खिलाफ भरण पोषण की मांग करते हुए दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
इस कानून के तहत दादा-दादी को भी अपने वयस्क पोते-पोती से भरण पोषण प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है। वर्ष 2019 में इस अधिनियम में संशोधन करते हुए बच्चों के साथ-साथ रिश्तेदारों को भी शामिल किया गया है। यानी इस अधिनियम के प्रविधानों के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक, माता-पिता के भरण पोषण के लिए उनके रिश्तेदार भी जिम्मेदार ठहराए गए हैं।
इसी तरह भारतीय दंड संहिता की धारा 125 के तहत भी माता-पिता को बच्चों से भरण पोषण पाने का अधिकार दिया गया है। सामान्यत: इस धारा के बारे में भ्रांति है कि इसके तहत एक पत्नी को पति से भरण पोषण पाने का अधिकार होता है लेकिन यह धारा इतनी सीमित नहीं है। इसके तहत ऐसा कोई व्यक्ति जिसके पास पर्याप्त साधन हैं और जो माता-पिता या इनमें से किसी के भरण पोषण से इन्कार करता है, तो न्यायालय अधिनियम के तहत उसे माता-पिता के भरण पोषण का आदेश दे सकता है।
इस अधिनियम में महत्वपूर्ण बात है कि इसके तहत बेटियों को भी माता-पिता के भरण पोषण के लिए उत्तरदायी माना गया है। सौतेली माता इस अधिनियम के तहत सौतेले बच्चों से भरण पोषण का दावा उसी स्थिति में प्रस्तुत कर सकती है जबकि उसके पति की मृत्यु हो गई हो और उसके कोई सगा बेटा या बेटी न हो।
इसी तरह विवाहित बेटियों पर माता-पिता के भरण पोषण का दायित्व उसी स्थिति में जब माता-पिता पूरी तरह से उन पर आश्रित हों। एक विशेष बात यह भी कि न्यायालय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के तहत दिए गए भरण पोषण के आदेश में संशोधन भी कर सकता है। इसके लिए माता-पिता को धारा 127 के तहत आवेदन देना होता है।
ABOUT THE AUTHOR
: पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव …
IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है। भारत के खिलाफ यह उनका 100वां टेस्ट है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 02:44 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 02:44 PM (IST)
HighLights
राजकोट टेस्ट में रोहित शर्मा का शानदार शतक
बने सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय
वीरेंद्र सहवाग अब भी हैं सबसे आगे
एजेंसी, राजकोट। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के पहले दिन रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। इसके साथ ही हिटमैन ने एक बड़ा मुकाम भी हासिल कर लिया। रोहित ने अपनी पारी में जैसे ही दूसरा सिक्स लगाया, वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर हैं।
Most Sixes in Take a look at Cricket by Indian Batters
रोहित शर्मा के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 79 सिक्स हो गए हैं। अब तक यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था, जिन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 78 सिक्स लगाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ यह रोहित शर्मा का 57वां टेस्ट मैच है।
भारतीय बल्लेबाजों की इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 104 टेस्ट मैचों में 91 छक्के लगाए। सचिन तेंडुलकर ने 200 टेस्ट के अपने करियर में 69 सिक्स लगाए थे। कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 61 सिक्स लगाए थे।
दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टेस्ट बल्लेबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है। भारत के खिलाफ यह उनका 100वां टेस्ट है। स्टोक्स अब तक 128 सिक्स लगा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में तीन ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने 100 से इससे अधिक सिक्स लगाए हैं।
शेष दो बल्लेबाज हैं – ब्रेडम मैकुलम (101 टेस्ट में 107 सिक्स) और एडम गिलक्रिस्ट (96 टेस्ट में 100 सिक्स)
ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …
उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज शोएब बशीर की गेंदों पर लगातार एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए दोहरा शतक पूरा किया।
By Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 10:39 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 03 Feb 2024 10:39 AM (IST)
यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे युवा भारतीय
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन दोहरा शतक पूरा कर मेजबान भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया। इसी के साथ ही यशस्वी ने अनोखी उपलब्धि हासिल की। यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
जायसवाल ने भारत के लिए पहली पारी में 277 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ते हुए टीम के स्कोर को 350 से ज्यादा तक पहुंचा दिया। उन्होंने 22 साल 77 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इंग्लिश गेंदबाज शोएब बशीर की गेंदों पर लगातार एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए दोहरा शतक पूरा किया।
ABOUT THE AUTHOR
: पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव …
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
Harda Blast Information: कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल आरोप लगाना है, सरकार अपनी ओर से हर ऐसी घटना पर सख्त कार्रवाई करती है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 04:02 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 06 Feb 2024 04:15 PM (IST)
मंत्री इंदरसिंह परमार।
HighLights
मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को भेजा गया है।
कांग्रेस को क्या पहले से मालूम था कि वहां अवैध फैक्ट्री चल रही है।
हरदा धमाके को लेकर सरकार सभी को मदद उपलब्ध करवा रही है।
Harda Blast Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने हरदा में हुए हादसे पर बयान देते हुए कहा कि हमारी सरकार घटना स्थल पर पहुंच गई है, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की।
इस दौरान कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल आरोप लगाना है, सरकार अपनी ओर से हर ऐसी घटना पर सख्त कार्रवाई करती है। मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को भेजा गया है। कांग्रेस को क्या पहले से मालूम था कि वहां अवैध फैक्ट्री चल रही है।
रिश्वतखोर कुलसचिव निलंबित
छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय राजा रघुनाथ शाह में पदस्थ कुलसचिव मेघराज निनामा होंगे निलंबित। इस बात की जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री ने दी। कुलसचिव को कालेज संचालक से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गत दिवस पकड़ा था। इस मामले पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकायुक्त पुलिस तो अपनी कार्यवाही कर ही रहीं है।
ABOUT THE AUTHOR
नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014 …
कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया पर उनसे अवैध रूप से पैसे निकलवाने और उनके 5.31 करोड़ रुपये नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। मोहम्मद हामिद ने, जो कि कपिल के प्रतिनिधि हैं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिलीप के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। छाबड़िया पर कपिल के अलावा कई अन्य नामी हस्तियों को धोखा देने का भी आरोप लगा है।
कपिल शर्मा के साथ वैनिटी वैन के मामले में करोड़ों की धोखाधड़ी हुई।
क्या है पूरा मामला मोहम्मद हामिद (कपिल के प्रतिनिधि) द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, कपिल शर्मा ने दिसंबर 2016 में एक कस्टमाइज्ड वैनिटी वैन का ऑर्डर देने के लिए कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया से संपर्क किया था। उस समय, वैनिटी वैन की कीमत (टैक्स को हटाकर) लगभग 4.5 करोड़ रुपये थी। मार्च 2017 में K9 प्रोडक्शंस और दिलीप छाबड़िया की डीसी डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक डील हुई। कपिल शर्मा ने दिलीप को 5.31 करोड़ रुपये (टैक्स सहित) का भुगतान किया।
क्यों नहीं हो पाई डिलीवरी हामिद ने कहा कि डीसी डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड (दिलीप छाबड़िया की कंपनी) कपिल को वैनिटी वैन नहीं दे पाई। उन्होंने 5.31 करोड़ रुपये भी वापस नहीं किए। जब हामिद ने वैनिटी वैन की डिलीवरी में हुई देरी के बारे में पूछा, तो दिलीप ने उसे बताया कि उन्होंने इंटीरियर का सारा सामान खरीद लिया है और वह सब गोदाम में रखा हुआ है।
इसकी पुष्टि करने के लिए, हामिद ने वैन का करंट स्टेटस जानने के लिए दिलीप की पुणे ब्रांच का भी दौरा किया। जहां दिलीप ने अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताया और कपिल से और पैसे मांगे। इसके बाद उन्होंने कॉमेडियन को 54,20,800 रुपये का अतिरिक्त कोटेशन भेजा और वैनिटी वैन की डिलीवरी के लिए फंड मांगा।
जब दिलीप ने कपिल से ये पैसे मांगे तो कपिल के मन में शक पैदा हो गया। कपिल ने दिलीप छाबड़िया से इस बारे में पूछा तो उन्होंने ठीक तरह से जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिलीप ने कपिल को मेल भेजना शुरू कर दिया। दिलीप ने कपिल पर वैन का सही समय पर निरीक्षण ना करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि वैनिटी वैन की डिलीवरी में देरी हो रही है।
कपिल शर्मा ने नोटिस भेजा दिलीप छाबड़िया के इस व्यवहार ने कपिल को कार डिजाइनर के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद कपिल ने 18 अप्रैल, 2019 को डिजाइनर की फर्म को वसूली का कानूनी नोटिस भेजा। ऐसे में छाबड़िया ने कपिल से पैसे ऐंठने के लिए अवैध तरीके अपनाएं। उन्होंने कभी गैर-डिलीवर वैनिटी वैन के लिए मनमाना पार्किंग शुल्क, तो कभी बहन की कंपनी के लिए लोन की मांग रखी। यहां तक कि वेंडर्स को पेमेंट देने की भी डिमांड की।
कपिल शर्मा और कॉमेडियन कृष्णा एक साथ।
दिलीप छाबड़िया के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की गई है ED ने कपिल के प्रतिनिधि मोहम्मद हामिद का यह बयान मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिलीप छाबड़िया के खिलाफ दायर चार्जशीट के रूप में दर्ज किया है। ED का मामला कपिल के साथ-साथ दिलीप के खिलाफ दर्ज तीन और FIR पर आधारित है।
ED ने दिलीप और उनकी कंपनी पर जानबूझकर अपने पर्सनल गेन के लिए धन जुटाने के लिए नाजायज तरीकों से शामिल होने का आरोप लगाया। इसके अलावा सभी शिकायतकर्ताओं को 18.13 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। ED ने बताया कि मनी ट्रेल्स के माध्यम से यह साबित हुआ है कि अपराध से लिए पैसों को मुख्य आरोपियों द्वारा अवैध तरीकों से लूटा गया था।
कोर्ट ने जारी की पेशी की तारीख अब, 7 फरवरी को कोर्ट ने दिलीप छाबड़िया और छह अन्य आरोपियों को समन जारी किया है। दिलीप और छह अन्य को 26 फरवरी को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।
AUS vs PAK U19 World Cup: पाकिस्तान के बल्लेबाज शाहजेब खान ने 30 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए। 9 ओवर तक 4 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद 9.5 ओवर में कैलम विडलर की गेंद पर ह्यू को कैच थमा बैठे।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 08 Feb 2024 05:19 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 08 Feb 2024 05:20 PM (IST)
पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहजेब खान।
खेल डेस्क, नई दिल्ली। AUS vs PAK U19 World Cup: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच अंडर 10 विश्व कप 2024 का सेमीफाइनल गुरुवार को खेला गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। कंगारू ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। मैन इन ग्रीन की शुरुआत बेहद खराब रही। जो बल्लेबाज टूर्नामेंट में टीम का संकटमोचक था, उसका बैट खामोश रहा। उसने सेमीफाइनल में टीम की लुटिया डुबा दी।
पाकिस्तान के बल्लेबाज शाहजेब खान ने 30 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए। 9 ओवर तक 4 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद 9.5 ओवर में कैलम विडलर की गेंद पर ह्यू वेइब्गेन को कैच थमा बैठे। पाकिस्तान को 10 ओवर में 27 रन पर दो झटके लग गए थे। उनके आउट होते ही टीम की लय बिगड़ गई। कप्तान साद बेग (3), अहमद हसन (4) और हारून अरशद (8) रन बनाकर आउट हो गए। टीम के लिए अजान अवैस (52) और अराफात मिन्हास (52) अर्धशतक जड़ा। अजान टॉम स्ट्राकर की गेंद पर रयान हिक्स को कैच दे बैठे। वहीं, अराफात का कैच टॉम कैंपबेल की गेंद पर ओलिवर पीक ने लपका। पाकिस्तान टीम 48.5 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई।
शाहजेब खान ने दो बार दिलाई जीत
शाहजेब खान ने विश्व कप में दो बाद टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला और जीत दिलाई थी। सेमीफाइनल में उनका बल्ला नहीं चला। न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ 106 रन ठोके थे।
शमील हुसैन, शाहज़ेब खान, अजान अवैस, साद बेग (कप्तान और विकेटकीपर), अहमद हसन, हारून अरशद, अराफात मिन्हास, नवीद अहमद खान, उबैद शाह, मोहम्मद जीशान, अली रजा
ABOUT THE AUTHOR
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह …