SRK talks about leaving ‘Slumdog Millionaire’ | SRK ने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ छोड़ने पर बात की: बोले- होस्ट का किरदार बहुत मतलबी था, बेईमान और धोखा देने वाला रोल नहीं करना चाहता था

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान ने हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड विनर ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ को छोड़ने की वजह बताई। शाहरुख को डायरेक्टर बॉयल की फिल्म में शो होस्ट की भूमिका निभाने का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन शाहरुख इस रोल के मतलबी कैरेक्टर को लेकर श्योर नहीं हो पा रहे थे। वे ये नहीं समझ पा रहे थे कि इस तरह का किरदार उनकी इमेज को कैसे प्रभावित करेगा। शाहरुख खान ने ये भी बताया कि उन्होंने कभी किसी हॉलीवुड फिल्म में काम क्यों नहीं किया।

शाहरुख खान ने हॉलिवुड में काम करने को लेकर खुलासा किया
दुबई में हुए एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से पूछा गया कि उन्होंने अभी तक हॉलिवुड प्रोजेक्ट्स क्यों नहीं किए हैं? इस सवाल पर शाहरुख कहते हैं- मैं ये कई बार कह चुका हूं, लेकिन लोगों ने मुझ पर विश्वास ही नहीं किया। हॉलिवुड में किसी ने भी अभी तक मुझे कोई इंटेरेस्टिंग प्रोजेक्ट ऑफर नहीं किया है। मैं वेस्ट (हॉलिवुड) और अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों को जानता हूं। सच कहूं तो कई बार मेरी उनसे बातचीत भी हुई। लेकिन फिर भी कभी कुछ बढ़िया ऑफर नहीं हुआ।

मैंने अक्सर एक्टर्स को हॉलिवुड के प्रोजेक्ट करने की इच्छा के बारे में बात करते सुना है। जहां तक मेरी बात है, मुझे ऐसा लगता है कि जो लोग मुझे पसंद करते हैं, उन लोगों तक मुझे अपनी बात पहुंचानी जरूरी है, ना कि सिर्फ खुद के अंदर रखनी है। शाहरुख खान ने ये भी कहा कि वह ‘बॉन्ड’ खलनायक की भूमिका निभाना पसंद करेंगे। हालांकि वे खुद को जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने के लिए लंबाई में ‘बहुत छोटे’ मानते हैं।

'स्लमडॉग मिलियनेयर' साल 2009 में रिलीज हुई थी।

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ साल 2009 में रिलीज हुई थी।

शाहरुख खान की जगह अनिल कपूर ने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में होस्ट का किरदार निभाया था
शाहरुख खान को ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में होस्ट के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन आखिरकार फिल्म में वो रोल अनिल कपूर ने किया। ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसे प्रोजेक्ट को छोड़ने पर शाहरुख ने कहा- हां, स्लमडॉग का रोल मुझे ऑफर हुआ था। मैं उस दौरान टेलीविजन पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कर रहा था। सच कहूं तो मुझे बस ऐसा महसूस हुआ कि फिल्म की कहानी में होस्ट का किरदार बहुत मतलबी था। हालांकि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मेकर्स चाहते थे कि मैं फिल्म करूं। लेकिन होस्ट का किरदार धोखा देने वाला और बेइमानी करने वाला था।

'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म का एक सीन।

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म का एक सीन।

मुझे ये थोड़ा अजीब लग रहा था कि जहां एक तरफ मैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ करूं, वहीं दूसरी तरफ एक मतलबी होस्ट का किरदार निभाऊं। इसलिए फिर मैंने मिस्टर बॉयल को समझाया कि मैं यह रोल नहीं करना चाहूंगा। इंडस्ट्री में मुझसे कहीं बेहतर एक्टर्स मौजूद हैं, जो ये रोल बखूबी निभा पाएंगे। आखिर में ये रोल अनिल कपूर ने किया और वो फिल्म में होस्ट के रूप में शानदार थे।

'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म को 'बेस्ट पिक्चर', 'बेस्ट डायरेक्टर' जैसे ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म को ‘बेस्ट पिक्चर’, ‘बेस्ट डायरेक्टर’ जैसे ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

जल्द ही बेटी के साथ नजर आएंगे शाहरुख
शाहरुख खान हाल ही में ‘डंकी’ में नजर आए थे। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। शाहरुख जल्द ही बेटी सुहाना के साथ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ में कैमियो करते नजर आएंगे। इस फिल्म में सुहाना एक जासूस का किरदार निभाती दिखेंगी। सुजॉय घोष इस फिल्म के डायरेक्टर होंगे।

Rajya Sabha Elections: सागरिका घोष को राज्यसभा भेजेगी टीएमसी, 4 उम्मीदवारों का किया एलान

Rajya Sabha Elections: तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। सुष्मिता देव को फिर से राज्यसभा भेजा जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 03:24 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 03:24 PM (IST)

Rajya Sabha Elections: सागरिका घोष को राज्यसभा भेजेगी टीएमसी, 4 उम्मीदवारों का किया एलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rajya Sabha Elections: तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। सुष्मिता देव को फिर से राज्यसभा भेजा जाएगा। इसके अलावा पत्रकार सागरिका घोष, ममता बाला ठाकुर और नदीमुल हक का नाम शामिल हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने किया पोस्ट

टीएमसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि हमें राज्यसभा चुनाव के लिए सागरिका घोष, सुष्मिता देव, नदीमुल हक और ममता बाला ठाकुर के नाम की घोषणा करते हुए खुशी है। हम उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि वे तृणमूल की स्थायी विरासत को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगे।

All India Trinamool Congress publicizes the candidature of Sagarika Ghose, Sushmita Dev, Nadimul Haque and Mamata Bala Thakur for the forthcoming Rajya Sabha elections. pic.twitter.com/kBqGE0BiO6

— ANI (@ANI) February 11, 2024

कौन हैं चारों टीएमसी उम्मीदवार?

बता दें सुष्मिता देव पहले भी तृणमूल कांग्रेस सांसद रह चुकी हैं। 2021 में कांग्रेस से टीएमसी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया था। उनका कार्यकाल कुछ समय पहले ही खत्म हुआ। नदीमुल हक पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। ममता ठाकुर ने 2019 में बनगांव सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के शांतनु ठाकुर से हार गई थी। सागरिका घोष पत्रकार और लेखिका हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

सेकंड एंट्री, टिकट घर और यात्रियों को मिलेगी नए प्लेटफार्म की सौगात

उसलापुर रेलवे स्टेशन को बिलासपुर के दूसरे माडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना है। इस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। सर्वसुविधायुक्त स्टेशन बनाने के लिए चरणबद्ध काम कराए जा रहे हैं।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 08:00 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 08:00 AM (IST)

सेकंड एंट्री, टिकट घर और यात्रियों को मिलेगी नए प्लेटफार्म की सौगात
उसलापुर रेलवे स्टेशन का ऐसा होगा नया स्वरूप।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर। उसलापुर रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदलने वाला है। यहां दूसरे छोर से यात्री प्रवेश कर सकेंगे। इसके अलावा लाइन नंबर सात पर एक और प्लेटफार्म बनेगा। इसके बनते ही शहर के इस दूसरे प्रमुख रेलवे स्टेशन में चार प्लेटफार्म हो जाएंगे। इसी क्रम में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य भी होगा। यही सभी काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शामिल है। जिसे लेकर रेलवे ने कवायद तेज कर दी है।

उसलापुर रेलवे स्टेशन को बिलासपुर के दूसरे माडल स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना है। इस पर कार्य प्रारंभ हो गया है। सर्वसुविधायुक्त स्टेशन बनाने के लिए चरणबद्ध काम कराए जा रहे हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के दूसरे फेस में उसलापुर स्टेशन में विकास के और भी अनेक कार्य कराए जाएंगे | इसमें सबसे प्रमुख दूसरे छोर के पास लाइन नंबर सात पर नए प्लेटफार्म का निर्माण, स्टेशन के दूसरे छोर से प्रवेश। उसलापुर स्टेशन के उस पार बड़ी आबादी है। इस स्टेशन में ट्रेनों के ठहराव की संख्या बढ़ने से उन्हें काफी राहत मिली है। लेकिन, एक दिक्कत की वजह से उन्हें ओवरब्रिज से घूमकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचना पड़ता है। दूसरे छोर से प्रवेश प्रारंभ होने के बाद लोगों की यह परेशानी खत्म हो जाएगी। दूसरे छोर से प्रवेश की सुविधा शुरू होने के साथ टिकट घर, पार्किंग, लिफ्ट, एप्रोच रोड, चौड़े फुट ओवरब्रिज का विस्तार और स्टेशन यार्ड की रिमाडलिंग भी की जाएगी। वर्तमान में यहां तीन प्लेटफार्म है। इन तीनों में शेड लगाए जा रहे हैं, ताकि बरसात में यात्रियों को न भीगना पड़े और तेज धूप होने पर भी यात्री परेशान न हो।

सुविधाओं के विस्तार के साथ फ्लाईओवर पर दौड़ने लगेंगी ट्रेनें

उसलापुर स्टेशन में इन सुविधाओं के विस्तार के बाद बिलासपुर से कटनी दिशा की ओर जाने वाली सभी कोचिंग ट्रेनों को बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर मार्ग से चलाई जाएगी। इन ट्रेनों का बिलासपुर स्टेशन के स्थान पर उसलापुर स्टेशन में ठहराव दिया जाएगा। बिलासपुर स्टेशन में क्रास मूवमेंट की समस्या दूर होगी और बिलासपुर-रायपुर दिशा की ट्रेनों को नियंत्रित नहीं करना पड़ेगा। उसलापुर में अधिक से अधिक यात्रियों का ठहराव होने लगेगा। वाणिज्य विकास का सीधा लाभ यात्रियों के अलावा व्यापारियों को मिलेगा।

बढ़ेगी गति, बिलासपुर में कम होगा दबाव

ट्रेनें बिलासपुर की जगह उसलापुर रेलवे स्टेशन में ठहरेंगी और फ्लाई ओवर से परिचालन होने लगेगा तो इससे ट्रेनों की गति बढ़ेगी। इसके अलावा बिलासपुर स्टेशन में परिचालन का दबाव कम होगा। इससे समयबद्वता में सुधार होगा। मालूम हो कि बिलासपुर से उसलापुर के बीच 10.4 किमी फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। इसमें 26 जनवरी से मालगाड़ी का परिचालन प्रारंभ भी हो गया है। हालांकि अभी कोचिंग ट्रेनें इस पर नहीं चल रही है। इसको लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिसे रेल प्रशासन जल्दी दूर करने की तैयारी में हैं।

Akshay Kumar was in fixed contact with Shreyas Talpade’s spouse when actor was admitted to hospital | श्रेयस की वाइफ से लगातार टच में थे अक्षय कुमार: हार्ट अटैक के बाद एडमिट हुए श्रेयस से मिलना चाहते थे एक्टर

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

बीते साल 14 दिसंबर को बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था। एंजियोप्लास्टी के बाद रिकवर हो रहे 48 साल के श्रेयस ने अब काम पर लौटना शुरू कर दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्टर और उनकी वाइफ ने बताया कि कैसे मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई आर्टिस्ट इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े थे।

श्रेयस के हॉस्पिटल से घर लौटने के बाद उनकी वाइफ ने यह पोस्ट शेयर किया था।

श्रेयस के हॉस्पिटल से घर लौटने के बाद उनकी वाइफ ने यह पोस्ट शेयर किया था।

लगातार हेल्थ अपडेट ले रहे थे अक्षय
एबीपी मांझा को दिए एक इंटरव्यू में श्रेयस की वाइफ दीप्ति तलपड़े ने बताया कि इस दौरान अक्षय कुमार पूरे टाइम श्रेयस की हेल्थ अपडेट लेते रहे। उन्होंने श्रेयस को किसी बेहतर हॉस्पिटल में शिफ्ट करने पर भी जोर दिया था। दीप्ती ने यह भी बताया कि फिल्ममेकर अहमद खान भी अपनी वाइफ के साथ उसी रात हॉस्पिटल विजिट करने पहुंचे थे।

श्रेयर और अक्षय 'जोकर', 'हाउसफुल-2', 'एंटरटेनमेंट' और 'आंखे' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

श्रेयर और अक्षय ‘जोकर’, ‘हाउसफुल-2’, ‘एंटरटेनमेंट’ और ‘आंखे’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

उस दिन पूरी हिंदी और मराठी इंडस्ट्री हमारे साथ थी: दीप्ति
दीप्ति ने कहा, ‘जब श्रेयस हॉस्पिटल में एडमिट हुए तो उस रात डायरेक्टर अहमद खान अपनी वाइफ के साथ रात 11 बजे हॉस्पिटल आए थे। वो मेरे साथ थे। इस दौरान अक्षय कुमार भी पूरे वक्त श्रेयस की हेल्थ अपडेट लेते रहे। उन्होंने श्रेयस को बेहतर हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की बात भी कही।

अगले दिन सुबह भी उनका फोन आया। वो बोले कि प्लीज मुझे उसे सिर्फ दो मिनट के लिए देख लेने दो। मैंने कहा कि आप जब चाहें तब विजिट कर सकते हैं। पूरी हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री उस दिन हमारे साथ थी।’

इससे पहले श्रेयस ने एक इंटरव्यू में अपने इस हार्टअटैक पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो कुछ देर के लिए क्लीनिकली डेड हो चुके थे। यह उनका दूसरा जन्म हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

श्रेयस 1 मार्च को रिलीज होने वाली मराठी फिल्म 'ही अनोखी गाठ' में नजर आएंगे।

श्रेयस 1 मार्च को रिलीज होने वाली मराठी फिल्म ‘ही अनोखी गाठ’ में नजर आएंगे।

‘ही अनोखी गाठ’ में नजर आएंगे
वर्कफ्रंट पर श्रेयस की मराठी फिल्म ही अनोखी गाठ का ट्रेलर सोमवार को ही रिलीज हुआ है। यह 1 मार्च को रिलीज होगी। इसके अलावा श्रेयस मल्टीस्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ और कंगना रनोट की ‘इमरजेंसी’ में भी नजर आएंगे।

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

47 साल के एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक:मुंबई में एंजियोप्लास्टी हुई, हालत स्थिर लेकिन ICU में एडमिट हैं

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (47) को कल यानी 14 दिसंबर की शाम को दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने दिनभर अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ की शूटिंग की। इसके बाद उन्हें अटैक आ पूरी खबर यहां पढ़ें…

अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब व दिल्ली की सभी लोकसभा सीट जीतेंगे, खत्म होने की कगार पर I.N.D.I.A. गठबंधन

पंजाब के खन्ना में सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब और दिल्ली की सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे। उनके इस बयान के बाद इंडी गठबंधन पंजाब व दिल्ली में टूटने की कगार पर आ गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 03:38 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 03:40 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब व दिल्ली की सभी लोकसभा सीट जीतेंगे, खत्म होने की कगार पर I.N.D.I.A. गठबंधन
अरविंद केजरीवाल का पंजाब व दिल्ली की सभी लोकसभा सीट जीतने का दावा।

एएनआई, पंजाब। पंजाब के खन्ना में सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब और दिल्ली की सभी लोकसभा सीटें जीतेंगे। उनके इस बयान के बाद इंडी गठबंधन पंजाब व दिल्ली में टूटने की कगार पर आ गया है। दरअसल, पंजाब व दिल्ली में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बैठक कर रही थी। दोनों ही पार्टी के नेताओं का कहना था कि सकारात्मक माहौल में बातचीत चल रही है, लेकिन अब केजरीवाल के बयान से लगता है कि दोनों दलों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है कि अगर आप इतनी मेहनत करेगी तो हमारा जीतना तय हो जाएगा। हम दिल्ली में सभी 7 लोकसभा सीटें जीतेंगे। मुझे यकीन है कि पंजाब के लोग हमें पंजाब की सभी 13 सीटें देकर ऐतिहासिक जनादेश देंगे। भाजपा केवल एक पार्टी आप से डरती है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Sehore Information: मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के घरों पर चला बुलडोजर

अवैध कालोनी पर तो प्रशासन का बुलडोजर चल ही रहा था साथ ही यह बुलडोजर अब अपराधियों के घरों पर भी चल रहा है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 07:38 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 07:38 AM (IST)

Sehore News: मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के घरों पर चला बुलडोजर

HighLights

  1. प्रशासन ने अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के घरों पर बुलडोजर चलाया।
  2. विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा लगातार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
  3. राजस्व अमला वन विभाग व पुलिस बल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

नईदुनिया न्‍यूज, सीहोर, इछावर/दिवड़िया। तहसील के तहत आने वाले ग्राम बावड़िया गोसाई में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के घरों पर बुलडोजर चलाया। घटना के बाद विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा लगातार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विगत दिनों इछावर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर घटना में सम्मिलित अपराधियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही उनके घर पर बुलडोजर चलाने के लिए ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी भी दी थी।

बुधवार सुबह राजस्व अमला वन विभाग व पुलिस बल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यह मामला ग्राम बावड़िया गोसाई का है। जहां बीते दिनों ने डूंडलावा गांव से आरोपितों ने सात साल की बच्ची का अपहरण कर लिया था और उसे बेचने के फिराक में थे। उक्त घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और शिवपुरी जिले के ग्राम मायापुर में नाबालिग बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने शाहरुख पिता अकबर, मागीबाई पति शाहरुख को भी आरोपित पाया और गिरफ्तार किया था। इस मामले में बुधवार को प्रशासन ने आरोपितों के घर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है।

लकड़ी माफिया भी निकला अपहरण का आरोपित

आरोपित के घर पर जब बुलडोजर चला और घर जमींदोज हुआ तो घर के अंदर रखी अवैध सागौन की बेश कीमती सिल्लियां भी नजर आई। जिन्हें मौके पर मौजूद वन विभाग के हमले द्वारा जब्त कर केस दर्ज किया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित पिछले कई दिनों से लकड़ी की तस्करी का काम भी बड़े पैमाने पर करता था, लेकिन उस पर अभी तक कभी भी कार्रवाई नहीं की गई थी। शाहरुख की छवि पहले से ही गांव में एक खूंखार माफिया के तौर पर रही है और वह एक आदतन अपराधी की श्रेणी में पहले से ही था।

प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण पर लगातार की जा रही कार्रवाई

अवैध निर्माण पर प्रशासन का सख्त रवैया लगातार जारी है। जिसके चलते अवैध कालोनी पर तो प्रशासन का बुलडोजर चल ही रहा था साथ ही यह बुलडोजर अब अपराधियों के घरों पर भी चल रहा है। प्रशासन द्वारा विद्युत चार दिनों से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बसी अवैध कालोनियों को लगातार तोड़ा जा रहा है तो वहीं अपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चला कर घर को जमींदोज कर अन्य आरोपितों में भय पैदा किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों गांव डूंडलाव से अपहरण के मामले में कार्रवाई की गई।आरोपितों पर देवास, राजगढ़, सीहोर जिले के थानों में मानव तस्करी और अपहरण के कई मामले दर्ज है।

यह हैं आरोपित

तिवारी कंजर पिता नाथ कंजर (30) वर्ष निवासी पीपररावां जिला देवास, राहुल पिता चिमन मालवीय (20) निवासी खेड़ावत जिला शाजापुर, सुनील उर्फ रिंकू पिता गणेश कंजर (28) वर्ष, आजादसिंह पिता रामजी कंजर, धरमराज पिता सरविन कजर उम्र 55 वर्ष निवासी मायापुर जिला शिवपुरी, शाहरुख पिता अकबर उम्र (25) व उसकी पत्नी इकरा निवासी बावडिया गोसाई जिला सीहोर, दयाराम पिता हरिशंकर (46) व मांगीबाई पति राहुल कंजर उम्र 18 वर्ष निवासी खेड़ावद जिला शाजापुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

‘It was my dream to sing with Irrfan Khan’, Guru Randhawa, Sai manjrekar, Kuch khatta ho jaaye | ‘इरफान के साथ गाना मेरा सपना था’: गुरु रंधावा बोले- गोरे रंग का ना होने के बावजूद भी विदेश में उनके लिए जबरदस्त क्रेज था

2 दिन पहलेलेखक: मीनाक्षी सिंह

  • कॉपी लिंक

गुरु रंधावा और सई मांजरेकर जल्द ही ‘कुछ खट्टा हो जाए’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से पॉपुलर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अपना एक्टिंग डेब्यू करते नजर आएंगे। वहीं सलमान खान की फिल्म ‘दंबग-3’ की लीड एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी वापसी करती दिखेंगी। कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 16 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

16 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए गुरु रंधावा ने गाने भी गाए हैं।

16 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए गुरु रंधावा ने गाने भी गाए हैं।

गुरु और सई के अलावा फिल्म में अनुपम खेर और ईला अरुण जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। सई की यह तीसरी हिंदी फिल्म होगी। वो इससे पहले ‘दबंग 3’ और ‘मेजर’ में नजर आ चुकी हैं। वहीं गुरु इससे पहले ‘हिंदी मीडियम’, ‘ब्लैकमेल’ और ‘टाइम टू डांस’ जैसी फिल्मों के गानों में स्पेशल अपीयरेंस दे चुके हैं। फिल्म की टीम ने दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत की जहां दोनों ने फिल्म से जुड़ी बातें और अपनी जिंदगी के कुछ पहलुओं को साझा किया।

सवाल- इस फिल्म से आप अपना डेब्यू करने वाले हैं। कैसा महसूस कर रहे हैं?
जवाब- मैंने इस फिल्म के लिए अपनी पूरी मेहनत की है। अब सब कुछ ऑडियंस पर निर्भर करता है कि वो मुझे बतौर एक्टर कितना पसंद करते हैं।

गुरु रंधावा ने 'इशारे तेरे', 'तेनू सूट सूट करता', 'बन जा तू मेरी रानी' जैसे हिट गाने गाए हैं।

गुरु रंधावा ने ‘इशारे तेरे’, ‘तेनू सूट सूट करता’, ‘बन जा तू मेरी रानी’ जैसे हिट गाने गाए हैं।

सवाल- आपने इरफान खान के साथ काम किया है। उनकी सबसे अच्छी बात क्या लगी?
जवाब- इरफान सर बहुत डाउन टू अर्थ इंसान थे। मुझे याद है, जब हम जॉर्जिया में शूट कर रहे थे, उस दौरान बहुत सारे विदेशी लोग उनके साथ फोटोज खिंचवा रहे थे। हालांकि इरफान सर गोरे नहीं थे, फिर भी जॉर्जिया में उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। इरफान सर बहुत ही विनम्र और सपोर्ट करने वाले व्यक्ति थे।

उन्होंने उस दौरान मुझसे पूछा था कि ‘सूट सूट’ गाना तो पहले से ही इतना बड़ा हिट है। ऐसे में अब मेरे साथ फिर से क्यों बना रहे हो? मैंने कहा- सर अगर आपका चेहरा आएगा तो गाने को चार चांद लगेंगे। गाना और भी बड़ा हो जाएगा। मेरा भी सपना पूरा हो जाएगा कि मैंने इरफान खान के साथ काम किया है।

फिल्म के टीजर में दिखाया है कि आगरा के रहने वाले गुरु और सई एक दूसरे से प्यार करते हैं पर उनकी लव स्टोरी में एक ट्विस्ट है।

फिल्म के टीजर में दिखाया है कि आगरा के रहने वाले गुरु और सई एक दूसरे से प्यार करते हैं पर उनकी लव स्टोरी में एक ट्विस्ट है।

सवाल- सई मांजरेकर ने सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। ऐसे में सलमान खान से आपने क्या सीखा?
जवाब- सलमान खान बहुत मेहनत करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि जब लोग बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो वे चीजों को हल्के में लेने लगते हैं। लेकिन सलमान खान ऐसे बिल्कुल नहीं हैं। वे आज दिन भी बहुत हार्ड वर्किंग हैं।

सवाल- चूंकि फिल्म का नाम है ‘कुछ खट्टा हो जाए’ है, अपनी जिंदगी का कोई खट्टा एक्सपीरियंस शेयर कीजिए।
जवाब- बचपन में जब भी मैं झूठ बोलता था मेरी नाक के पास फुंसियां निकल आया करती थीं। मुझे समझ नहीं आता था कि ऐसा क्यों होता था। मेरे पापा ने कहा कि ये मेरे हर साल निकलती हैं। फिर मैंने खुद से ही सोचा कि जब भी मैं झूठ बोलता हूं, तो ऐसा हो जाता है। तबसे मैंने झूठ बोलना छोड़ दिया।

इस फिल्म को अमित और लवीना भाटिया ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसके डायरेक्टर जी. अशोक हैं।

इस फिल्म को अमित और लवीना भाटिया ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसके डायरेक्टर जी. अशोक हैं।

वहीं सई मांजरेकर ने कहा कि बचपन में मेरी नेल बाइट (नाखून चबाने) की आदत थी। एक बार मेरी नानी और मम्मी ने रात में मेरे नाखूनों पर करेला लगा दिया था। जब अगली सुबह मैंने नाखून चबाए तो मुझे उल्टी आ गई थी। ये मेरे लिए सबसे खट्टा एक्सपीरियंस रहा।

सवाल- आप खुद को मोटिवेट कैसे करते हैं?
जवाब- मैं खुद को शीशे में देख कर अपने आप को मोटिवेट करता हूं। शीशे के सामने खड़े होकर मुझे लगता है कि ये कोई अलग बंदा खड़ा है। मैं अब पहले से बहुत बदल चुका हूं (अच्छे के लिए)।

वहीं सई ने कहा जब भी मैं निराश महसूस करती हैं, खुद को मोटिवेट करने के लिए खुद से बच्चों की तरह बातें करना शुरू कर देती हूं। जैसे बच्चों को सहलाते हैं, बिल्कुल उसी तरह मैं भी खुद को सहलाती हूं और बातें करती हूं। ऐसा करने से मैं अंदर से शांत हो जाती हूं।

Bihar Politics: भोज में नहीं पहुंचे JDU के पांच विधायक, RJD ने कसा तंज, बोले- हमारे यहां सब एकजुट

आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 5 विधायकों के भोज में नहीं पहुंचने पर बड़ा बयान दिया है। मनोज झा ने जेडीयू को सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश की याद दिलाई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 11 Feb 2024 04:32 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 11 Feb 2024 04:34 PM (IST)

Bihar Politics: भोज में नहीं पहुंचे JDU के पांच विधायक, RJD ने कसा तंज, बोले- हमारे यहां सब एकजुट
RJD का JDU पर तंज।

HighLights

  1. बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासत गरमाई।
  2. महागठबंधन और एनडीए के बीच जुबानी जंग तेज।

राज्य ब्यूरो, पटना। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 5 विधायकों के भोज में नहीं पहुंचने पर बड़ा बयान दिया है। मनोज झा ने जेडीयू को सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश की याद दिलाई है।

मनोज झा का जेडीयू के 5 विधायकों के भोज में नहीं पहुंचने तंज

मनोज झा ने कहा कि हमारे सभी विधायक पार्टी के साथ खड़े हैं। हमारे यहां ऐसा नहीं है कि भोज रखें और विधायक नहीं पहुंचे। हमें न ही इसकी जरूरत है कि कार्यशाला के नाम पर विधायकों को बाहर (बोधगया) ले जाना पड़े। हमारा महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। हमारी तरफ से उनको शुभकामनाएं हैं।

मनोज झा ने स्पीकर हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिलाया याद

मनोज झा ने स्पीकर को हटाने पर एनडीए की सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार स्पीकर को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाई है। यह पूरी तरह से गलत है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कम से कम 122 सदस्यों का समर्थन होना चाहिए। आप तभी स्पीकर को हटा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं बिहार सरकार से केवल निवेदन ही कर सकता हूं कि कोई भी निर्णय लेने से पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जरूर पालन करें।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Gwalior Information: बंदूक अड़ाकर राहगीर को लूटने आए लुटेरे को जनता ने घेरा, पहले पीटा फिर पुलिस को सौंपा

Gwalior Information: शोर सुनकर लोग दौड़कर आ गए। जब पता लगा कि बदमाश गोली मारने की धमकी देकर लूट कर रहा था तो लोगों ने उसे पकड़कर पीटा।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 07:20 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 07:21 AM (IST)

Gwalior News:  बंदूक अड़ाकर राहगीर को लूटने आए लुटेरे को जनता ने घेरा, पहले पीटा फिर पुलिस को सौंपा

HighLights

  1. कड़े गए आरोपित के पास से एक बंदूक और एक पिस्टल सहित कारतूस लगा पट्टा बरामद हुआ है।
  2. झांसी रोड इलाके में राहगीर को बंदूक अड़ाकर लूटने की कोशिश
  3. लोगों ने घेराबंदी कर उसे पीटा फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। झांसी रोड इलाके में राहगीर को बंदूक अड़ाकर लूटने की कोशिश कर रहे लुटेरे से राहगीर ही भिड़ गया। उसने उसकी बंदूक पकड़ ली, इसके बाद शोर मचाया तो यहां लोग इकठ्ठे हो गए। इसके बाद लोगों ने घेराबंदी कर उसे पीटा फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए आरोपित के पास से एक बंदूक और एक पिस्टल सहित कारतूस लगा पट्टा बरामद हुआ है।

झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर इलाके में रहने वाला सुरेश सिंह गुर्जर बाजार से घर लौट रहा था। अचानक उसके सामने एक बदमाश आ गया। उसके पास बंदूक थी। उसने बंदूक सीने पर रखी और गोली मारने की धमकी देकर सोने की चेन उतारने के लिए कहा। तभी सुरेश भी उससे भिड़ गया।

सुरेश ने उसकी बंदूक पकड़ ली। उसने शोर भी मचाया। यहां भागवत कथा चल रही थी, जिसमें शामिल होकर लोग लौट रहे थे। शोर सुनकर यह लोग दौड़कर आ गए। जब पता लगा कि वह गोली मारने की धमकी देकर लूट कर रहा था तो लोगों ने उसे पकड़कर पीटा। उसकी बंदूक छीन ली।

इसी दौरान बंदूक का आगे का हिस्सा टूट भी गया। फिर झांसी रोड थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाने की फोर्स यहां पहुंची। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पिस्टल और कमर में कारतूस का पट्टा भी मिला। उस पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पकड़े गए बदमाश का नाम अजय गुर्जर पुत्र पंजाब सिंह गुर्जर निवासी पुरासनी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का

Jabalpur Information : रेस्टोरेंट संचालक सटोरियों को बांटता था किक्रेट सट्टा का आइडी और पासवर्ड

सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार मूलत: सदर गली नम्बर 12 निवासी रोहित शिहरे कुछ समय से सिविल लाइंस अप्सरा अपार्टमेन्ट में रह रहा था।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 07:05 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 07:05 AM (IST)

Jabalpur News :  रेस्टोरेंट संचालक सटोरियों को बांटता था किक्रेट सट्टा का आइडी और पासवर्ड

HighLights

  1. पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन अन्य को भी बनाया मामले में आरोपित
  2. सेट स्पोर्ट्स में 20 खिलाड़ियों को आइडी पासवर्ड दिया गया था
  3. स्काय एक्सचेंज में आठ खिलाडि़यों को आइडी पासवर्ड दिया गया था।

नईदुनिया प्रत‍िन‍िध‍ि, जबलपुर। सिविल लाइंस के सांई मंदिर चौराहा के पास स्थित एक रेस्टारेंट का संचालक रोहित शिवहरे क्रिकेट सट्टा खेलने वालों को आइडी पासवर्ड देता था। इसका खुलासा मंगलवार रात उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये का हिसाब किताब जब्त किया है।

सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि मूलत: सदर गली नम्बर 12 निवासी रोहित शिहरे कुछ समय से सिविल लाइंस अप्सरा अपार्टमेन्ट में रह रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा, तो उसके पास मिले एक मोबाइल पर सेटए स्पोर्ट्स डाट काम, स्काय एक्सचेंज नाम की आइडी खुली मिली।

सेट स्पोर्ट्स में जहां 20 खिलाड़ियों को आइडी पासवर्ड दिया गया था, वहीं स्काय एक्सचेंज में आठ खिलाडि़यों को आइडी पासवर्ड दिया गया था। सट्टे की रकम रोहित अपने दूसरे मोबाइल पर पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से लेता था। वहीं वह वाट्सएप वाइफाई के जरिए तीसरे मोबाइल फोन पर चलाता था।

उसकी जांच में सट्टा खिलाने वाले दीपेश, विवेक गोलू, अरिहंत, पवन, अक्षय, शिवा समेत अन्य का हिसाब किताब मिला। जांच में पता चला कि सेट स्पाेर्ट्स सतीश सनपाल और आजम खान की आइडी है, वहीं स्काय एक्सचेंज उसे सोनू शिवहरे ने दी थी। मामले में सतीश, आजम और सोनू शिवहरे को भी आरोपित बनाया गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का