Maharashtra Information: शरद गुट को महाराष्ट्र के स्पीकर का झटका, अजित पवार गुट को माना असली एनसीपी

Maharashtra Information: हाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि अजीत पवार गुट ही असली एनसीपी राजनीतिक पार्टी है। निर्णय विधायी बहुमत के कारक पर आधारित है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 06:04 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 06:04 PM (IST)

Maharashtra News: शरद गुट को महाराष्ट्र के स्पीकर का झटका, अजित पवार गुट को माना असली एनसीपी
शरद पवार गुट को एक और झटका।

एएनआई, मुंबई। Maharashtra Information: महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची हुई है। शिवसेना के विभाजन के बाद अब एनसीपी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच शरद पवार को गुरुवार को करारा झटका लगा। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि एनसीपी अजित पवार की पार्टी है।

विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर

एनसीपी में विभाजन के बाद अजित और शरद गुट ने एक-दूसरे के विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की। शिवसेना की तरह मामला विधानसभा अध्यक्ष के पास भेजा गया। राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को फैसला सुनाया। उन्होंने कहा, ‘अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है।’

अजित गुट असली एनसीपी

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नेतृत्व के फैसले या रुख के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने का मतलब यह नहीं कि पार्टी में विभाजन है। अजित गुट के पास विधानमंडल में बहुमत है। उन्होंने कहा कि इस बहुमत, संविधान के प्रावधानों और पार्टी की संरचना के आधार पर एनसीपी अजीत पवार की पार्टी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह