Korba Sprts Information: नेशनल में छत्तीसगढ का प्रतिनिधित्व करने चुने गए 50 खिलाड़ी
प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारियों की टीम में चीफ रेफरी प्रताप भट्टाचार्य, अंपायर आदित्य, नरेंद्र पटेल, घनश्याम सोनी, दिव्यानी, रोहित, गुरदीप ने अहम योगदान प्रदान किया।
By Pradeep Barmaiya
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 12:11 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 12:11 AM (IST)

HighLights
- 46वीं इंडियन मास्टर्स (वेटरंस) नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023-24 में होंगे शामिल
- 70 वर्ष की आयु पार कर चुके 25 ईवेंट में खिलाड़ी शामिल होंगे।
- पंचकुला (हरियाणा) में अगले माह 16 से 23 मार्च के बीच होने वाली नेशनल स्पर्धा
नईदुनिया न्यूज कोरबा । जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में आयोजित योनेक्स सनराइज 22 वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता चुन लिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से कुल 50 खिलाड़ी 46 वीं इंडियन मास्टर्स (वेटरंस) नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023-24 में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पंचकुला (हरियाणा) में अगले माह 16 से 23 मार्च के बीच होने वाली नेशनल स्पर्धा में सभी विनर्स और रनरअप समेत 35 प्लस से लेकर 70 वर्ष की आयु पार कर चुके 25 ईवेंट में खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें सर्वाधिक 30 खिलाड़ी कोरबा से हैं, जो स्टेट चैंपियनशिप के विजेता-उपविजेता का खिताब जीतकर चुने हैं। संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा व सचिव गोपाल शर्मा, सुधीर रेगे, डा संजय अग्रवाल, डा शिरीन लाखे, मधु पांडेय, डा बीबी बोर्डे, मनीष गुप्ता, महेश गुप्ता, डा राजीव सिंह, स्वाति रेगे, डा दिनेश सोनी, अनुराग डे, सोनल फेलिक्स, डा संजय तिवारी, विपिन मिश्रा, भूषण उरांव, लीलाधर पटेल, सुधांशु शर्मा, डीके पैकरा, ओम प्रकाश, डा प्रशांत पाणिग्रही, डॉ ज्योति श्रीवास्तव, अवधेश सिंह यादव, जोगेश सामंता, सत्येंद्र सिंह, संघ के मीडिया प्रभारी विकास पांडेय समेत सभी सदस्यों ने अगली चुनौती में उम्दा प्रदर्शन कर लौटने की कामना की है। इस प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारियों की टीम में चीफ रेफरी प्रताप भट्टाचार्य, अंपायर आदित्य, नरेंद्र पटेल, घनश्याम सोनी, दिव्यानी, रोहित, गुरदीप ने अहम योगदान प्रदान किया।
अगले लेवल की नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों में मेंन सिंगल्स 70 प्लस के विजेता खड़ग बहादुर सिंह यूसीआर व उपविजेता कोरबा से एसपी रेगे, मेंस डबल 65 प्लस के विजेता जे सामंता व साइमन विलियम (कोरबा-दुर्ग) की जोड़ी रही, जबकि उपविजेता में नागेश चंद्र गौरहा व टी वेंकट रमन (कोरबा-यूसीआर), वुमेंस सिंगल 65 प्लस में इरा पंथ रायपुर विजेता व उपविजेता मधु पांडेय कोरबा, मेंस सिंगल 65 प्लस में साइमन विलियम दुर्ग विजेता व उपविजेता टी वेंकटरमन यूसीआर, मेंस डबल 60 प्लस के विजेता बीएन बक्शी व सुनील खेदूलकर (यूसीआर-बस्तर), उपविजेता जेएस ठाकुर व रमेश अग्रवाल (कोरबा-बिलासपुर), वुमेंस सिंगल 60 प्लस में विजेता स्वाति रेगे कोरबा व उपविजेता शालिनी टोप्पो रायपुर, मेंस सिंगल 60 प्लस के विजेता शिवकुमार देवांगन दुर्ग व उपविजेता ललित कुमार देवांगन रायपुर, मेंस डबल्स 55 प्लस के विजेता राजीव सिंह व सूर्यनारायण केशरी (कोरबा), उपविजेता गिरधारी लाल खड़िया व हरजिंदर सिंह धोट (कोरबा), मेंस सिंगल 55 प्लस में विजेता गिरधारी लाल खड़िया कोरबा, उपविजेता शिवकुमार साहू कोरबा, मिक्स्ड डबल 50 प्लस डा संजय अग्रवाल व डा मंजुला साहू की जोड़ी विजेता, कोरबा के ही भूषण उरांव व डा ज्योति श्रीवास्तव की जोड़ी उपविजेता, मेंस डबल 50 प्लस के विनर अलान अजीत जीलकर व दलजीत सिंह भाटिया कोरबा, मेंस सिंगल्स 50 प्लस में भूषण उरांव विजेता व उपविजेता डॉ संजय अग्रवाल कोरबा रहे।
मिक्स डबल्स 45 प्लस में विनर स्वर्णपाल सिंह चावला व रश्मि देशलहरे (यूसीआर-रायपुर), उपविजेता मनीष कुमार व साजी नायर, मेंस डबल्स में विनर दीपक जायसवाल व शशिकांत शर्मा (रायपुर-बिलासपुर), उपविजेता घनश्याम सोनी व रवींद्र सिंह गुरुदत्त (महासमुंद), वुमेंस सिंगल्स 45 प्लस के विनर रश्मि देशलहरे रायपुर व उपविजेता अजीत कुमारी कुजूर रायपुर, मेंस सिंगल्स में विनर डीके पैकरा कोरबा व उपविजेता एन ईश्वर राव दंतेवाड़ा, मिक्स्ड डबल्स 40 प्लस में विनर सोमेश सिंह लामा व मनीषी सिंह (सूरजपुर-कोरबा), उपविजेता राजेश कुमार ठाकुर व प्रिया राव (कोरबा-रायपुर), मेंस डबल्स 40 प्लस के विजेता शक्तिश्री मिश्रा व सोमेश सिंह लामा (रायपुर-सूरजपुर), उपविजेता मनोज वर्मा व नूतेंद्र साहू (यूसीआर), वुनेंस सिंगल्स 40 प्लस में कोरबा की मनीषी सिंह विजेता रही, जबकि कोरबा की ही खिलाड़ी अनीता सिंह उपविजेता रही। मेंस सिंगल्स 40 प्लस के विजेता सोमेश सिंह लामा सूरजपुर, उपविजेता ओमप्रकाश साहू कोरबा रहे। मेंस डबल्स 35 प्लस में मनीष गुप्ता व सुधीर सोवानी विजेता (रायपुर-कोरबा), उपविजेता आशीष अग्रवाल व बृजकिशोर यादस (कोरबा) रहे। वुमेंस सिंगल्स 35 प्लस में जुवेना अग्नेश गोम्स दुर्ग विजेता रहे और भावना देशमुख कोरबा उपविजेता रही। मेंस सिंगल्स में मनीष गुप्ता रायपुर विजेता व मिथिलेश सिंह कोरबा उपविजेता रहे।
माशिमं की मनीषी सिंह ने जीते दो गोल्ड
जिला बैडमिंटन संघ कोरबा द्वारा आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 40 प्लस आयु वर्ग में रायपुर जिले की मनीषी सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स मुकाबले में कोरबा की अनीता सिंह को 21-8, 21-8 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं मिक्स डबल्स के मुकाबले में सूरजपुर के सोमेश सिंह लामा के साथ कोरबा की ही जोड़ी राजेश पाठक व साथी प्रिया राव को 21-17,22-20 हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। दो गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ ही मनीषी सिंह का चयन मार्च में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हो गया है।

