Jabalpur Information : रेस्टोरेंट संचालक सटोरियों को बांटता था किक्रेट सट्टा का आइडी और पासवर्ड
सिविल लाइंस पुलिस के अनुसार मूलत: सदर गली नम्बर 12 निवासी रोहित शिहरे कुछ समय से सिविल लाइंस अप्सरा अपार्टमेन्ट में रह रहा था।
By Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 07:05 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 07:05 AM (IST)

HighLights
- पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन अन्य को भी बनाया मामले में आरोपित
- सेट स्पोर्ट्स में 20 खिलाड़ियों को आइडी पासवर्ड दिया गया था
- स्काय एक्सचेंज में आठ खिलाडि़यों को आइडी पासवर्ड दिया गया था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सिविल लाइंस के सांई मंदिर चौराहा के पास स्थित एक रेस्टारेंट का संचालक रोहित शिवहरे क्रिकेट सट्टा खेलने वालों को आइडी पासवर्ड देता था। इसका खुलासा मंगलवार रात उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये का हिसाब किताब जब्त किया है।
सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि मूलत: सदर गली नम्बर 12 निवासी रोहित शिहरे कुछ समय से सिविल लाइंस अप्सरा अपार्टमेन्ट में रह रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा, तो उसके पास मिले एक मोबाइल पर सेटए स्पोर्ट्स डाट काम, स्काय एक्सचेंज नाम की आइडी खुली मिली।
सेट स्पोर्ट्स में जहां 20 खिलाड़ियों को आइडी पासवर्ड दिया गया था, वहीं स्काय एक्सचेंज में आठ खिलाडि़यों को आइडी पासवर्ड दिया गया था। सट्टे की रकम रोहित अपने दूसरे मोबाइल पर पेटीएम और गूगल पे के माध्यम से लेता था। वहीं वह वाट्सएप वाइफाई के जरिए तीसरे मोबाइल फोन पर चलाता था।
उसकी जांच में सट्टा खिलाने वाले दीपेश, विवेक गोलू, अरिहंत, पवन, अक्षय, शिवा समेत अन्य का हिसाब किताब मिला। जांच में पता चला कि सेट स्पाेर्ट्स सतीश सनपाल और आजम खान की आइडी है, वहीं स्काय एक्सचेंज उसे सोनू शिवहरे ने दी थी। मामले में सतीश, आजम और सोनू शिवहरे को भी आरोपित बनाया गया है।


