Jabalpur Information : निगमायुक्त ने कहा- हर मंगलवार को जनुसनवाई में उपस्थित रहें अधिकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई
Jabalpur Information : जनसुनवाई में विभाग प्रमुख नहीं बैठ रहे हैं जिससे शिकायतों का निराकरण नहीं हो पा रहा, बार-बार एक ही शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
By Sunil dahiya
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 08:59 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 08:59 AM (IST)

HighLights
- जनसुनवाई से विभाग प्रमुखों ने बनाई दूरी तो भुगतना होगा परिणाम।
- कभी सहायक आयुक्त तो कभी विभागीय अधिकारी ही शिकायत ले रहे।
- विभाग प्रमुख किसी आवश्यक कार्य से फील्ड पर हैं वे प्रतिनिधि अवश्य भेंजे।
Jabalpur Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नगर निगम में हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई औपचारिकता साबित हो रही है। जनता शिकायत लेकर तो पहुंच रही पर शिकायतों का निराकरण नहीं हाे रहा। जनसुनवाई में कभी सहायक आयुक्त तो कभी विभागीय अधिकारी ही शिकायत ले रहे। हालांकि निगमायुक्त प्रीति यादव ने अब जनसुनवाई में कसावट लाने सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित करने बुधवार को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम में सुबह 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में सभी विभाग के प्रमुख अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और संबंधित शिकायत का तत्काल निराकरण कराएं। जो विभाग प्रमुख किसी आवश्यक कार्य से फील्ड पर हैं वे अपना प्रतिनिधि अवश्य भेंजे। इस कार्य में यदि लापरवाही बरती गई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी तैयार रहे।
नहीं बैठते विभाग प्रमुख
निगमायुक्त ने जारी निर्देश में बताया कि देखने में आ रहा है कि जनसुनवाई में विभाग प्रमुख नहीं बैठ रहे हैं जिससे शिकायतों का निराकरण नहीं हो पा रहा, शिकायतकर्ता बार-बार एक ही शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने जल, प्रकाश, भवन, अतिक्रमण, राजस्व, स्थापना सहित सभी विभाग प्रमुखों को प्रत्येक मंगलवार की जनसुनवाई में शामिल होने की हिदायत दी है।
भवन, अतिक्रमण की सर्वाधिक शिकायतें
जारी निर्देश में कहा गया है कि जनसुनवाई में सर्वाधिक शिकायतें भवन शाख और अतिक्रमण शाखा से संबंधित होती है। लिहाजा उक्त दोनों विभाग के प्रमुख अनिवार्य रूप से जनसुनवाई में शमिल होकर शिकायतों का त्वरित निराकरण कराएं।


