Indore Information: इंदौर नगर निगम परिषद की शुरुआत हंगामे के साथ
Indore Information: अपने ही प्रस्ताव को स्वीकृत कर भूल गया निगम। चार वर्ष पहले ही तय हो गया था कि नया परिषद भवन ताई के नाम से पहचाना जाएगा।
By Kuldeep Bhawsar
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 09:08 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 11:46 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Indore Information। नगर निगम के नए अटल बिहारी वाजपेई परिषद सभागृह के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम परिषद के चार वर्ष पहले हुए सम्मेलन में इस सभागृह का नामकरण लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नाम से करने का प्रस्ताव सर्वसहमति से स्वीकृत हो चुका है। नगर निगम खुद अपनी ही परिषद में स्वीकृत प्रस्ताव को भूल गया।
विपक्ष कांग्रेस इसे महिलाओं का अपमान बता रही है। उसका कहना है कि सत्तारूढ भाजपा अपनी ही नेत्री को भूल गया, जिन्होंने आठ बार लोकसभा में इंदौर का प्रतिनिधित्व किया और जो लोकसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर पहुंची। निगम के नवनिर्मित परिषद हाल में पहली बैठक शुरू हुई। गुरुवार को परिषद सम्मेलन की शुरुआत हंगामे के साथ शुरू हुई।
नगर निगम परिषद सभागृह जिस भवन में है उसका निर्माण करीब नौ वर्ष से चल रहा है। काम अब भी अधूरा है। इस आधे अधूरे तैयार भवन की चौथी मंजिल पर सभागृह तैयार कर 15 फरवरी 2024 को नगर निगम परिषद सम्मेलन करने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि सत्तारूढ़ दल ने परिषद सभागृह का नामकरण ताई के नाम से नहीं करके बता दिया है कि उसके मन में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। गुरुवार को होने वाले सम्मेलन में सराफा चाट-चौपाटी को लेकर भी हंगामा होने की आशंका है।
दो दिन पहले ही निरस्त की है समिति
निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने सराफा चाट-चौपाटी के संचालन को लेकर एक कमेटी गठित की थी। इसमें निगम के अधिकारियों के साथ-साथ महापौर परिषद के दो सदस्यों को शामिल किया गया था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस समिति को निरस्त कर दिया है। उनका कहना है कि इस तरह की समिति गठित करना निगमायुक्त का नहीं बल्कि महापौर के अधिकार क्षेत्र में आता है।
निगमायुक्त द्वारा गठित समिति को निरस्त करने के बाद महापौर ने अपनी कमेटी गठित की है। इसमें महापौर परिषद के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय पार्षद को भी रखा गया है। गुरुवार को होने वाले सम्मेलन में समिति गठन के मुद्दे पर भी हंगामा होने की आशंका है।


