Rajat Patidar: फर्स्ट क्लास आंकड़े देखें तो रजत पाटीदार के मुकाबले सरफराज खान का पलड़ा भारी है। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने रजत पर भरोसा जताया। सबसे बड़ी वजह अनुभव है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 02 Feb 2024 03:43 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 02 Feb 2024 03:43 PM (IST)
खेल डेस्क, नई दिल्ली। Rajat Patidar, IND vs ENG 2nd Take a look at: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को 28 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। अब मैन इन ब्लू इस मैच को जीतकर वापसी करने की कोशिश करेगी। इस मुकाबले में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रजत पाटीदार ने डेब्यू किया है। वह टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले भारत की ओर से 310वें प्लेयर है। रजत को टेस्ट कैप जहीर खान ने दी। सरफराज खान को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
रजत पाटीदार ने किया डेब्यू
फर्स्ट क्लास आंकड़े देखें तो रजत पाटीदार के मुकाबले सरफराज खान का पलड़ा भारी है। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने रजत पर भरोसा जताया। इसकी सबसे बड़ी वजह अनुभव है। 30 वर्षीय रजत पाटीदार ने सरफराज खान के मुकाबले ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। वह उम्र में भी खान से बड़े हैं। टीम में सरफराज को केएल राहुल के चोटिल होने के कारण शामिल किया गया। रजत पहले से टीम स्क्वॉड में थे।
रजत पाटीदार का क्रिकेट करियर
रजत पाटीदार ने 55 फर्स्ट क्लास मैचों में 45.97 की औसत से चार हजार रन बनाए हैं। उन्होंने 12 शतक और 22 अर्धशतक जड़े हैं। पाटीदार ने 2022-23 के रणजी के 7 मुकाबलों में 565 रन बनाए है। वहीं, अपने टेस्ट डेब्यू में रजत 72 गेंदों का सामना कर 32 रन पर आउट हुए। उन्हें रेहान अहमद ने बोल्ड किया।
दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।