Immediately in Bhopal: शहीद भवन में गुजराती नाटक का मंचन, भारत भवन में शाम को सजेगी सुरों की महफिल
भोपाल शहर में बुधवार 14 फरवरी को ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं।
By Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 07:30 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 07:30 AM (IST)

HighLights
- आप जनजातीय संग्रहालय में गोंड चित्रकार संतू तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी देख सकते हैं।
- मानव संग्रहालय में माह के प्रादर्श के रूप में भूटिया समुदाय के आध्यात्मिक उपकरण फुरबा का अवलोकन कर सकते हैं।
- मानस भवन में अखिल भारतीय मानस संघ धर्म अध्यक्ष पंडित रामकृपालु उपाध्याय महाराज दोपहर में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। बुधवार 14 फरवरी को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।
माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय ने फरवरी माह के प्रादर्श के तहत भूटिया समुदाय के आध्यात्मिक उपकरण फुरबा को प्रदर्शित किया है। वीथि संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।
चित्र प्रदर्शनी – मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड चित्रकार संतू तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।
श्रीमद्भागवत कथा – मानस भवन में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 16 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में रोज अपराह्न तीन घंटे अखिल भारतीय मानस संघ धर्म अध्यक्ष पंडित रामकृपालु उपाध्याय महाराज कथा सुना रहे हैं। समय दोपहर 2:30 बजे सायं 5:30 बजे तक है।
जनयोद्धा नाट्य समारोह – स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा शहीद भवन में जनयोद्धा राष्ट्रीय नाट्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। 15 फरवरी तक चलने वाले इस सप्तदिवसीय नाट्य समारोह में प्रतिष्ठित नाट्य निर्देशकों सहित मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय ,भोपाल द्वारा समारोह के लिए विशेष रूप से तैयार नाटक मंचित किए जा रहे हैं। आज इस समारोह के छठवें दिन पीएस चारि, वड़ोदरा के निर्देशन में गुजराती नाटक कणसरि का मंचन शाम 6.30 बजे से होगा।
स्थापना दिवस समारोह – भारत भवन के अष्टदिवसीय स्थापना दिवस समारोह में आज दूसरे दिन शाम 6.20 बजे से रोशन और कंचन का मुसाधा गायन होगा। शाम 7 बजे गौतम काले का गायन होगा। शाम 7.40 पद्मभूषण से सम्मानित गायिका बेगम परवीन सुल्ताना का गायन होगा।


