Climate Replace: इन राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, राजधानी दिल्ली में छाई रहेगी धुंध
दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक ट्रफ के प्रभाव के कारण बारिश हो सकती है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 07:31 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 12 Feb 2024 10:28 AM (IST)
.jpg)
HighLights
- 11 से 13 फरवरी तक मध्य भारत में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
- उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
- रविवार को पंजाब के अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मध्य और उत्तर भारत के कई राज्यों में 13 फरवरी तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच पंजाब और हरियाणा में शीत लहर का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली भी ठंड से ठिठुर रही है।
मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, 11 से 13 फरवरी तक मध्य भारत में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रविवार के मौसम की बात की जाए तो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। रविवार को पंजाब के अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
कर्नाटक व पश्चिमी विदर्भ में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक ट्रफ के प्रभाव के कारण बारिश हो सकती है। 12 से 13 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी 12 फरवरी को बारिश और आंधी आने की संभावना है। इसी तरह की स्थिति 13 और 14 फरवरी को बिहार में और 14 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल में हो सकती है।
.jpg)
आईएमडी का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है।


