Bhopal Information: बिना अनुमति चल रही थी बेव सीरीज की शूटिंग, नगर निगम ने वसूला 10 हजार रुपये जुर्माना
त्रिलंगा क्षेत्र में औरा माल के पास चल रही थी शूटिंग। स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर पहुंचा नगर निगम का अमला और की कार्रवाई।
By Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 09:35 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 09:35 AM (IST)

HighLights
- बेव सीरीज की शूटिंग के कारण औरा माल के पास ट्रैफिक जाम हो रहा था।
- इसकी शिकायत रहवासियों ने नगर निगम के कार्यालय में की थी।
- जोन के प्रभारी एएचओ ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई।
Bhopal Information: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के त्रिलंगा क्षेत्र में औरा माल के पास बुधवार को बेव सीरीज ‘गुल्लक’ के चौथे सीजन की शूटिंग चल रही थी। लेकिन इसको लेकर नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी। इसकी जानकारी जब संबंधित जोन के प्रभारी एएचओ रविंद्र यादव को लगी तो वह अमले के साथ मौके पर पहुंचे और इसके डायरेक्टर पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इधर नेक्सा शोरूम के कर्मचारियों द्वारा कचरा फैलाने पर तीन हजार रुपये का स्पाट फाइन भी वसूला गया।
हो रहा था ट्रैफिक जाम
जोन प्रभारी एएचओ रविंद्र यादव ने बताया कि बेव सीरीज की शूटिंग के कारण औरा माल के पास ट्रैफिक जाम हो रहा था। इसकी शिकायत रहवासियों ने निगम कार्यालय में की थी। जब मौके पर गए तो देखा कि वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी। इसके लिए रूट भी डायवर्ट किया गया था। जब डायरेक्टर से अनुमति संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो उसने नोमान नामक व्यक्ति द्वारा अनुमति लेने की बात कही। लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। ऐसे में संबंधित डायरेक्टर के खिलाफ 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि बाद में बेव सीरीज के लिए निगम कार्यालय में आवदेन किया गया।


