Anuppur Information : प्रताड़ना के आरोप में वन मंडल अधिकारी हटाए गए, भेजा गया भोपाल

Anuppur Information : हाल ही एक वन कर्मचारी के आत्महत्या का मामला सामने आया था जिन्हें डीएफओ ने निलंबित कर दिया था। श्रद्धा पंद्रे वन मंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल को अपने कार्य के साथ प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा।

By Ganesh Rajak

Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 10:46 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 10:46 AM (IST)

Anuppur News : प्रताड़ना के आरोप में वन मंडल अधिकारी हटाए गए, भेजा गया भोपाल

HighLights

  1. षडयंत्र कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं।
  2. डीएफओ पदस्थापना से लगातार विवादों में रहे हैं।
  3. अनावश्यक निलंबित कर तथ्यहीन कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

Anuppur Information : अनूपपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। वन मंडल अधिकारी अनूपपुर एसके प्रजापति को भोपाल संलग्न कर दिया गया है और वन मंडल अधिकारियों को प्रभाव सौंपा गया है। अनूपपुर डीएफओ पदस्थापना काल से लगातार विवादों में रहे हैं। हाल ही एक वन कर्मचारी के आत्महत्या का मामला सामने आया था जिन्हें डीएफओ ने निलंबित कर दिया था। विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह के द्वारा भी वन मंडलाधिकारी अनूपपुर पर कई आरोप लगाए थे।

षडयंत्र कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं

विधानसभा में विधायक बिसाहू लाल सिंह के द्वारा वन मंत्री से प्रश्न किये थे कि यह बताया जाए कि जिला अनूपपुर में वन मण्डला अधिकारी के पद पर कौन है एवं कब से पदस्थ हैं तथा इसके पूर्व इनकी पदस्थापना कहां पर किस पद पर थी। इनके सेवाकाल में इनके विरुद्ध क्या-क्या शिकायतें प्राप्त हुई थीं। यह भी पूछा गया था कि क्या वनमण्डला अधिकारी जिला अनूपपुर में जब से पदस्थ हुए हैं तब से अपने अधीनस्थ कार्यरत रेंज बिजुरी,कोतमा, अनूपपुर एवं पुष्पराजगढ़ के वन परिक्षेत्राधिकारियों,सहायक वन परिक्षेत्राधिकारियों,अनुविभागीय अधिकारी वन वन विभाग के समस्त वीट प्रभारियों को षडयंत्र कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं।

अनावश्यक कर्मचारियों को निलंबित कर कितने को तथ्यहीन कारण बताओ नोटिस जारी किया है

क्या इनकी जांच कराकर इनके विरूद्ध किये गये भ्रष्टाचार एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने तथा अनावश्यक रूप से कितने अधिकारी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और कितने को तथ्यहीन कारण बताओ नोटिस जारी किया है। क्या समस्त तथ्यों की जांच कराकर दोषी पाये जाने पर वन मण्डला अधिकारी के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वनमण्डला अधिकारी के द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से क्षेत्र ग्रामीणों से वसूली कराये जाने का,रेत तस्करी,लकड़ी तस्करी सहित अन्य खनिज पदार्थों का काला बाजारी के कार्य कराये जाने का दबाव की जांच इन्हें अनूपपुर से हटाकर कराई जाएगी।

श्रद्धा पंद्रे वन मंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल को अपने कार्य के साथ प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा

यदि हां तो कब तक? इसी तरह वनमण्डला अधिकारी के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच दल का गठन कर जिले के वन विभाग के अधिकारियों का स्वतंत्र व निष्पक्ष बयान लेकर जांच अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी विधानसभा को वन मंत्री के द्वारा 14 फरवरी को उपलब्ध कराना था लेकिन जबाब देने के पूर्व ही डीएफओ पर बड़ी कार्रवाई हो गई। 12 फरवरी को सुशील कुमार प्रजापति को वन मंडलाधिकारी अनूपपुर को हटाकर उनके स्थान पर श्रद्धा पंद्रे वन मंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल को अपने कार्य के साथ साथ वन मंडलाधिकारी अनूपपुर (सा)वन मंडल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु