राज्यसभा चुनाव की घोषणा, मध्य प्रदेश की 5 सीटों और छत्तीसगढ़ की एक सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान

राज्यसभा चुनाव की घोषणा, मध्य प्रदेश की 5 सीटों और छत्तीसगढ़ की एक सीट के लिए 27 फरवरी को मतदान

Rajya Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में पांच स्थानों में से चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास है, वहीं छत्तीसगढ़ की एक सीट भाजपा के पास है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 29 Jan 2024 03:07 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 29 Jan 2024 03:42 PM (IST)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में भाजपा के धर्मेंद्र प्रधान, डा.एल मुरूगन, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी का कार्यकाल होगा समाप्त।
  2. मध्य प्रदेश में कांग्रेस से राजमणि पटेल का कार्यकाल समाप्त होगा।
  3. छत्तीसगढ़ से सरोज पांडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

Rajya Sabha Election 2024 भोपाल। राज्य सभा की रिक्त हो रही सीटों के लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम कर दिया है। मध्य प्रदेश की पांच और छत्तीसगढ़ की एक सीट दो अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही हैं। मध्य प्रदेश में पांच स्थानों में से चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास है।

8 फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 15 फरवरी तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे 16 फरवरी को इनकी जांच होगी। अभ्यर्थी 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। 27 फरवरी को सुबह नौ से दोपहर चार बजे थक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी।

मध्य प्रदेश से भाजपा के 4 सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इनमें धर्मेंद्र प्रधान, डा.एल मुरूगन, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस से राजमणि पटेल का कार्यकाल समाप्त होगा। उधर छत्तीसगढ़ से सरोज पांडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन