Video: भाजपा में शामिल होते ही अशोक चह्वाण ने कर दी ऐसी गलती, ठहाका लगाकर हंस पड़े सब लोग

Lok Sabha ELection Newest Updates: यदि चह्वाण के साथ कांग्रेस के विधायक भी टूटते हैं, तो इसका असर इसी महीने होने वाले राज्यसभा चुनावों पर पड़ेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 13 Feb 2024 08:28 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 13 Feb 2024 02:39 PM (IST)

Video: भाजपा में शामिल होते ही अशोक चह्वाण ने कर दी ऐसी गलती, ठहाका लगाकर हंस पड़े सब लोग
महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। अब झारखंड में भी सीट शेयरिंग पर खींचतान शुरू हो गई है।

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव से पहले देश में सियासी उठापठक जारी
  2. इंडिया गठबंधन को लग रहे एक के बाद एक झटके
  3. अशोक चह्वाण ने एक दिन पहले छोड़ी थी पार्टीा

एजेंसी, नई दिल्ली। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) की घड़ी करीब आ रही है, वैसे-वैसे देश में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। एक तरफ केंद्र में बैठी भाजपा और मोदी सरकार के एक्शन हैं, तो दूसरी ओर चुनाव से पहले ही बिखरता INDIA गठबंधन। यहां पढ़िए 13 फरवरी 2024, मंगलवार की प्रमुख पॉलिटिकल न्यूज

भाजपा में शामिल हुए अशोक चह्वाण

महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका देने के अगले दिन अशोक चह्वाण भाजपा में शामिल हो गए। मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में मौजूदा सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अशोक चह्वाण को पार्टी की सदस्यता दिलाई। यदि चह्वाण के साथ कांग्रेस के विधायक भी टूटते हैं, तो इसका असर इसी महीने होने वाले राज्यसभा चुनावों पर पड़ेगा।

#WATCH | Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins the BJP on the occasion’s workplace in Mumbai. He not too long ago give up Congress.

Former Congress MLC Amar Rajurkar additionally joined the BJP. pic.twitter.com/2833wY76am

— ANI (@ANI) February 13, 2024

भाजपा में शामिल होने के बाद अशोक चह्वाण ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान वे मुंबई भाजपा अध्यक्ष को गलती से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बोल दिया। इस दौरान वहां मौजूद फडणवीस समेत तमाम लोग ठहाका लगाकर हंस पड़े।

झारखंड में भी सीटों के बंटवारे पर एक राय नहीं

आशंका है कि झारखंड में भी इंडिया गठबंधन टूट सकता है। यहां भी अब तक सीटों के बंटवारे पर कोई बात नहीं बनी है। इस बीच झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बड़ा बयान दिया है। रांची में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मीर ने कहा कि पार्टी के नेता सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो चुके हैं।

हालांकि मीर ने यह भी कहा कि हम झामुमो तथा अन्य दलों के साथ गठबंधन में हैं और मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिग पर अभी दलों में बातचीत चल रही है। बता दें कि इससे पहले चार फरवरी को बोकारो में राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि अभी हम झामुमो के साथ गठबंधन में हैं, लेकिन जल्द ही वह वक्त भी आएगा, जब कांग्रेस राज्य में अकेले अपने बूते सरकार बनाएगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की