Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव को लिखा पत्र

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र लिखा है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 13 Feb 2024 06:31 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 13 Feb 2024 06:31 PM (IST)

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव को लिखा पत्र
स्वामी प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर उन्होंने अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। मौर्य ने आरोप लगाया कि अगर राष्ट्रीय महासचिव पद में भेदभाव है तो पद पर बने रहने का औचित्य नहीं है। इसलिए सपा के राष्ट्रीय महसचिव पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

मौर्य ने अपने पत्र में कहा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब से मैं सपा में शामिल हुआ हूं। मैंने लगातार इसके समर्थन आधार को बढ़ाने की कोशिश की। पार्टी में शामिल होने के बाद बहुजन सुखाय,बहुजन हिताय की बात की थी। जबकि राम मनोहर लोहिया ने कहा था, ‘समाजवादी बांधि गांठ, पिछड़ा पावै सौ में साथ।’

मौर्य ने आरोप लगाया, पार्टी ने लगातार इन नारों को बेअसर किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सैकड़ों उम्मीदवारों के नामांकन और सिंबल दाखिल किए। केवल 45 विधायक थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद यह संख्या बढ़कर 110 हो गई। इसके बाद बिना किसी मांग के मुझे विधान परिषद में भेजा। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय महासचिव बना दिया। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

रथ यात्रा निकालने का दिया था प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि पिछले साल सुझाव दिया था। जाति आधारित जनगणना कराई जानी चाहिए। राष्ट्रीय संपत्तियों को निजी हाथों में बेचने के विरोध में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत रथ यात्रा निकालने का प्रस्ताव था। जिस पर आप (अखिलेश यादव) सहमत हुए। इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह