Singham Once more Villain Poster; Arjun Kapoor | Ranveer Singh – Rohit Shetty | ‘सिंघम अगेन’ में विलेन बने हैं अर्जुन कपूर: मेकर्स ने शेयर किया इंटेंस लुक, रणवीर सिंह से फेस ऑफ करते भी नजर आएंगे
10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है। फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार साथ नजर आएंगे। बुधवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर रोहित ने फिल्म में विलेन बने अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है।

इस पोस्टर में अर्जुन इंटेंस लुक में हंसते नजर आ रहे हैं।

वहीं इस पोस्टर में अर्जुन, रणवीर सिंह का सामना करते दिखे। रणवीर इस फिल्म में कॉप फ्रेंचाइजी के कैरेक्टर सिम्बा के रोल में नजर आएंगे।
खून से सने, मुस्कुराते नजर आए अर्जुन
यह अनाउंसमेंट करते हुए रोहित ने सोशल मीडिया पर दो पोस्टर्स शेयर किए। जहां एक पोस्टर में अर्जुन खून से सने मुस्कुराते और हाथ में गंडासा पकड़े नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में वो रणवीर सिंह से फेस ऑफ करते दिख रहे हैं। रणवीर फिल्म में सिम्बा के रोल में नजर आएंगे।
इन दोनों पोस्टर को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, ‘इंसान गलती करता है और उसे उसकी सजा भी मिलती है.. लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है… ऐसा कह सकता हूं.. इंट्रोड्यूसिंग अर्जुन कपूर..’

अर्जुन बोले- वादा करता हूं.. तबाही मचाऊंगा
वहीं खुद अर्जुन ने अपने इस लुक को शेयर करते हुए लिखा, ‘सिंघम का विलेन! हिट मशीन रोहित शेट्टी सर के कॉप वर्ल्ड का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। वादा करता हूं कि तबाही मचाऊंगा.. ।’ इसके अलावा इसे शेयर करते हुए अर्जुन कपूर के सबसे खास दोस्त रणवीर सिंह ने लिखा, ‘माय बाबा बैडेस्ट।’ बता दें कि रणवीर और अर्जुन इससे पहले ‘गुंडे’ में साथ काम कर चुके हैं।


सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया लुक
अर्जुन के इस लुक को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा बॉबी देओल, मलाइका अरोड़ा, हुमा कुरैशी, वरुण धवन और अंशुला कपूर जैसे सेलेब्स ने भी उनके इस लुक की तारीफ करते हुए गुड लक विश किया है।




इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ इंडिपेंडेंस डे के मौके पर 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के तीनों हीरो एक साथ नजर आएंगे। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म ‘सिंघम’ थी जो 2011 में रिलीज हुई थी। इसका सीक्वल ‘सिंघम रिटर्न’ 2014 में रिलीज हुआ था।
इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
25 करोड़ में शूट होगा सिंघम-3 का क्लाइमैक्स:अजय, अक्षय और रणवीर को जॉइन कर सकते हैं टाइगर और अर्जुन, दीपिका-करीना भी आएंगी नजर

रोहित शेट्टी ने अपनी सुपरहिट कॉप सीरीज की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्मसिटी में चल रही है। हाल ही में लीड एक्ट्रेस करीना कपूर पूरी खबर यहां पढ़ें…

