Rakul Preet Singh-Jackie Bhagnani Marriage ceremony Replace | रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी शादी अपडेट: साउथ गोवा के होटल आईटीसी ग्रैंड में होगी शादी, 20 फरवरी को होगा मेहंदी-संगीत का फंक्शन
6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रकुल और जैकी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की जानकारी सामने आई है। 20 फरवरी को मेहंदी का फंक्शन होगा, उसी दिन शाम को संगीत की रस्म भी होगी। शादी में शामिल होने वाले गेस्ट ने बताया कि मेहंदी में कार्निवल वाइब रखा जाएगा। वहीं शादी के लिए पेस्टल टोन सिलेक्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि हर फंक्शन के लिए एक अलग थीम सोचा गया है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल और जैकी की शादी साउथ गोवा के होटल आईटीसी ग्रैंड से होगी। माना जा रहा है कि ये होटल गोवा में एक शांत लोकेशन पर है। रकुल और जैकी अपनी शादी को बहुत शांत तरीके से करना चाहते हैं, ऐसे में उनके लिए ये लोकेशन बेस्ट है।

परिवार और दोस्तों के साथ थाईलैंड गए थे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी।
शादी में आने वाले रिलेटिव और दोस्तों की लिस्ट बहुत छोटी है। उनकी शादी में बहुत ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया जाएगा। दरअसल, कपल इको फ्रेंडली शादी करना चाहते हैं।

इसी होटल से होगी रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी।
प्राइवेट सेरेमनी में होगी नो फोन पॉलिसी
कुछ समय पहले हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया था कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को प्राइवेट रखने की तैयारी में हैं। ऐसे में शादी में नो फोन पॉलिसी होगी। शादी की कोई तस्वीर लीक न हो, इसलिए शादी में आए गेस्ट अपने पास फोन नहीं रख पाएंगे।

गोवा से पहले मिडिल ईस्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे
कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि कपल पहले मिडल ईस्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे। सुत्र का कहना था- रकुल और जैकी विदेश में शादी करने वाले थे। 6 महीने में उन्होंने शादी से जुड़ी सभी तैयारियां कर ली थीं। हालांकि, दिसंबर में पीएम नरेंद्र मोदी की वेड इन इंडिया अपील के बाद दोनों ने भारत में रहकर शादी करने का फैसला किया था।

2 सालों से रिलेशनशिप में हैं
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का ‘सबसे बड़ा गिफ्ट’ बताया था। अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।













