Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण

Maharashtra Politics चव्हाण ने मुंबई में सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की, इसके बाद से कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 02:01 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 12 Feb 2024 02:15 PM (IST)

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण

HighLights

  1. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जल्द ही कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं।
  2. अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की भी अटकलें चल रही हैं।
  3. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण लंबे समय से पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं।

एजेंसी मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, “मैंने 85-भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है।”

महाराष्ट्र | कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, “मैंने 85-भोकर विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (MLA) के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है।” pic.twitter.com/u63P4K4BT9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024

आलाकमान से चल रहे नाराज

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण लंबे समय से पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। चव्हाण ने मुंबई में सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की, इसके बाद से कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई।

naidunia_image

कई बड़े नेता भाजपा में आ सकते हैं

इधर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं। विशेष रूप से कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई नेता अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्