Lucknow: लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Lok Sabha Election 2024: पिछले दिनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में स्थान नहीं मिलने के बाद से वे नाराज बताए जा रहे थे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 14 Feb 2024 12:44 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 14 Feb 2024 01:22 PM (IST)

Lucknow: लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल
लखनऊ में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में विभाकर शास्त्री ने भाजपा की सदस्यता ली।

HighLights

  1. लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे विभाकर शास्त्री
  2. प्रियंका वाड्रा के राजनीति सलाहकार भी रहे
  3. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झठका

एजेंसी, नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री (Vibhakar Shastri) ने कांग्रेस छोड़ दी है। वे आज ही भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले यह कांग्रेस को एक और झटका है।

बता दें, पिछले दिनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में स्थान नहीं मिलने के बाद से वे नाराज बताए जा रहे थे। विभाकर शास्त्री पार्टी में अहम पदों पर रहे हैं। वे प्रियंका वाड्रा के सलाहकार भी रहे।

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Vibhakar Shastri, grandson of former PM Lal Bahadur Shastri, joins BJP within the presence of Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak.

Shastri resigned from Congress at this time. pic.twitter.com/DVT7ZtknIE

— ANI (@ANI) February 14, 2024

विरासत नहीं बचा पाए विभाकर शास्त्री

विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन महज 24,688 मत ही पा सके। वर्ष 1999 में फिर भाग्य आजमाया, जिसमें 95,000 और वर्ष 2009 में एक लाख मत हासिल कर पाए। तीन बार प्रयास के बाद भी वह अपने पिता (हरीकृष्ण शास्त्री ) की विरासत को नहीं सहेज पाए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की