Korba Information: हम हार से निराश हैं लेकिन हताश नहीं
देश में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें नौ सीटें भाजपा के पास हैं, तो वहीं बस्तर और कोरबा लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है।
By Pradeep Barmaiya
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 12:28 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 15 Feb 2024 12:28 AM (IST)

HighLights
- पूर्व सीए भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से मिलकर हार की समीक्षा
- सभी नेताओं ने आश्वस्त किया कि हम मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
- फिलहाल कांग्रेस की कोशिश छत्तीसगढ़ में इन सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर ही है।
कटघोरा (नईदुनिया न्यूज)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सरगुजा में शामिल होकर रायपुर वापस लौटते वक्त पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ पीसीसी महासचिव प्रशांत मिश्रा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव लखनपाल, सांसद प्रतिनिधि लालबाबू ठाकुर, पूर्व कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष अशरफ मेमन आकाश शर्मा मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हम हार से निराश हैं लेकिन हताश नहीं हैं। सभी नेताओं ने आश्वस्त किया कि हम मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
बघेल ने कहा कि यह बात जरूर है कि हम चुनाव हारे, लेकिन राष्ट्रीय चैनल, क्षेत्रीय चैनल समेत सभी एजेंसी ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में हम चुनाव जीतने जा रहे हैं शायद काफी हद तक सही साबित भी हुआ, क्योंकि हमारा वोट प्रतिशत ज्यादा कम नहीं हुआ। पिछले चुनाव के मुकाबले उतना ही रहा है जो कि छोटी बात नहीं होती। पांच साल तक सरकार में रहने के बाद वोट शेयर बरकरार रखना एक बड़ी बात होती है, बड़ी उपलब्धि होती है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी में संगठन स्तर के बदलाव लोकसभा चुनाव के बाद होंगे। देश में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें नौ सीटें भाजपा के पास हैं, तो वहीं बस्तर और कोरबा लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। फिलहाल कांग्रेस की कोशिश छत्तीसगढ़ में इन सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर ही है।
जयसिंह की परिकल्पना हुई पूरी, इंदिरा व राजीव की प्रतिमा का अनावरण
कोरबा (नईदुनिया न्यूज)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा से गुजर चुकी है पर इसकी सफलता की चर्चा अभी भी सरगर्म है। न्याय यात्रा के संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अगुवाई में अगवाई में न्याय यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। इस मौके पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में राजीव आडिटोरियम के सामने स्थापित स्व राजीव गांधी व इंदिरा स्टेडियम परिसर में इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी राहुल गांधी ने किया। जब इन प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया, उस वक्त जयसिंह विधायक और उनकी धर्मपत्नी रेणु अग्रवाल महापौर थीं। प्रतिमा को कई वर्षों से ढंक कर रखा गया था और सोनिया, प्रियंका या राहुल गांधी के कोरबा आने का इंतजार किया जा रहा था। न्याय यात्रा के दौरान कोरबा पहुंचे राहुल गांधी ने दोनों प्रतिमाओं का अनावरण कर पूर्व कैबिनेट मंत्री अग्रवाल का संकल्प पूरा हुआ। इस पर पूर्व मंत्री अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उनके बेहतर संयोजन का ही परिणाम था कि राहुल खुलकर आम लोगों से जुड़ पाए। उन्होंने जनसभा के दौरान भूतपूर्व सैनिक, मजदूर और अलग वर्ग के लोगों से बात की। यहां बताना होगा कि जयसिंह जब साडा अध्यक्ष रहे, तब इंदिरा स्टेडियम व इंदिरा शक्ति केंद्र का निर्माण कराया था। न्याय यात्रा जब तक कोरबा में रही, तब तक संयोजक अग्रवाल पूरा समय राहुल के साथ रहे।

