IMD Climate Alert: इन राज्यों में 15 फरवरी तक हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD Climate Alert: इन राज्यों में 15 फरवरी तक हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD Climate Alert: पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए बारिश, आंधी, बिजली और ओलावृष्टि जैसी मौसमी गतिविधियां हो सकती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 13 Feb 2024 08:38 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 13 Feb 2024 08:39 AM (IST)

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

HighLights

  1. 14 और 15 फरवरी को ओडिशा में ओलावृष्टि हो सकती है।
  2. 13-14 फरवरी के दौरान दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने का अनुमान है।
  3. पंजाब, हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों में भारी बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, 13 फरवरी को मध्य भारत और 13-15 फरवरी के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 फरवरी के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

naidunia_image

आईएमडी के मुताबिक, 13 फरवरी को मध्य भारत और 13-15 फरवरी के दौरान पूर्वी भारत में बारिश और तूफान की गतिविधि की भविष्यवाणी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए बारिश, आंधी, बिजली और ओलावृष्टि जैसी मौसमी गतिविधियां हो सकती है।

ओडिशा में हो सकती है ओलावृष्टि

मौसम विभाग के मुताबिक, 14 और 15 फरवरी को ओडिशा में, 13 और 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश में और 13-14 फरवरी के दौरान दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    कई मीडिया संस्थानों में कार्य करने का करीब दो दशक का अनुभव। करियर की शुरुआत आकाशवाणी केंद्र खंडवा से हुई। महाराष्ट्र में फील्ड रिपोर्टिंग, भोपाल दूरदर्शन, ETV न्यूज़ सहित कुछ रीजनल न्यूज चैनल में काम करके इलेक्