Ayodhya Ram Mandir: परिवार के साथ रामलला के दर पर पहुंचे सीएम केजरीवाल, भगवंत मान भी मौजूद
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी व मां-बाप भी हैं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 12 Feb 2024 03:16 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 12 Feb 2024 03:31 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे हैं। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी व मां-बाप भी हैं। केजरीवाल ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कहा था कि मैं इस कार्यक्रम के बाद अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन करने जाऊंगा।
राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामलला की पूजा-अर्चना करने के बाद मुझे एक अवर्णनीय शांति का अनुभव हुआ। हर दिन लाखों भक्त यहां आते हैं। उनकी प्रेम और भक्ति को देखना वास्तव में दिल को छू लेने वाला है। मैंने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
#WATCH | Ayodhya: After providing prayers at Ram Temple, Delhi CM Arvind Kejriwal says, “… I felt an indescribable calm after providing prayers to Ram Lalla… Lakhs of devotees go to right here every single day, and it’s certainly heartwarming to see the love and devotion individuals carry. I… pic.twitter.com/QSFC5hKVjD
— ANI (@ANI) February 12, 2024
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं हुए थे शामिल
उन्होंने कहा था कि मुझे ट्रस्ट की तरफ आने का न्यौता जरूर मिला है, लेकिन मैं अकेला नहीं जाना चाहता हूं। मेरे माता-पिता की बहुत इच्छा है कि वह अयोध्या जाकर दर्शन करें, इसलिए अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन करूंगा। केजरीवाल के साथ उनके माता-पिता व पत्नी सुनीता केजरीवाल भी हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पूरे परिवार के साथ प्रभु के दर्शन करने गए हैं।
जय सिया राम 🙏🏻
दिल्ली CM @ArvindKejriwal जी व पंजाब CM @BhagwantMann जी श्री रामलला के दर्शन करने के लिए परिवार समेत Ayodhya पहुँचे। pic.twitter.com/n63KQHHdu3
— AAP (@AamAadmiParty) February 12, 2024


