Farmers March Feb 2024: जवान जय किसान संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान परिषद विरोध में शामिल हैं।
By Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 08 Feb 2024 01:21 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 08 Feb 2024 02:30 PM (IST)
एजेंसी, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के किसानों ने एक बार फिर दिल्ली मार्च किया है। ये किसान पहले नोएडा में जुटे और फिर गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली नोएडा चिल्ला बॉर्डर से ये किसान दिल्ली की तरफ रवाना हुए लेकिन महामाया ओवरब्रिज के पास रोक दिया गया।
किसानों का कहना है कि सरकार नौकरी और मुआवजे की उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण वे संसद भवन का घेराव करेंगे। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना भी देंगे।
किसान क्यों कर रहे प्रदर्शन
- ये किसान पिछले करीब 60 दिन से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरने पर बैठे थे।
- इनका गुस्सा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अंसल बिल्डर के खिलाफ है
- ये सरकार से नौकरी और मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं
- जवान जय किसान संगठन, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान परिषद विरोध में शामिल हैं।
भारी ट्रैफिक जाम, परेशान हुए लोग
किसानों के दिल्ली कूच के कारण गुरुवार सुबह दिल्ली-नोएडा सीमा पर बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम रहा। सरिता विहार में जाम में कई दोपहिया और चार पहिया वाहन फंस गए और दिल्ली से नोएडा मार्ग पर भी भारी ट्रैफिक जाम होने की सूचना रही।
- ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …