Dewas Information: ओंकारेश्वर अभयारण्य की जाली में फंसा तेंदुआ, कई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका

तेंदुए को अन्य जाली में बंद कर फंसने वाली जाली को औजारों की मदद से काटा गया। जाली से निकलकर तेंदुए ने जंगल की ओर दौड़ लगा दी।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 02:08 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 02:08 PM (IST)

Dewas News: ओंकारेश्वर अभयारण्य की जाली में फंसा तेंदुआ, कई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका
ओंकारेश्वर अभयारण्य की जाली में फंसा था तेंदुआ

HighLights

  1. ओंकारेश्वर अभयारण्य की जाली में फंस गया था तेंदुआ
  2. पुंजापुरा वनपरिक्षेत्र के तहत शहीद मदनलाल बीट का मामला
  3. तेंदुए को अन्य जाली में बंद कर फंसने वाली जाली को औजारों की मदद से काटा गया।

देवास, पुंजापुरा। ओंकारेश्वर अभयारण्य की जाली में एक तेंदुआ फंस गया। सूचना के बाद रेस्क्यू टीम पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को निकाला जा सका। निकलते ही वह जंगल की ओर भाग गया।

जानकारी के अनुसार पुंजापुरा वनपरिक्षेत्र के तहत शहीद मदनलाल बीट के कक्ष क्रमांक-530 में वनविभाग का अमला भ्रमण कर रहा था। इसी क्षेत्र में ओंकारेश्वर अभयारण्य की जाली लगी हुई है जहां घूमते हुए तेंदुए ने जाली से निकलने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान वह फंस गया।

वनरक्षक की नजर तेंदुए पर पड़ी जिसकी सूचना वनपरिक्षेत्र आधिकारी नारसिंह भुरिया को दी गई। भुरिया ने दल गठित करके घटनास्थल पहुंच कर रेस्क्यू करवाया जो कई घंटे तक चला।

तेंदुए को अन्य जाली में बंद कर फंसने वाली जाली को औजारों की मदद से काटा गया। जाली से निकलकर तेंदुए ने जंगल की ओर दौड़ लगा दी। रेस्क्यू टीम में हरीश परमार, कैलाश मुजाल्दे, देवीसिंह भार्गो, दुर्गा पवार, विकम माली, अमित शर्मा शामिल थे। घटना 6 फरवरी की रात की बताई जा रही है जिसकी विस्तृत जानकारी गुरुवार को सामने आई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    प्रिंट मीडिया में कार्य का 33 वर्ष का अनुभव। डिजिटल मीडिया में पिछले 9 वर्ष से कार्यरत। पूर्व में नवभारत इंदौर और दैनिक जागरण इंदौर में खेल संपादक और नईदुनिया इंदौर में संपादकीय विभाग में अहम जिम्‍मेदारियों का