39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीती रात शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत भी नजर आईं। वहीं छोटे भाई ईशान खट्टर भी अपनी मां के साथ पहुंचे। ईशान के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी आई थीं। जान्हवी कपूर भी स्टाइलिश आउटफिट पहने दिखाई दीं। जान्हवी ने कॉर्सेट टॉप के साथ फिटेड ट्राउजर पहना हुआ था। खुले बालों और मिनिमल मेकअप में जान्हवी खूबसूरत लगीं। कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन भी बहन के सपोर्ट में पहुंचीं।
बता दें, फिल्म रोबोटिक लव स्टोरी पर बेस्ड है। इसमें लव, इमोशनस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म 9 फरवरी यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया अमित जोशी और आराधना साह ने डायरेक्ट किया है, और जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन, धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी, राजेश कुमार जैसे एक्टर नजर आएंगे।

लेदर पैंट और कॉर्सेट टॉप पहने नजर आईं कृति सेनन।

शाहिद ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जींस के साथ ब्लैक डेनिम जैकेट पहने नजर आए।

बहन नुपूर सेनन के साथ दिखीं कृति सेनन।

मां नीलिमा अजीम और गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे ईशान खट्टर।

ट्राउजर और कॉर्सेट टॉप में खूबसूरत दिखीं जान्हवी कपूर। हाथ में ब्लेजर लिए पोज देती नजर आईं।

ब्लैक शर्ट और लूज ट्राउजर पैंट पहने दिखाई दिए ईशान खट्टर।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी स्क्रीनिंग में पहुंचीं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे। कपल जल्द ही शादी करने वाले हैं।

शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी स्क्रीनिंग में पहुंचे। उनके साथ एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक भी नजर आईं।

कुणाल खेमू भी शाहिद की फिल्म देखने पहुंचे।

आशीष चंचलानी भी स्क्रीनिंग में नजर आए।
लाइफस्टाइल इवेंट में एक्ट्रेसेस का ग्लैमरस अवतार

रेड फॉर्मल सूट पहने नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा।

सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी नजर आए।

एक्ट्रेस अवनीत कौर रेड गाउन पहने नजर आईं।

टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट स्लिम फिट ड्रेस पहने दिखाई दीं।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी नजर आईं।






