Bareilly : मौलाना ने किया सामूहिक गिरफ्तारी का एलान, हजारों लोग सड़कों पर उतरे, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक गिरफ्तारी का एलान किया है। जुम्मे की नमाज के बाद इस तरह के बयान से पुलिस प्रशासन अलर्ट पर आ गया है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 05:01 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 05:01 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक गिरफ्तारी का एलान किया है। जुम्मे की नमाज के बाद इस तरह के बयान से पुलिस प्रशासन अलर्ट पर आ गया है।
पुलिस बल सड़कों पर तैनात हो गया है। इस्लामिया ग्राउंड के साथ ही मौलाना के आवास के पास अपनी चहलकदमी बढ़ा दी है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने स्कूलों का हाफ डे घोषित कर दिया। उसके बाद बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचा दिया है। रोडवेज बस अड्डे में बसों का आना-जाना बंद कर दिया है। बसों को बाहर से ही निकाल रहे हैं।
गिरफ्तारी देने पहुंचे लोग
मौलाना तौकीर रजा के सामूहिक गिरफ्तारी का एलान करने के बाद ही मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर आ गए हैं। वह गिरफ्तारी देने की बात पर अड़ गए हैं। मौलाना ने शांति के साथ गिरफ्तारी देने की बात भी कही है।
#WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh | Chief of Ittehad-e-Millat Council, Bareilly Sharif, Maulana Tauqeer Raza detained by Police. He had given a name for ‘Jail Bharo’ over Gyanvapi matter. pic.twitter.com/pLunB4wltv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 9, 2024
मौलाना बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हनन
मौलाना ने कहा कि अपराधी होने पर उसको सजा दो, लेकिन गैरकानूनी तरह से मकान, मदरसा व मस्जिद पर बुलडोजर चलाना कहां तक सही है। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हनन है। हम इसका विरोध करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी रक्षा खुद ही करनी है। यह अधिकार हमें संविधान ने दे रखा है। हम कोई हमलावर हुआ तो उसे जान से मार देंगे। यह पुलिस प्रशासन व हिंदूवादी दल मुल्क का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। बरेली से शुरु हुआ यह अभियान पूरे देश में चलाएंगे।


