नवाज शरीफ के घर के बाहर जश्न का माहौल, बोले- पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सबसे बड़ी पार्टी

पाकिस्तान में चुनाव के नतीजों की स्थिति स्पष्ट होने लगे हैं। इस बीच नवाज शरीफ ने दावा किया है कि उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम ली (एन) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 09 Feb 2024 08:22 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 09 Feb 2024 08:37 PM (IST)

नवाज शरीफ के घर के बाहर जश्न का माहौल, बोले- पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सबसे बड़ी पार्टी
नवाज शरीफ के घर के बाहर जश्न।

एजेंसी, इस्लामाबाद। Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में चुनाव के नतीजों की स्थिति स्पष्ट होने लगे हैं। इस बीच नवाज शरीफ ने दावा किया है कि उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम ली (एन) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने सभी दलों गठबंधन की सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

पूर्व पीएम और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) नवाज शरीफ ने कहा कि हम आप सभी को बधाई देते हैं, क्योंकि ऊपर वाले के आशीर्वाद से पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हम हर पार्टी को दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं। हम उन्हें पाकिस्तान को संकट से बाहर निकालने के लिए हमारे साथ बैठने के लिए आमंत्रित करते हैं।

Lahore | Former Pakistan PM and Pakistan Muslim League (N) chief Nawaz Sharif says, “We congratulate you all as a result of, with God’s blessings, Pakistan Muslim League (N) has emerged as the biggest occasion…We respect the mandate given to each occasion…We invite them to take a seat with us… pic.twitter.com/im2DqIDeRG

— ANI (@ANI) February 9, 2024

दुनिया के साथ सुधारेंगे अपने रिश्ते

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के नेता नवाज शरीफ ने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया के साथ हमारे रिश्ते बेहतर हों। हम उनके साथ अपने रिश्ते सुधारेंगे और उनके साथ अपने सभी मुद्दे सुलझाएंगे। उसके बाद उन्होंने जनता से पूछा कि आपको यह एजेंडा पसंद है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन