Ranbir kapoor began preparations for nitesh tiwari movie Ramayana | रामायण के लिए रणबीर ने शुरू की तैयारी: एक्सपर्ट के साथ ले रहे डिक्शन ट्रेनिंग, अप्रैल से फ्लोर पर जाएगी फिल्म

Ranbir kapoor began preparations for nitesh tiwari movie Ramayana | रामायण के लिए रणबीर ने शुरू की तैयारी: एक्सपर्ट के साथ ले रहे डिक्शन ट्रेनिंग, अप्रैल से फ्लोर पर जाएगी फिल्म

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए खास ट्रेनिंग ले रहे हैं। दरअसल, नितेश तिवारी चाहते हैं कि शूटिंग की शुरुआत होने से पहले एक्टर्स पूरी तरह से तैयार हो। बता दें, नितेश तिवारी इस फिल्म के लिए एक डिक्शन (बोलने का तरीका) डिपार्टमेंट बना रहे हैं। इस डिपार्टमेंट का काम केवल डिक्शन और किरदारों के कॉस्ट्यूम पर ध्यान देना होगा।

रणबीर श्रीराम का किरदार निभाने के लिए केवल अपना हुलिया ही नहीं बदलेंगे। वो अपनी आवाज भी बदलेंगे। फिल्म के सभी लीड एक्टर्स की ट्रेनिंग कराई जाएगी। डिक्शन के अलावा फिल्म में किरदारों के कॉस्ट्यूम और वो कैसे दिखेंगे, इस पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। फिल्म की तैयारी देखकर पता चल रहा है कि डायरेक्टर फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

‘रामायण’ के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं रणबीर कपूर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर अभी से ही फिल्म की तैयारियों में लग गए हैं। रणबीर, नितेश तिवारी के कहने पर डिक्शन एक्सपर्ट (बोलने के अंदाज के लिए एक्सपर्ट) के साथ प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं। डिक्शन एक्सपर्ट ये तय करेगा कि किरदार द्वारा बोले गए डायलॉग फिल्म के विजन के हिसाब से हो।

रणबीर अपने रोल के साथ पूरी तरह से न्याय करना चाहते हैं। वो इस रोल के लिए घंटों प्रैक्टिस कर रहे हैं। रणबीर डायलॉग्स याद करके वीडियो बनाते हैं, और अप्रूवल के लिए डायरेक्टर के पास भेजते हैं। अप्रूवल के हिसाब से वो अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान देना चाहते हैं।

दरअसल, नितेश चाहते हैं कि इस फिल्म में रणबीर कपूर की आवाज उनकी अबतक की फिल्मों से अलग हो। वहीं, एक बेहतरीन एक्टर होने के नाते रणबीर इस प्रोसेस को एंजॉय कर रहे हैं।

साई पल्लवी निभाएंगी सीता का किरदार

सीता की कास्टिंग को लेकर शुरुआत में कई एक्ट्रेसेस के नाम सामने आए थे। पहले खबर आई थी कि फिल्म में सीता का रोल साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी निभाएंगी। इसके बाद हाल ही में खबर आई कि मेकर्स सीता के रोल के लिए जान्हवी कपूर को अप्रोच कर रहे हैं। जान्हवी कपूर को अप्रोच करने को लेकर मेकर्स ने इस खबर का खंडन किया। उनका कहना है कि ये अफवाह है। हमारी टीम को सीता के रोल के लिए साई पल्लवी और आलिया भट्ट में से एक एक्ट्रेस को सिलेक्ट करना था। मेकर्स ने साई पल्लवी को इस रोल के लिए फाइनल किया है।

रिपोर्ट की मानें तो, रामायण में श्रीराम का किरदार रणबीर कपूर प्ले करेंगे। वहीं हनुमान जी के रोल के लिए सनी देओल को साइन किया गया है। रावण का किरदार साउथ एक्टर यश निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल से शुरू होगी। फिलहाल, रामायण के प्री-प्रोडक्शन पर काम किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रामायण का पहला पार्ट 2025 में दिवाली के आस-पास आएगा। मेकर्स फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने की सोच रहे हैं। वो रामायण की पूरी कहानी को दो पार्ट में ठीक तरीके से दिखाना चाहते हैं। डायरेक्टर नितेश तिवारी ‘रामायण’ को डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में राम, सीता,हनुमान और रावण के किरदार लॉक किए जा चुके हैं, बाकी के किरदारों की कास्टिंग जारी है।

विजय सेतुपति निभा सकते हैं विभीषण का किरदार

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के सिलसिले में डायरेक्टर ने विजय सेतुपति से मुलाकात की। उन्होंने विजय को फिल्म में रावण के भाई विभीषण का रोल ऑफर किया है। इस बारे में डायरेक्टर से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि विजय फिल्म की स्क्रिप्ट और नरेशन से काफी प्रभावित हुए हैं। एक्टर ने फिल्म के लिए अपनी रूचि भी जाहिर की। हालांकि विजय सेतुपति ने अभी फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन वो टीम से लॉजिस्टिक्स और फाइनेंस को लेकर बातचीत कर रहे हैं।