Pakistan Election 2024: पाकिस्तान आम चुनावों में मतदान आज, त्रिकोणीय मुकाबला, जानिए किस दिन आएगा परिणाम

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान आम चुनावों में मतदान आज, त्रिकोणीय मुकाबला, जानिए किस दिन आएगा परिणाम

Pakistan Normal Elections 2024 Newest Updates: इन चुनावों में नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ ही सेना की भूमिका अहम मानी जा रही है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 08 Feb 2024 07:35 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 08 Feb 2024 07:35 AM (IST)

22 फरवरी, गुरुवार तक परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

HighLights

  1. पाकिस्तान में भारी सुरक्षा के बीच मतदान
  2. आम चुनावों के साथ प्रांतीय विधानसभाओं के लिए डाले जाएंगे वोट
  3. नवाज शरीफ की पार्टी और सेना की भूमिका मानी जा रही अहम

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आज मतदान का दिन है। आम चुनावों के साथ ही चार प्रांतों. बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध में प्रांतीय विधानसभाओं के लिए वोट डाले जाएंगे।

पाकिस्तान में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। वोटर्स को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) और जेल में बंद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बीच चयन करना है।

चुनाव प्रचार के दौरान नवाज शरीफ, बिलावल भुट्टो जरदारी, आसिफ अली जरदारी, मौलाना फजलुर रेहम सहित शीर्ष नेताओं ने खूब प्रचार किया।

Pakistan Normal Elections 2024 Newest Updates

naidunia_image

पाकिस्तान में 128 मिलियन से अधिक लोग आम चुनावों में मतदान करेंगे। नेशनल असेंबली की 336 सीटों और प्रांतीय असेंबली की 749 सीटों के लिए लगभग 18,000 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इन चुनावों में नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के साथ ही सेना की भूमिका अहम मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि सत्ता की चाभी नवाज शरीफ के हाथ हो सकती है।

naidunia_image

Pakistan Elections End result Date

पाकिस्तान में चुनाव अधिनियम की धारा 98 के तहत चुनाव आयोग को चुनाव के 14 दिनों के भीतर आधिकारिक परिणाम जारी करने होंगे। मतदान 8 फरवरी को हो रहा है, इसका मतलब है कि आधिकारिक परिणाम गुरुवार, 22 फरवरी तक घोषित किए जाने चाहिए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन