Korba Crime Information: मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार दो युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Korba Crime Information: मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार दो युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कालेज से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम का मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Thu, 08 Feb 2024 12:24 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 08 Feb 2024 12:24 AM (IST)

HighLights

  1. दोनों बचपन के दोस्त थे, सुबह मजदूरी करने बाइक पर निकले हुए थे,
  2. दोनों ही घर के कमाऊ पुत्र थे जो रोजी मजदूरी कर घर का भरण पोषण करते थे।
  3. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले में सड़क दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्राम जिल्गा और कुदमुरा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

घटना श्यांग थाना अंतर्गत बुधवार को हुई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार वेदराम कंवर व प्रभुराम कंवर दोनों मजदूरी कर वापस जिल्गा स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना इतनी जबर्दस्त थी कि स्थल पर एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही श्यांग पुलिस स्थल पर पहुंची और वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मृतक की भाभी रामदुलारी कंवर ने बताया कि बेदराम कंवर उसका देवर है और दूसरा मृतक प्रभुराम पड़ोसी है, दोनों रिश्ते में देवर होते हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं। सुबह मजदूरी करने बाइक पर निकले हुए थे, वापस लौटते समय घटना हुई। फोन पर उसे दुर्घटना होने की जानकारी मिली। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कालेज से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम का मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। दोनों ही घर के कमाऊ पुत्र थे जो रोजी मजदूरी कर घर का भरण पोषण करते थे।

अलग- अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन की मौत

कोरबा (नईदुनिया न्यूज)। जिले में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम लेपरा निवासी बिनसरो बाई अपने पुत्र के साथ गुरसिया बाजार गई थी। बाजार से सामान खरीदकर वापस दोनों बाइक से लौट रहे थे, तभी बाइक से छिटक कर बिनसरो बाई नीचे गिर पड़ी। गंभीर रूप से चोट लगने पर उसे उपचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बांगो पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। इसी तरह दूसरी घटना में ग्राम देवरी थाना व जिला सक्ती निवासी टुकुलाल केंवट 34 को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में गंभीर रूप से घायल टुकुलाल कोरबा जिला मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह तीसरी घटना में ग्राम बरपाली-जिल्गा थाना श्यांग निवासी प्रभुराम 49 को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर दाखिल कराया गया था, जहां उसकी आज सुबह मौत हो गई। इन दोनों मामलों में अस्पताल के वार्ड ब्वाय के सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन