मुंबई के दहिसर में फेसबुक लाइव आकर हमलावर ने शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर को तीन गोलियां मार दीं। उन्होंने तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 08 Feb 2024 09:53 PM (IST)
Up to date Date: Thu, 08 Feb 2024 10:01 PM (IST)
एएनआई, मुंबई। मुंबई के दहिसर में फेसबुक लाइव आकर हमलावर ने शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर को तीन गोलियां मार दीं। उन्होंने तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिवसेना (यूबीटी) ने एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला कर कहा कि महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर को गोली मारने पर पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसीपी पूरी तरह से विफल हो गई है।
अब कोई भी सुरक्षित नहीं- शिवसेना (यूबीटी)
#WATCH | On Shiv Sena (UBT) chief Abhishek Ghosalkar shot in Mumbai, social gathering spokesperson Anand Dubey says, “An try and create an environment of anarchy in Maharashtra is being made. BJP, Eknath Shinde’s Shiv Sena, Ajit Pawar’s NCP have fully failed…No one appears to be… pic.twitter.com/ZdYdhVNyGY
— ANI (@ANI) February 8, 2024
उन्होंने कहा कि अब कोई भी सुरक्षित नहीं दिख रहा है। जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की क्या कहें? क्या सरकार खुद ही डर का माहौल बना रही है? क्या विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है? संजय राउत का कहना है कि ये सरकार गुंडों का पोषण कर रही है। इसका जीता जागता उदाहरण आज मुंबई में देखने को मिला। इसका जवाब कौन देगा?
- ABOUT THE AUTHOR
अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन …