PM Modi’s handle in Rajya Sabha, learn vital issues, watch video

PM Modi’s handle in Rajya Sabha, learn vital issues, watch video

LIVE BLOG

Up to date: Wed, 07 Feb 2024 02:37 PM (IST)

Printed: Wed, 07 Feb 2024 01:54 PM (IST)

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उदाहरण देकर बताया किस तरह कांग्रेस अंग्रेजों की प्रभावित रही।

एजेंसी, नई दिल्ली (PM Modi RS Speech LIVE)। संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। दो दिन पहले पीएम मोदी लोकसभा में बोले थे और कांग्रेस को निशाने पर लिया था। पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया था कि लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और भाजपा की झोली में 370 सीट जाएगी। पीएम मोदी का यह संबोधन अहम है क्योंकि चुनाव से पहले संसद में यह उनका आखिरी संबोधन होने जा रहा है।

PM Modi Speech in Rajya Sabha Price range Session LIVE

7 February 2024

2 : 37 : 53 PM

Rajya Sabha LIVE: कांग्रेस को कर्मों का फल मिल रहा

  •  कांग्रेस के पास न नीति, न नेता।
    • भारत की संस्कृति का कांग्रेस ने दोयम दर्ज की नजरों से देखा।
    • आज आत्मनिर्भर भारत की बात कांग्रेस पचा नहीं पाती है।
    • देश सब समझ चुका है और उसी का परिणाम कांग्रेस भुगत रही है। 

2 : 34 : 24 PM

Rajya Sabha LIVE: कांग्रेस अंग्रेजों से प्रेरित

 कांग्रेस अंग्रेजों से प्रभावित रही है। यही कारण है कि अंग्रेजों के बनाए कानून चलते रहे, लाल बत्ती कल्चर दशकों बाद भी चलता रहा, भारत का बजट शाम को 5 बजे आता था, क्योंकि ब्रिटिश संसद का सत्र उस समय शुरू होता था। 

2 : 32 : 29 PM

PM Modi RS Speech LIVE: कांग्रेस पर साधा निधाना

पश्चिम बंगाल से आपके सामने चुनौती खड़ी हो गई है कि कांग्रेस 40 का आंकड़ा(लोकसभा चुनाव 2024 में) पार नहीं कर पाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 सीटें सुरक्षित करने में सक्षम हों।

naidunia_image

2 : 31 : 25 PM

Rajya Sabha LIVE: पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  •  कांग्रेस राज में आधुनिकीकरण नहीं हुआ। 
    • जिनकी अपनी कोई नीति नहीं, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं।
    • कांग्रेस बीमार हो चुकी है।
    • कांग्रेस राज में ओबीसी को आरक्षण नहीं मिला।
    • कांग्रेस ने दुश्मनों को जमीन दी। 
    • कांग्रेस को देश की बीमारी पता थी, सुधार का इरादा नहीं था।

2 : 25 : 04 PM

Rajya Sabha LIVE: पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  •  पश्चिम बंगाल से चुनौती आई है कि आप 40 सीट भी नहीं जीत पाएंगे। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप इस चुनौती का सामना कर पाएं। 
    • कांग्रेस की सोच आउटडेटेड, कामकाज भी आउटहाउस कर रहे।
    • कांग्रेस ने अखबारों पर ताले लगाने की कोशिश की
    • कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घंटा
    • कांग्रेस आजादी के बाद से ही कन्फ्यूजन में रही

2 : 18 : 24 PM

PM Modi RS Speech LIVE: राहुल गांधी पर निशाना

 राहुल गांधी की गैर मौजूदगी पर कटाक्षा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा में मनोरंजन की कमी खल रही है।

2 : 17 : 35 PM

PM Modi Speech LIVE: पीएम मोदी ने खरगे पर साधा निशाना

  •  पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा
    • बोले- खरगे जी ने राज्यसभा में मनोरंजन में कमी नहीं होने दी
    • उन्हें खुलकर बोलने की आजादी मिली और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया
    • खरगे ने 400 सीट का आशीर्वाद दिया

2 : 12 : 57 PM

PM Modi in Rajya Sabha LIVE: पीएम मोदी का संबोधन जारी

  •  पीएम मोदी का संबोधन जारी है
  • पीएम ने सबसे पहले राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया
  • कहा – उनका अभिवादन प्रेरणा का काम करेगा।
  • 75वां गणतंत्र दिवस मील का पत्थर साबित होगा।

2 : 03 : 38 PM

PM Modi RS Speech LIVE: राज्यसभा पहुंचे पीएम मोदी

 पीएम मोदी राज्यसभा पहुंच गए हैं। जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे, भाजपा के सदस्यों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

1 : 55 : 41 PM

PM Modi RS Speech LIVE: 2 बजे से शुरू होगा पीएम मोदी का संबोधन

 पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री का राज्यसभा में संबोधन 2 बजे से शुरू होगा। पीएम अपनी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। 

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन