PM Modi Speech Highlights: ‘नेहरू जी की बात कांग्रेस के लिए पत्थर की लकीर’, पीएम मोदी ने पुरानी चिट्टी का जिक्र कर आरक्षण पर कांग्रेस को घेरा

PM Modi Speech Highlights: ‘नेहरू जी की बात कांग्रेस के लिए पत्थर की लकीर’, पीएम मोदी ने पुरानी चिट्टी का जिक्र कर आरक्षण पर कांग्रेस को घेरा

नेहरू ने लिखा था कि यदि सरकारी नौकरियों में एससी-एसटी और ओबीसी को आरक्षण मिला तो सरकारी कामकाज हिल जाएगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 03:02 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 03:07 PM (IST)

HighLights

  1. पीएम मोदी बोले- कांग्रेस दलितों की जन्मजात विरोधी
  2. बाबा साहब नहीं होते तो SC-ST को आरक्षण कभी नहीं मिलता
  3. पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। इस दौरान मोदी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री प. जवाहरलाल नेहरू की राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखी एक चिट्ठी का जिक्र भी किया।

पीएम मोदी ने बताया कि नेहरू ने तब मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी में लिखा था कि मैं किसी भी तरह के आरक्षण को पसंद नहीं करता। खासतौर पर नौकरी में आरक्षण कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं, जो अकुशलता को बढ़ावा देता है, जो देश को दोयम दर्ज की ओर ले जाए।

बकौल पीेम मोदी, नेहरू ने लिखा था कि यदि सरकारी नौकरियों में एससी-एसटी और ओबीसी को आरक्षण मिला तो सरकारी कामकाज हिल जाएगा।

नेहरू जी कहते थे कि अगर SC/ST, OBC को नौकरी में आरक्षण मिला तो सरकारी कामकाज का स्तर गिर जाएगा। आज जो ये आंकड़े गिनाते हैं, उसका मूल यही है। अगर उस समय सरकार में भर्ती हुई होती, तो वो प्रमोशन के बाद आगे बढ़ते और आज यहां पहुंचते।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस शुरू से एससी-एसटी और ओबीसी के विरोध में रही। ऐसे कई उदाहरण मैं बता सकता हूं। नेहरू की कही बात कांग्रेस के लिए मील का पत्थर होती है, लेकिन कांग्रेस वोट बैंक के चक्कर उस पर कायम नहीं रह पाई।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन