Lok Sabha Election 2024: पांच साल में शुरू नहीं हो पाया रायपुर-जगदलपुर रेलमार्ग का निर्माण, फोरलेन का सपना भी अधूरा, जानिए बस्तर सांसद का रिपोर्ट कार्ड

पीएम ने सुनी बस्तरवासियों की आवाज

बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि मेरे सांसद बनने के बाद पिछले साढ़े चार साल तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार है। केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की उपेक्षा, जिसमें बस्तर भी शामिल है, की जाती रही है। मैंने बस्तर के विकास और यहां के लोगों के कल्याण तथा इनका जीवन स्तर कैसे सुधरे, मूलभूत सुविधाएं बढ़ें इसके लिए पूरा प्रयास किया। उड़ान सेवा बंद हो गई थी, जिसे लेकर मैनें लगातार केंद्र सरकार के मंत्री और अधिकारियों से चर्चा की। नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण को लेकर बस्तरवासियों के मन में भय था। मैंने संसद से लेकर सड़क तक विनिवेशीकरण की प्रक्रिया रोकने बस्तर की आवाज उठाई। पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री ने बस्तर आकर घोषणा की है कि प्लांट का निजीकरण नहीं किया जाएगा।

ये है सांसद की प्राथमिकताएं

सांसद दीपक बैज ने कहा कि बस्तर को रायपुर से रेलमार्ग से जोड़ने रावघाट-जगदलपुर रेललाइन का निर्माण प्रारंभ कराना, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 को धमतरी-जगदलपुर के बीच फोरलेन में बदलने स्वीकृति दिलाना, इंद्रावती नदी जलसंकट का समाधान कराना, क्षेत्र की प्राथमिकता है। बस्तर का दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र नक्सल प्रभावित है इसके कारण अंदरूनी क्षेत्र में विकास कार्यो को लेकर कुछ परेशानियां हैं, लेकिन सभी चुनौतियों का सामना करते प्रशासन और सुरक्षा बलों के सहयोग से विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। कई काम बच गए हैं जिन्हें पूरा कराने का गंभीरता से प्रयास जारी है।

सांसद आदर्श ग्राम की सूरत बदली

बैज ने दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड में ग्राम हितावर और बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम सिंगनपुर को आदर्श ग्राम के रूप के गोद लिया है। दोनों गांवों की वाकई सूरत बदल रही है। सिंगनपुर पंचायत के अंतर्गत सिंगनपुर, सोनारपाल, तारागांव और चोंडीमेटावाड़ा शामिल हैं। यहां पक्की एवं कांक्रीट की सड़कें हैं। सोलर सड़क बत्ती की सुविधा है। पोस्ट आफिस, प्राथमिक से लेकर हाइस्कूल को मिलाकर 12 स्कूल, नौ आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र, पशु औषधालय, बाजार शेड, अमृत सरोवर सहित आधा दर्जन से अधिक अन्य तालाब, समीप में बहने वाली इंद्रावती नदी में एनीकट, उचित मूल्य की राशन दुकान, सहित ग्रामीण विकास के लिए आवश्यक लगभग सभी मूलभूत सुविधाएं यहां जुटा ली गई हैं। जलजीवन मिशन का काम अधूरा है, जो खटकता

क्या कहते हैं सांसद आदर्श ग्राम के रहवासी

सांसद आदर्श ग्राम के रहवासी सिंगनपुर के रहवासी राजू कश्यप ने बताया कि क्षेत्र के पढ़े-लिखे युवा बेकार नहीं बैठे हैं। कोई न कोई रोजगार अपनाकर काम कर रहे हैं। यह बड़ा बदलाव है। क्षेत्र में विकास दिखाई देता है। ग्रामीण सूर्या कश्यप ने बताया कि इंद्रावती नदी होने के बाद भी सिंचाई के साधनों का अभाव हैं। खेतों तक पानी कैसे पहुंचे, इसकी चिंता सांसद को करने की जरूरत है। देउरगांव में इंद्रावती नदी पर बैराज प्रस्तावित है लेकिन काम कब होगा ठिकाना नहीं है। वहीं सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष दशरथ कश्यप ने बताया कि केंद्र की योजनाओं का लाभ बस्तर को दिलाने के लिए सांसद को और ताकत झोंकने की जरूरत है। बस्तर को रायपुर से रेललाइन से जोड़े बिना विकास अधूरा माना जाएगा। संसद में यदि रेलमार्ग को लेकर बस्तर की आवाज नहीं सुनी जा रही है तो सांसद को बस्तर की जनता को साथ लेकर सड़क पर आना चाहिए।

सांसद निधि का 90 प्रतिशित उपयोग का दावा

दीपक बैज ने सांसद स्थानीय निधि क्षेत्र विकास योजना यानी सांसद निधि का भरपूर उपयोग किया। उनका दावा है कि लगभग 90 प्रतिशित निधि का उपयोग संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यो में किया जा चुका है। शेष राशि के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजे गए हैं। राशि का उपयोग मूलभूत सुविधाओं में विस्तार, अधोसंरचना के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, सामुदायिक भवन, शेड निर्माण आदि में किया गया है।

इन विषयों को संसद में उठाया

  • रेललाइन का निर्माण: बस्तर को राजधानी रायपुर से जोड़ने प्रस्तावित जगदलपुर-रावघाट रेललाइन परियोजना की बाधा दूर कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग को लेकर अब तक उनके द्वारा पांच बार सवाल उठाया जा चुका है। रेलमंत्री से मिलकर भी चर्चा की गई है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग का उन्नयन: बस्तर को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 के धमतरी-जगदलपुर खंड को फोर लेन में बदलने की मांग को लेकर भी लगातार सवाल उठाए गए हैं। इस मामले पर उन्होंने विभागीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिलकर चर्चा की है।
  • इंद्रावती नदी जलसंकट का समाधान: इंद्रावती नदी में जलसंकट के समाधान के लिए संसद में मुद्दा उठाया गया। सांसद ने इस मामले में केंद्र की मध्यस्थता में छत्तीसगढ़-ओड़िशा के बीच बैठक कराने की मांग को लेकर केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री विश्वेश्वर टुडु से चर्चा की है।

सवाल पूछने और बहस में आगे

संसद में सवाल पूछने के मामले में दीपक बैज मुखर रहे हैं। उन्होंने अब तक 293 सवाल पूछे हैं। विभिन्न विषयों पर 37 बहस में भाग लिया है। सवाल पूछने और बहस में भाग लेने के मामले में औसत से आगे रहे हैं। संसद में उनकी औसत उपस्थिति 87 फीसद रही है।

क्या हैं विधानसभा क्षेत्रों का समीकरण

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा सीटें कोंटा, सुकमा, बीजापुर, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव शामिल हैं। वर्तमान में इनमें कोंटा, बीजापुर और बस्तर में कांग्रेस और शेष पांच सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। सभी सीटों पर आदिवासी मतदाता की बहुलता है। 2019 में लोकसभा चुनाव के समय बस्तर संसदीय क्षेत्र की आठ में से एक दंतेवाड़ा को छोड़कर अन्य सभी सात सीटें कांग्रेस के कब्जे में थी।

Alia Bhatt confirmed candy gesture by wishing paparazzi’s daughter birthday | सेलेब्स स्पॉटेड: आलिया भट्ट ने दिखाया स्वीट जेस्चर, पैपराजी की बेटी को बर्थडे विश करके जीता फैंस का दिल

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आलिया भट्ट आज यानी 7 फरवरी को मुंबई में अपने योगा क्लास के बाहर नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ऑल ओवर ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं। आलिया ब्लैक हाल्फ स्लीव टॉप, ब्लैक जैकेट, टाइट्स और चेहरे पर ब्लैक गॉगल्स लगाए नजर आईं। आलिया के बाहर निकलने का इंतजार पैपराजी काफी देर से कर रहे थे। योगा क्लास से निकलने के बाद एक्ट्रेस अपनी कार की तरफ जाने लगती हैं। उसी समय कुछ पैपराजी उनके पास आकर अपनी बेटी को बर्थडे विश करने की रिक्वेस्ट करते हैं। आलिया पैप्स से उनकी बेटी का नाम पूछती हैं।

पैप्स उन्हें अपनी बेटी का नाम आद्या बताते हैं। आलिया मुस्कुराते हुए बर्थडे विश करती हैं। आलिया का ये स्वीट जेस्चर देखकर उनके फैंस आलिया की बहुत सराहना कर रहे हैं। बता दें, आलिया रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ ‘लव एंड वॉर’ फिल्म में नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

गुरु रंधावा और सई मांजरेकर भी नजर आए

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर गुरु रंधावा और सई मांजरेकर एक साथ नजर आए। इस दौरान गुरु रंधावा पैपराजी को चॉकलेट बांटते दिखाई दिए। उन्होंने पैपराजी के साथ फोटो क्लिक कराई। दोनों फिल्म ‘कुछ खट्टा हाे जाए’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

सैफ अली खान और सारा अली खान भी नजर आए

सैफ अली खान भी बेटी सारा अली खान के साथ नजर आए। दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं, और सैफ कार लेकर रवाना हो जाते हैं। बता दें हाल ही में सैफ के ट्राइसेप की सर्जरी हुई थी, जिसके कारण उनके हाथ में अभी भी पट्टी लगी है।

बहुमत परीक्षण से पहले CM नीतीश कुमार की PM मोदी से मुलाकात, गुरुवार को आएंगे पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फ्लोर टेस्ट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात इसलिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि एनडीए के साथ हाथ मिलाने के बाद यह नीतीश कुमार की पीएम मोदी के साथ पहली मुलाकात है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 06:05 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 06:05 PM (IST)

बहुमत परीक्षण से पहले CM नीतीश कुमार की PM मोदी से मुलाकात, गुरुवार को आएंगे पटना
PM मोदी से मिले CM नीतीश कुमार।

एएनआई, नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फ्लोर टेस्ट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। यह मुलाकात इसलिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि एनडीए के साथ हाथ मिलाने के बाद यह नीतीश कुमार की पीएम मोदी के साथ पहली मुलाकात है।

बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम (बीजेपी-जेडीयू) 1995 से साथ थे। पिछले दो बार जरूर इधर-उधर हो गया था, लेकिन अब कभी नहीं। अब यही रहेंगे। दोबारा इधर-उधर होने का मतलब ही नहीं बनता है।

#WATCH | Delhi | After assembly BJP chief JP Nadda, Bihar CM Nitish Kumar says, “We (BJP-JDU) have been collectively since 1995. Beech mein 2 baar idhar udhar zaroor ho gaye theyy. Lekin ab kabhi nahi. Phir wahin rahenge, ab idhar udhar nahi honge.”

On seat-sharing, he says, “There isn’t any… pic.twitter.com/rxgFvRpyhL

— ANI (@ANI) February 7, 2024

सीट बंटवारे पर नहीं हुई चर्चा- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने सीट बंटवारे पर कहा कि इस पर चर्चा करने के पीछे कोई तर्क नहीं है। यह किया ही जाएगा। उन्हें शुरू से सब पता है।

बिहार की राजनीति पर चर्चा की संभावना

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए इस मुलाकात के राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। इस दौरान यह बताया जा रहा है कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ बिहार की राजनीति को लेकर चर्चा की व विकास के मुद्दे पर भी बात की है।

बिहार में नीतीश कुमार ने एनडीए के नेतृत्व में सरकार बनाने के बाद इसको विधानसभा में साबित भी करना है। 12 फरवरी से बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। इसमें एनडीए की सरकार अपना बहुमत साबित करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इस बारे में भी चर्चा की होगी। नीतीश कुमार गुरुवार को वापस पटना आएंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर 79 साल बाद दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का राजा के समान हो जाएगा जीवन

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, विनायक अमृत हंस और मालव्य शुभ संयोग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 09:44 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 09:44 PM (IST)

Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर 79 साल बाद दुर्लभ योग, इन 4 राशियों का राजा के समान हो जाएगा जीवन
मौनी अमावस्या पर शुभ योग इन राशियों का चमकाएगी किस्मत।

धर्म डेस्क, इंदौर। Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान और दान का महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। जीवन के सभी दुखों और बाधाओं से राहत मिल जाती है। पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, विनायक अमृत हंस और मालव्य शुभ संयोग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

मेष राशि

नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार में सुधार की संभावना रहेगी। भौतिक संपदा में बढ़ोतरी होगी। शैक्षणिक काम में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

छात्रों के लिए शुभ समय है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। ग्रहों के प्रभाव से बाधाएं दूर होंगी। इनकम के नए स्त्रोतों से लाभ होगा। प्रेम संबंध में मधुरता आएगी।

कर्क राशि

दांपत्य जीवन की समस्या हल होगी। कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। कानूनी मामलों में जीत होगी। करियर की चुनौतियों से भी छुटकारा मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन में सुधार आएगा। नए सौदे लाभकारी होंगे।

मीन राशि

समाज में योग्यता और काबिलियत की सराहना होगी। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। ससुराल पक्ष से सारी शिकायतें अब दूर हो जाएंगी। प्रेम संबंध में रोमांटिक माहौल रहेगा। आपके आकर्षण में वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

IND vs ENG Check Sequence: भारतीय टीम को तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली

Virat Kohli: एसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, विराट कोहली राजकोट और रांची टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कोहली निजी कारणों से टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी नहीं खेले थे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 09:03 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 09:03 PM (IST)

IND vs ENG Test Series: भारतीय टीम को तगड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ अगले दो टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली
विराट कोहली तीसरे और चौथे टेस्ट से बाहर।

HighLights

  1. भारतीय क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका।
  2. अगले दो टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली।
  3. निजी कारणों से शुरुआती दो मैच भी नहीं खेले थे।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli, IND vs ENG Check Sequence: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। अब तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। शुरुआत के दोनों मुकाबलों में भारतीय टीम विराट कोहली के बिना मैदान में उतरी थी। कोहली तीसरे टेस्ट मैच से वापसी करने वाले थे, लेकिन इस बीच एक बुरी खबर सामने आई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, विराट कोहली राजकोट और रांची टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

निजी कारणों से नहीं खेले थे विराट कोहली

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से खेला गया था। बीसीसीआई ने बताया था कि विराट कोहली निजी कारणों से टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने विराट को लेकर बड़ी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि उनके घर नया मेहमान आने वाला है। हालांकि बाद में एबी ने अपने वीडियो से विराट कोहली के बारे में जानकारी देने वाला हिस्सा हटा लिया।

तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं रवींद्र और राहुल

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। मोहम्मद सिराज भी वापसी के लिए तैयार हैं। राहुल और हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर हुए जडेजा बेंगलुरु की एनसीए में है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों की वापसी की उम्मीद है। तीसरे टेस्ट के शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय है। फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद मैच के लिए उपलब्ध होंगे। पहले टेस्ट में केएल राहुल (86) और रवींद्र जडेजा ने (87) रन बनाए थे। राहुल ने चौथे स्थान पर बल्लेबाजी की थी।

मोहम्मद सिराज की वापसी

मोहम्मद सिराज तीसरे टेस्ट के लिए टीम में वापसी करने को तैयार हैं। सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

श्रीनगर के शहीद गुंज में आतंकी हमला, आम लोगों को निशाना बनाकर की गोलीबारी, अमृतसर के एक सिख की मौत

श्रीनगर के शहीद गुंज में आतंकवादियों ने एक गैर स्थानीय नागरिक अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 08:26 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 08:30 PM (IST)

श्रीनगर के शहीद गुंज में आतंकी हमला, आम लोगों को निशाना बनाकर की गोलीबारी, अमृतसर के एक सिख की मौत
श्रीनगर में आतंकी हमला।

एएनआई, श्रीनगर। श्रीनगर के शहीद गुंज में आतंकवादियों ने एक गैर स्थानीय नागरिक अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको इलाज के लिए ले जाया गया। सेना ने आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Harda Blast: हरदा ब्लास्ट हादसे में मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन, एसपी को हटाया

Harda Blast: नवीन कुमार बरवा कारखाना निरीक्षक एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सागर संभाग को किया निलंबित कर दिया गया है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 07:10 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 08:47 PM (IST)

Harda Blast: हरदा ब्लास्ट हादसे में मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा एक्शन, एसपी को हटाया
हरदा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन।

HighLights

  1. पुलिस अधीक्षक को जिस तरह सक्रियता दिखानी थी, वह उन्होंने नहीं दिखाई।
  2. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कुछ और अधिकारी हटाए जाएंगे।
  3. फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने में लापरवाही बरती।

Harda Blast: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल, हरदा। हरदा जिले के बैरागढ़ इलाके की पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के मामले में सरकार ने पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया। घटना के पुलिस अधीक्षक को जिस तरह सक्रियता दिखानी थी, वह उन्होंने नहीं दिखाई।

इसके चलते मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के दौरे के बाद गृह विभाग ने उन्हें हटाकर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया है। वहीं नवीन कुमार बरवा कारखाना निरीक्षक एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सागर संभाग को किया निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कुछ और अधिकारी हटाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री बुधवार को हादसे में घायलों से मिलने हरदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कैबिनेट बैठक के दौरान जानकारी लगने पर तत्काल मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को अधिकारियों से साथ भेजा था। शासन की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है। जांच टीम गठित की है जो घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद जो अनुशंसा करेगी, उसके आधार पर ऐसी कार्रवाई करेंगे जो लोग याद रखेंगे।

सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक की लापरवाही की रिपोर्ट स्थल निरीक्षण के बाद मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री के दी थी। दरअसल, पुलिस अधीक्षक ने घटना के बाद फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करने में लापरवाही बरती थी। उधर, जांच रिपोर्ट में विभिन्न कमियां उजागर होने के बाद भी फैक्ट्री के संचालन को रोकने की दिशा में प्रभावी कदम न उठाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

naidunia_image

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Trailer of comedy-filled movie ‘Kuch Khatta Ho Jaaye out | कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘कुछ खट्टा हो जाए’ का ट्रेलर: सलमान की हीरोइन सई मांजरेकर की वापसी; गुरु रंधावा का एक्टिंग डेब्यू

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुरु रंधावा और सई मांजरेकर की फिल्म कुछ खट्टा हो जाए का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा की यह डेब्यू फिल्म है। ट्रेलर की शुरुआत विजय राज की आवाज में इंट्रोडक्शन देते होती है।

गुरु रंधावा का किरदार यानी हीर चावला आगरा का रहने वाला एक आलसी और अक्खड़ स्वभाव का दिलफेक लड़का है। उसकी गर्लफ्रेंड के रोल में सई मांजरेकर IAS की तैयारी करने वाली एक पढ़ाकू लड़की हैं। दोनों की शादी हो जाती है। अब चावला परिवार चाहता है कि जल्दी से परिवार को उनका चिराग मिल जाए। हालांकि लड़की के कुछ और सपने है। वो किसी भी तरीके से IAS बनना चाहती है।

यह फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होगी।

यह फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होगी।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि गुरु और सई अपनी फैमिली को खुश करने के लिए फेक प्रेग्नेंसी प्लान करते हैं। अब आगे क्या होता है, इसके लिए हमें फिल्म की रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म 16 फरवरी को रिलीज हो रही है।

अनुपम खेर और ईला अरुण जैसे सितारे भी नजर आएंगे
गुरु और सई के अलावा फिल्म में अनुपम खेर और ईला अरुण जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। सई की यह तीसरी हिंदी फिल्म होगी। वो इससे पहले ‘दबंग 3’ और ‘मेजर’ में नजर आ चुकी हैं। वहीं गुरु इससे पहले ‘हिंदी मीडियम’, ‘ब्लैकमेल’ और ‘टाइम टू डांस’ जैसी फिल्मों के गानों में स्पेशल अपीयरेंस दे चुके हैं। अब उनकी यह पहली फुल फ्लेज्ड फिल्म होने जा रही है।

फिल्म में अनुपम खेर का भी अहम रोल है।

फिल्म में अनुपम खेर का भी अहम रोल है।

इस फिल्म को अमित और लवीना भाटिया ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसके डायरेक्टर जी. अशोक हैं। अशोक इससे पहले साउथ में अनुष्का शेट्टी स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘भागमति’ बना चुके हैं। बॉलीवुड में उन्होंने भूमि पेडनेकर के साथ ‘दुर्गामति’ नाम से इसका रीमेक बनाया था।

Uniform Civil Code Invoice: उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल पास, बनेगा समान कानून लागू करने वाला पहला प्रदेश

Uniform Civil Code Invoice: विधानसभा में यूसीसी बिल पास होने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 06:29 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 06:29 PM (IST)

Uniform Civil Code Bill: उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल पास, बनेगा समान कानून लागू करने वाला पहला प्रदेश
उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल हुआ पास।

HighLights

  1. उत्तराखंड विधानसभा में पारित हुआ समान नागरिक संहिता बिल।
  2. पुष्कर धामी सरकार ने विधानसभा में पेश किया था प्रस्ताव।
  3. उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

एएनआई, देहरादून। Uniform Civil Code Invoice: उत्तराखंड राज्य ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान चर्चा के बाद समान नागरिक संहिता बिल पास हो गया। इसी के साथ उत्तराखंड यूसीसी कानून लागू करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विधेयक को सदन में पेश किया था। प्रस्ताव पारित होने से पहले बिल पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि आजादी के बाद संविधान निर्माताओं ने अनुच्छेद 44 के तहत यह अधिकार दिया कि प्रदेश उचित समय पर यूसीसी लागू कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘इसे लेकर लोगों के मन में संदेह है। हमारी सरकार ने संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप मसौदा तैयार किया है।’

सीएम पुष्कर धामी ने यूसीसी बिल पास होने के बाद कहा

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधयक सदन में पारित होने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आज का दिन राज्य के लिए बहुत विशेष है। आज देवभूमि की विधानसभा में ये विशेष विधेयक जिसकी देश में लंबे समय से मांग उठती रही है। उसकी शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा, ‘मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हमें ये विधेयक विधानसभा में पारित करने का अवसर मिला।’

सभी के लिए समानता का कानून

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता कानून समानता का कानून है। इसके बारे में लोग अलग-अलग बातें कर रहे थे, लेकिन विधानसभा में हुई चर्चा में स्पष्ट हो गया। उन्होंने कहा, ‘ये कानून किसी के खिलाफ नहीं है। ये कानून उन माताओं, बहनों और बेटियों के लिए हैं। जिन्हें कुरीतियों के कारण यातनाओं का सामना करना पड़ता था।’

राज्यपाल के पास भेजा जाएगा

यूसीसी बिल पास होने के बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह के पास भेजा जाएगा। गवर्नर के हस्ताक्षर होते ही कानून बन जाएगा। इससे उत्तराखंड के सभी लोगों पर समान कानून लागू हो जाएंगे। अनुसूचित जनजाति के लोगों पर इसके प्रावधान लागू नहीं होंगे। समान नागरिक संहिता का वादा बीजेपी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में किया था। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनते ही इसे लेकर समिति बन गई थी। इस समिति ने लाखों सुझावों के बाद यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार किया।

उत्तराखंड में यूसीसी बिल लागू होने के क्या बदल जाएगा?

1. बेटे और बेटी का प्रॉपर्टी में समान अधिकार होगा।

2. किसी व्यक्ति की मौत होने पर यूनिफॉर्म सिविक कोड संपत्ति को पति/पत्नी और बच्चों में समान रूप से वितरण का अधिकार देगा। उस शख्य के माता-पिता को प्रॉपर्टी में समान अधिकार मिलेगा।

3. पति-पत्नी को तलाक आधार और एक जैसे कारण होने पर ही मिलेगा। एक पक्ष के कारण तलाक नहीं मिल सकेगा।

4. लिव इन में रहने वालों को इसका रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ये सेल्फ डिक्लेशन जैसा है। इस नियम से अनुसूचित जनजाति के लोगों को छूट मिलेगी।

5. लिव इन रिलेशनशिप से कोई बच्चा पैदा होता है तो उसकी जिम्मेदारी कपल को उठानी पड़ेगी। उन्हें बच्चे को अपना नाम देना होगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

Kalatmak Rajyog: खत्म हुए बुरे दिन, इस राजयोग से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धनलाभ के प्रबल लोग

Kalatmak Rajyog: शुक्र और चंद्रमा के मिलन से कलात्मक राजयोग बना है। यह शुभ योग 3 राशियों की किस्मत चमका सकता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 07:48 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 07:48 PM (IST)

Kalatmak Rajyog: खत्म हुए बुरे दिन, इस राजयोग से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धनलाभ के प्रबल लोग
Kalatmak Rajyog

धर्म डेस्क, इंदौर। Shukra Chandra Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह निश्चित अवधि पर राशि गोचर करता है। जब दो ग्रह एक पंक्ति में आते है तो एक युति बनाते हैं। इससे कई बार शुभ राजयोग बनते हैं। शुक्र और चंद्रमा के मिलन से कलात्मक राजयोग बना है। यह शुभ योग 3 राशियों की किस्मत चमका सकता है। कामकाज में तरक्की और धन-संपदा दिला सकता है। आइए जानते हैं कौन हैं ये भाग्यशाली राशियां।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को कलात्मक योग लाभकारी साबित हो सकता है। इस अवधि में वाहन या सोना खरीदने का अवसर मिल सकता है। करियर में बदलाव के संकेत है। कार्यक्षेत्र में आने वाली अड़चने दूर हो सकती है। जीवन में किसी महिला का समर्थन आपका मानसिक मजबूती प्रदान करेगा।

विवाहितों के लिए यह समय शुभ रहेगा। जो जातक मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान लाभ होने के संकेत हैं। व्यापार करना आपके हित में रहेगा। निवेश के मौके चूके नहीं। शेयर बाजार में निवेश से फायदा होगा। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी।

सिंह राशि

करियर में आगे बढ़ेंगे। योग्य साथी की तलाश पूरी होगी। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके हित में रहेगा। जीवन में होने वाले बदलाव के लिए तैयार रहें। फाइनेंस संबंधी समस्या दूर होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह