Mission 2024: भाजपा से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी पर कही ये बात

Mission 2024: भाजपा से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी पर कही ये बात

Mission 2024: माना जा रहा है कि चुनाव से ठीक पहले जदयू का एनडीए में शामिल होने और महाराष्ट्र में शिवसेना और एनसीपी की स्थिति का फायदा भाजपा मिलेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 12:46 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 07 Feb 2024 02:10 PM (IST)

इंडिया गठबंधन लगातार कमजोर हो रहा है और क्षेत्रीय दलों की कांग्रेस से नाराजगी बढ़ती जा रही है।

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव से पहले दलों के बीच हलचल बढ़ी
  2. टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में
  3. फडणवीस से मिले राज ठाकरे की पार्टी के नेता

एजेंसी, नई दिल्ली। क्या लोकसभा चुनाव (Mission 2024) से पहले छोटे दलों के बीच NDA का हिस्सा बनने की होड़ मच गई है? आंध्र प्रदेश में टीडीपी, उत्तर प्रदेश में आरएलडी और महाराष्ट्र में एनएनएस को लेकर आ रही खबरें तो इसी ओर संकेत कर कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव: भाजपा के साथ जाने को तैयार जयंत पटेल

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में सीटों के हिसाब से बड़े उत्तर प्रदेश में चर्चा है कि भाजपा और जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के बीच कुछ पक रहा है। इन चर्चाओं के मुताबिक, अखिलेश यादव से साथ सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा से जयंत चौधरी खुश नहीं हैं और वे भाजपा नेताओं के साथ संपर्क में हैं। भाजपा, आरएलडी को पांच सीट देने का मन बना चुकी है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, जयंत चौधरी एक पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं और वह राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।’

naidunia_image

हालांकि इस बीच, अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने बुधवार को कहा है कि जयंत चौधरी कही नहीं जा रहे हैं।

NDA में फिर हो सकती है TDP की एंट्री

naidunia_image

आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी भी एक बार फिर एनडीए का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू बुधवार को दिल्ली में हैं और खबर है कि वे भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। इससे एक दिन पहले टीडीपी के एक सांसद ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे भाजपा और मनसे

naidunia_image

महाराष्ट्र से खबर है कि यहां भाजपा और राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के बीच कुछ पक रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेताओं ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की। एमएनएस नेता बाला नंदगांवकर, संदीप देशपांडे और नितिन सरदेसाई को सीट बंटवारे पर आगे की चर्चा के लिए राज ठाकरे ने जिम्मेदारी सौंपी है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन