Bhumi Pednekar movie bhakshak screening and BB contestant Abhishek Kumar’s social gathering | सेलेब्स स्पॉटेड: ‘भक्षक’ की स्क्रीनिंग में ट्रेडिशनल लुक में दिखीं भूमि पेडनेकर, अभिषेक कुमार की पार्टी में हुआ BB कंटेस्टेंट का गेट टुगेदर
13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘भक्षक’ की स्क्रीनिंग में कई सेलेब्स पहुंचे। फिल्म की स्क्रीनिंग बीती रात मुंबई में हुई। स्क्रीनिंग के मौके पर भूमि पेडनेकर ब्लैक कलर की टिश्यू फैब्रिक की साड़ी में नजर आईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। भूमि साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज और ओपन हेयर में नजर आईं। उन्होंने न्यूड मेकअप और गोल्डन कलर के इयररिंग्स से अपना लुक कंप्लीट किया।

भूमि पेडनेकर फिल्म में जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आएंगी।
स्क्रीनिंग के मौके पर भूमि अपनी बहन समीक्षा के साथ पहुंची थीं। भक्षक की स्क्रीनिंग में एक्टर आदित्य श्रीवास्तव भी पहुंचे।

एक्टर आदित्य श्रीवास्तव को सबसे ज्यादा फेम टीवी शो CID से मिला था।
टीवी एक्टर और होस्ट ऋत्विक धनजानी भी भक्षक की स्क्रीनिंग में नजर आए। इनके अलावा फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी स्क्रीनिंग में स्पॉट हुए।

स्क्रीनिंग के मौके पर एक्टर और होस्ट ऋत्विक धनजानी भी दिखाई दिए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘भक्षक’ बिहार के विवादित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर आधारित एक क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी। इस शेल्टर होम में रहने वाली दर्जनों असहाय लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार, बलात्कार और अत्याचार की खबरें सामने आई थीं। फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई है। भूमि फिल्म में जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। भक्षक में भूमि पेडनेकर, संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, विभा छिब्बर, तनीषा मेहता और दुर्गेश कुमार जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।
अभिषेक कुमार की पार्टी में पहुंचे सेलेब्स
बिग बॉस 17 के रनर अप रहे अभिषेक कुमार ने कल यानी 6 फरवरी को पार्टी रखी। पार्टी में बिग बॉस-17 के सभी कंटेस्टेंट पहुंचे। कमेडियन और BB-17 के विनर रहे मुनव्वर फारुकी भी पार्टी में नजर आए।
पार्टी में अभिषेक और मन्नारा चोपड़ा डांस करते नजर आए। मुनव्वर फारुखी और अभिषेक कुमार की दोस्ती बिग बॉस के घर के अंदर हुई थी। लेकिन बाहर निकलने के बाद भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। वहीं मन्नारा और मुनव्वर फारुकी भी साथ में पोज देते नजर आए। बता दें अभिषेक और मन्नारा का एलबम सॉन्ग आने वाला है। मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान भी पार्टी में शामिल हुईं। आयशा ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत दिखाई दीं। बता दें, पार्टी में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और तहलका नहीं नजर आए। आइए पार्टी की कुछ तस्वीरों पर नजर डालते हैं।

बिग बॉस-17 की एक्स कंटेस्टेंट आयशा खान पार्टी में पहुंचीं।

बिग बॉस-17 के रनर अप अभिषेक कुमार ने रखी पार्टी।

मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार एक साथ नजर आए।

मुनव्वर फारुकी और ओरी एक साथ नजर आए।

अंकिता गुप्ता और प्रियंका चहर भी नजर आए।

बिग बॉस कंटेस्टेंट नाविद सोले, आयशा खान और नील भट्ट एक साथ नजर आए।
एक्ट्रेस करीना कपूर और मानुषी छिल्लर भी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं।



