Hockey Defender Varun Kumar: बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय हॉकी डिफेंडर वरुण कुमार के खिलाफ POCSO के तहत एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 06:13 PM (IST)
Up to date Date: Tue, 06 Feb 2024 06:13 PM (IST)
खेल डेस्क, बेंगलुरु। Indian Hockey Defender Varun Kumar: बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय हॉकी डिफेंडर वरुण कुमार के खिलाफ POCSO के तहत एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है, जब वह नाबालिग थी। 22 वर्षीय महिला ने 2018 में इंस्टाग्राम पर हॉकी खिलाड़ी से मिलने के बाद शादी के बहाने उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह 17 वर्ष की थी। तब वरुण ने उसके साथ कई मौकों पर बलात्कार किया।