यह कार्रवाई उस समय की गई है, जब आज ही केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने ईडी के खिलाफ बड़ा खुलासा करने का दावा किया था।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 09:48 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 06 Feb 2024 09:50 AM (IST)
HighLights
- AAP के राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता के घर पर भी छापा
- दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य और केजरीवाल के निजी सचिव के खिलाफ भी एक्शन
- मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े नए मामले में फंसी आम आदमी पार्टी
एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया एक्शन शुरू किया है। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि राजधानी में 12 से अधिक स्थानों पर ईडी ने छापे मारे हैं।
जिन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता के साथ ही जलबोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग के नए मामले में यह कार्रवाई की गई है। अभी आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई
बता दें, यह कार्रवाई उस समय की गई है, जब आज ही केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने ईडी के खिलाफ बड़ा खुलासा करने का दावा किया था।
- ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …