कुत्ते ने नहीं खाया तो राहुल गांधी ने बिस्किट कार्यकर्ता को दिया, विवाद पर कांग्रेस नेता ने दी सफाई

कुत्ते ने नहीं खाया तो राहुल गांधी ने बिस्किट कार्यकर्ता को दिया, विवाद पर कांग्रेस नेता ने दी सफाई

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुत्ते और मालिक को बुलाया था। कुत्ता घबराया हुआ और कांप रहा था। जब मैंने उसे बिस्किट खिलाने की कोशिश की तो डर गया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 03:19 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 06 Feb 2024 03:19 PM (IST)

राहुल गांधी इन दिनों झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं।

एएनआई, नई दिल्ली। Rahul Gandhi Feeding Canine: बीजेपी नेता और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कांग्रेस नेता कुत्ते को बिस्किट खिलाते नजर आ रहे हैं। मालवीय ने एक्स हैंडल पर लिखा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा में एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं। जब कुत्ते ने नहीं खाया तो बिस्किट उन्होंने कार्यकर्त को दे दिया। इस वीडियो पर काफी विवाद हो रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद का बयान सामने आया है। उन्होंने इस विवाद पर सफाई दी है।

कुत्ते ने मालिक के हाथ से खा लिया बिस्किट

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुत्ते और मालिक को बुलाया था। कुत्ता घबराया हुआ और कांप रहा था। जब मैंने उसे बिस्किट खिलाने की कोशिश की तो डर गया। इसलिए मैंने डॉग के मालिक को बिस्किट दिया और कुत्ते ने उसके हाथ से खा लिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आया कि इसमें समस्या क्या है। मैं कुत्तों के प्रति भाजपा के जुनून को समझ नहीं पा रहा हूं।’

अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी ने पार्टी के बूथ एजेंटों की तुलना कुत्तों से की और यहाँ राहुल गांधी अपनी यात्रा में एक कुत्ते को बिस्किट खिला रहे हैं और जब कुत्ते ने नहीं खाया तो वही बिस्किट उन्होंने अपने कार्यकर्ता को दे दिया।

जिस पार्टी का अध्यक्ष और युवराज अपने… pic.twitter.com/70Mn2TEHrx

— Amit Malviya (@amitmalviya) February 5, 2024

इंडी गठबंधन और ममता बनर्जी पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद ने ममता बनर्जी पर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इंडी गठबंधन का हिस्सा है। अधिकांश अन्य सदस्य को गठबंधन का हिस्सा हैं, वे अभी भी हमारे साथ हैं। राहुल ने कहा, नीतीथ कुमार बीजेपी में चले गए हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके जाने का क्या कारण है। हम बिहार में इंडी गठबंधन के रूप में लड़ेंगे। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि हमारे कई साथी गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन