Price range Session 2024 LIVE: यह लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) से पहले संसद का आखिरी सत्र है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 08:03 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 08:39 AM (IST)
HighLights
- लोकसभा चुनाव से पहले संसद का आखिरी सत्र
- भाजपा ने सभी सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
- इंडिया गठबंधन पर तीखे प्रहार कर सकते हैं पीएम
एजेंसी, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में सोमवार का दिन अहम होने जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगे। पीएम मोदी शाम 5 बजे लोकसभा में बोलेंगे।
भाजपा ने सभी सांसदों को उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। बता दें, यह लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) से पहले संसद का आखिरी सत्र है। पीएम मोदी इंडिया गठबंधन समेत तमाम मुद्दों पर बोल सकते हैं। साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाएंगे।
भाजपा और नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है, लेकिन इन दलों के बीच अब तक सीटों के बंटवारे पर खींचतान चल रही है। टीएमसी और सपा जैसे क्षेत्रीय दल कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे हैं।
इससे पहले बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना संबोधन दिया था और इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
- ABOUT THE AUTHOR
करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …