Maulana Mufti Salman Azhari: जूनागढ़ हेट स्पीच मामले में मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को गुजरात ATS ने मुंबई से किया गिरफ्तार, भारी हंगामा

Maulana Mufti Salman Azhari: बीती रात जब गुजरात पुलिस मुंबई पहुंची, तो मौलाना के समर्थकों ने बवाल शुरू कर दिया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 09:01 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 11:43 AM (IST)

Maulana Mufti Salman Azhari: जूनागढ़ हेट स्पीच मामले में मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को गुजरात ATS ने मुंबई से किया गिरफ्तार, भारी हंगामा

एजेंसी, मुंबई। गुजरात एटीएस ने मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना ने 31 जनवरी को गुजरात के जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण दिया था, जिसके बाद से गुजरात पुलिस को इनकी तलाश थी।

इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को मुंबई के घाटकोपर इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनकी हिरासत के लिए कार्यवाही पूरी की गई। इस बीच, उनके सैकड़ों समर्थकों ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन का घेराव किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

बीती रात जब गुजरात पुलिस मुंबई पहुंची, तो मौलाना के समर्थकों ने बवाल शुरू कर दिया। आरोप था कि मौलाना पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं, फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Shahid kapoor and kriti sanon noticed at airport | सेलेब्स स्पॉटेड: विंटर लुक में दिखे शाहिद और कृति, फुटबॉल खेलने पहुंचे अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन, हेमा मालिनी और करीना कपूर भी नजर आईं

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहिद कपूर और कृति सेनन आज यानी 5 फरवरी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों विंटर लुक में नजर आए। शाहिद और कृति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में कृति रोबोट की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।

शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।

बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे कार्तिक आर्यन।

बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे कार्तिक आर्यन।

अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल में नजर आए। दोनों फूटबॉल ग्राउंड में दिखाई दिए। कार्तिक ने बच्चों के सामने फुटबॉल को अपनी एक उंगली पर स्पिन किया। अभिषेक और कार्तिक को फुटबॉल खेलना बेहद पसंद है। इस दौरान वहां राज कुंद्रा भी मौजूद थे।

आज सोमवार की सुबह हेमा मालिनी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। हेमा मालिनी साड़ी लुक में खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं करीना कपूर अपने घर के बाहर कैजुअल लुक में दिखाई दीं। करीना इस साल कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगी, जिसमें से एक फिल्म ‘तख्त’ है। फिल्म तख्त एक ऐतिहासिक नाटक पर बेस्ड है जिसमें करीना के अलावा रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म में विक्की औरंगजेब और रणवीर औरंगजेब के बड़े भाई दारा शिकोह के रोल में नजर आएंगे। मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म को 250 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। मेकर्स ने अभी इस फिल्म की रिलीज डेट नहीं घोषित की है।

सोनम कपूर अपनी दोस्त की शादी में पहुंचीं। सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया। सोनम इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर फैशन इवेंट्स में नजर आती रहती हैं।

MS Dhoni Video: लकी फैन के साथ एमएस धोनी का वीडियो वायरल, बोला- मेरा दिन बनाने के लिए थैंक्यू

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। उनको इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 3 साल का समय हो गया है, लेकिन फैंस की दीवानगी उनके लिए कम नहीं हुई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 05:56 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 04 Feb 2024 05:58 PM (IST)

MS Dhoni Video: लकी फैन के साथ एमएस धोनी का वीडियो वायरल, बोला- मेरा दिन बनाने के लिए थैंक्यू
एमएस धोनी का वीडियो वायरल।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। उनको इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए 3 साल का समय हो गया है, लेकिन फैंस की दीवानगी उनके लिए कम नहीं हुई है। वह जहां जाते हैं, बड़ी तादाद में फैंस वहां पहुंच ही जाते हैं।

फैंस धोनी से टी-शर्ट, गाड़ी, डायरी, कार की सीट पर ओटोग्रॉफ मांगते रहते हैं। वह भी इनको कभी निराश नहीं करते हैं, लेकिन अभी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैंस धोनी से जूते पर ओटोग्रॉफ देने की रिक्वेस्ट कर रहा है। धोनी ने भी उनकी रिक्वेस्ट को पूरा किया। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

धोनी ने फैन के जूतों पर दिया ओटोग्रॉफ

एमएस धोनी के इस वायरल वीडियो में फैंस ने धोनी से नीले रंग के जूतों पर ओटोग्रॉफ देने को कहा। धोनी ने भी बड़े ही सहज भाव से उनकी इस रिक्वेस्ट को पूरा किया। अब सोशल मीडिया पर लोग उस फैन को बहुत ही लकी बता रहे हैं।

फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया धोनी के साथ फोटो

फैन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। उसने कैप्शन में लिखा कि मेरा दिन बनाने के लिए एमएस धोनी आपका बहुत ही धन्यवाद। आपने मेरे जूतों पर आटोग्रॉप दिया।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Varanasi Gyanvapi Case: सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आज, गोविंद देव गिरि बोले- ‘मुस्लिम काशी-मथुरा भाईचारे से दे दें, तो सब कुछ भूल जाएंगे’

Varanasi Gyanvapi Case: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वजूखाना क्षेत्र को 2022 में सील कर दिया गया था। हिंदू पक्ष के अनुसार, वजूखाना में फव्वारे जैसी संरचना वास्तव में ‘शिवलिंग’ है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 05 Feb 2024 09:58 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 05 Feb 2024 09:58 AM (IST)

Varanasi Gyanvapi Case: सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आज, गोविंद देव गिरि बोले- ‘मुस्लिम काशी-मथुरा भाईचारे से दे दें, तो सब कुछ भूल जाएंगे’
गोविंद देव गिरि महाराज ने बड़ा बयान दिया है। देखिए वीडियो

HighLights

  1. वजूखाना क्षेत्र में ASI सर्वे की मांग
  2. यहीं है शिवलिंग, जिसे मुस्लिम पक्ष फव्वारा बता रहा
  3. पढ़िए गोविंद देव गिरि महाराज का बड़ा बयान

एजेंसी, वाराणसी। ज्ञानवापी प्रकरण में सोमवार का दिन अहम है। सुप्रीम कोर्ट विवादित परिसर के ‘वजूखाना’ और आसपास के सील किए गए इलाकों के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग वाली हिंदू पक्ष की याचिका पर सुनवाई करेगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वजूखाना क्षेत्र को 2022 में सील कर दिया गया था। हिंदू पक्ष के अनुसार, वजूखाना में फव्वारे जैसी संरचना वास्तव में ‘शिवलिंग‘ है।

याचिका में कहा गया है, ‘सील क्षेत्र के भीतर स्थित शिवलिंग को कोई नुकसान पहुंचाए बिना उसकी जांच और सर्वे के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक को निर्देश दिए जाें। एएसआई को खुदाई और अन्य वैज्ञानिक तरीकों का उपयोग करके पूरे सील क्षेत्र का सर्वेक्षण करना चाहिए और अपनी रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत करनी चाहिए।

राम मंदिर मिल गया, काशी-मथुरा भाईचारे से दे दें, तो सब कुछ भूल जाएंगे: गोविंद देव गिरि महाराज

इस बीच, गोविंद देव गिरि महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,

मुस्लिमों से हाथ जोड़कर अपील करता हूं, अयोध्या, ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। ये सभी आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए थे। हमारे ऊपर ये सबसे बड़े दाग हैं। इसके कारण लोगों को दुख है, अगर वे इस दुख को भाईचारे के साथ खत्म कर देते हैं तो भाईचारा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

व्यास तलगृह में पूजा पर अहम सुनवाई 6 फरवरी को

इस बीच, 6 फरवरी को भी इसी मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। वाराणसी की जिला अदालत ने व्यास तलगृह में पूजा की अनुमति दी थी। इसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने पहले सुप्रीम कोर्ट और फिर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हाई कोर्ट ने तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए मुस्लिम पक्ष को नई याचिका दायर करने के लिए कहा था, जिस पर सुनवाई 6 फरवरी को होगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Grammy Awards 2024; Shankar Mahadevan Zakir Hussain (This Second) | Shakti Band | शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के बैंड ने जीता ग्रैमी: एलबम ‘दिस मोमेंट’ बना बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम, बांसुरी वादक राकेश चौरसिया को भी दो अवॉर्ड

लॉस एंजिल्स40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शक्ति बैंड के आर्टिस्ट (बाएं से)- शंकर महादेवन, वॉयलनिस्ट गणेश राजगोपालन, जाकिर हुसैन और वी सेल्वागणेश। - Dainik Bhaskar

शक्ति बैंड के आर्टिस्ट (बाएं से)- शंकर महादेवन, वॉयलनिस्ट गणेश राजगोपालन, जाकिर हुसैन और वी सेल्वागणेश।

भारतीय गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। दोनों लीजेंड्री कलाकारों के बैंड ‘शक्ति’ के एलबम ‘दिस मोमेंट’ ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम की कैटेगरी में यह अवॉर्ड अपने नाम किया। इस एलबम में कुल 8 गाने हैं। ग्रेमी अवॉर्ड का ये 66वां संस्करण है।

ग्रैमी अवॉर्ड के साथ शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन और उनके बैंड मेंबर्स गणेश राजगोपालन व वी सेल्वागणेश।

ग्रैमी अवॉर्ड के साथ शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन और उनके बैंड मेंबर्स गणेश राजगोपालन व वी सेल्वागणेश।

इस बैंड में शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, जाकिर हुसैन, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन जैसे कलाकार साथ काम करते हैं। इस बैंड के अलावा बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने भी दो ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

अवॉर्ड जीतने के बाद स्टेज पर खुशी जताते शंकर महादेवन, गणेश राजगोपालन और वी सेल्वागणेश।

अवॉर्ड जीतने के बाद स्टेज पर खुशी जताते शंकर महादेवन, गणेश राजगोपालन और वी सेल्वागणेश।

ग्रैमी म्यूजिक की दुनिया में दिए जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरीना में हो रहा है। इवेंट में SZA, बिली एलिश, दुआ लिपा, ओप्रा विनफ्रे, मेरिल स्ट्रीप समेत कई बड़े कलाकार शामिल हुए।

45 साल बाद रिलीज हुआ पहला एलबम, 1973 में हुई थी शुरुआत
फ्यूजन बैंड शक्ति ने 45 साल बाद अपना पहला एलबम रिलीज किया, जिसे सीधे ग्रैमी अवार्ड मिला है। इंग्लिश गिटारिस्ट जॉन मैकलॉलिन ने 1973 में भारतीय वायलिन प्लेयर एल. शंकर, तबला वादक जाकिर हुसैन और टी.एच. ‘विक्कू’ विनायकराम के साथ फ्यूजन बैंड ‘शक्ति’ की शुरुआत की थी। हालांकि, 1977 के बाद ये बैंड बहुत एक्टिव नहीं रहा।

फ्यूजन बैंड शक्ति के मेंबर्स (बाएं से दाएं) जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, गणेश राजगोपालन और वी सेल्वागणेश।

फ्यूजन बैंड शक्ति के मेंबर्स (बाएं से दाएं) जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, जॉन मैकलॉलिन, गणेश राजगोपालन और वी सेल्वागणेश।

1997 में जॉन मैकलॉलिन ने फिर से इसी कॉन्सेप्ट पर ‘रिमेम्बर शक्ति’ नाम से बैंड बनाया और इसमें वी. सेल्वागणेश (टी.एच. ‘विक्कू’ विनायकराम के बेटे), मैंडोलिन प्लेयर यू. श्रीनिवास और शंकर महादेवन को शामिल किया। 2020 में ये बैंड फिर से साथ आया और ‘शक्ति’ के तौर पर इन्होने 46 साल बाद अपना पहला एलबम ‘दिस मोमेंट’ रिलीज किया।

जाकिर हुसैन का यह तीसरा ग्रैमी
मशहूर भारतीय तबला वादक जाकिर हुसैन का यह तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने एल्बम ‘प्लेनेट ड्रम्स’ के लिए टी.एच. ‘विक्कू’ विनायकराम के साथ ग्रैमी जीता था। 2008 में उन्हें ‘ग्लोबल ड्रम प्रोजेक्ट’ के लिए भी ग्रैमी मिल चुका है। सोमवार को उन्होंने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले ग्रैमी अवार्ड्स 2022 में भी भारत को दो जीत मिली थीं। तब पी.ए. दीपक, रिक्की केज और स्टीवर्ट कोपलैंड के ‘डिवाइन टाइड्स’ को ‘बेस्ट न्यू एज एल्बम’ कैटेगरी में जीत मिली थी।

अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट ने बेस्ट पॉप वोकल एलबम कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया।

अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट ने बेस्ट पॉप वोकल एलबम कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया।

अमेरिक सिंगर-सॉन्गराइट और एक्ट्रेस माईली सायरस ने अपने करियर का पहला सोलो ग्रैमी अवॉर्ड जीता। उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस भी दी।

अमेरिक सिंगर-सॉन्गराइट और एक्ट्रेस माईली सायरस ने अपने करियर का पहला सोलो ग्रैमी अवॉर्ड जीता। उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस भी दी।

क्या है ग्रैमी अवॉर्ड?
यह अवॉर्ड एक अमेरिकी ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से दिया जाता है। म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार काम के लिए ये अवॉर्ड दिया जाता है। इसका नाम एक ग्रामोफोन पर रखा गया है। संगीत की दुनिया के महारथियों को ग्रैमी अवॉर्ड दिया जाता है।

भारत में सबसे पहले किसे मिला?
देश के लिए मशहूर सितार वादक एवं संगीतकार स्वर्गीय पंडित रवि शंकर ने पहली बार 1968 में ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया था। उन्हें 5 बार इस अवॉर्ड से नवाजा गया, जिसके बाद ग्रैमी की तरफ से उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया। उनके अलावा जुबैन मेहता, गुलजार, जाकिर हुसैन, एआर रहमान जैसे कलाकारों को भी ग्रैमी मिल चुका है।

मशहूर सितार वादक एवं संगीतकार स्वर्गीय पंडित रवि शंकर ने पहली बार 1968 में ग्रैमी अवार्ड जीता था। इसके बाद उन्होंने 1973, 2002 और 2013 में दो बार फिर यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

मशहूर सितार वादक एवं संगीतकार स्वर्गीय पंडित रवि शंकर ने पहली बार 1968 में ग्रैमी अवार्ड जीता था। इसके बाद उन्होंने 1973, 2002 और 2013 में दो बार फिर यह अवॉर्ड अपने नाम किया।

क्या है पूरा प्रोसेस?
ग्रैमी अवॉर्ड के लिए सबसे पहले किसी गाने या फिर रिकॉर्डिंग को सबमिट करना होता है। इसके बाद इनकी स्क्रीनिंग होती है। अलग-अलग क्षेत्रों के करीब 350 लोग बैठकर ये तय करते हैं कि वो गाना या रिकॉर्डिंग नॉमिनेशन के लायक है या नहीं। साथ ही इन्हें कैटेगरी के हिसाब से लगाया जाता है। इसके बाद ग्रैमी के मेंबर्स वोटिंग करते हैं। वोटिंग करने वाले लोग उस कैटेगरी में महारथ रखते हैं, जिसमें वो वोट डालते हैं। किसी एक कैटेगरी में सबसे ज्यादा वोट पाने वाला गाना या रिकॉर्डिंग अवॉर्ड जीतता है। टाई होने के मामले में दो या उससे अधिक लोगों को अवॉर्ड दिया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…
Irfan Pathan ने पहली बार दिखाया पत्नी का चेहरा, शादी की 8वीं सालगिरह पर दिखीं खूबसूरत

इरफान पठान की पत्नी सफा बेग को सभी ने बुर्के में देखा होगा। वह हमेशा ही पब्लिक अपीयरेंस में चेहरा ढककर ही शामिल हुए हैं। पहली बार इरफान पठान ने तस्वीर साझा की है, जिसमें सफा बेग का चेहरा दिख रहा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 04 Feb 2024 08:33 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 04 Feb 2024 08:33 PM (IST)

Irfan Pathan ने पहली बार दिखाया पत्नी का चेहरा, शादी की 8वीं सालगिरह पर दिखीं खूबसूरत
Irfan Pathan की पत्नी सफा बेग।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। इरफान पठान की पत्नी सफा बेग को सभी ने बुर्के में देखा होगा। वह हमेशा ही पब्लिक अपीयरेंस में चेहरा ढककर ही शामिल हुए हैं। पहली बार इरफान पठान ने तस्वीर साझा की है, जिसमें सफा बेग का चेहरा दिख रहा है। दरअसल, इरफान पठान ने 3 फरवरी को शादी की आठवीं सालगिरह मनाई थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर यह फोटो शेयर कर उन्होंने सफा बेग के लिए काफी प्यारा संदेश लिखा था।

पत्नी के लिए लिखा खास मैसेज

पठान ने लिखा कि अनंत भूमिकाएं एक ही आत्मा निभाती है। मूड बूस्टर, कॉमेडियन, संकटमोचक और मेरे बच्चों की निरंतर साथी, दोस्त और मां। इस खूबसूरत यात्रा में मैं तुम्हें अपनी पत्नी के रूप में संजोता हूं। 8वीं मुबारक हो मेरे प्यार।

Infinite roles mastered by one soul – temper booster, comic, troublemaker, and the fixed companion, good friend, and mom of my kids. On this lovely journey, I cherish you as my spouse. Completely happy eighth my love ❤️ pic.twitter.com/qAUW8ndFAJ

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 3, 2024

भारतीय क्रिकेट में रहा है अहम योगदान

इरफान पठान का टीम इंडिया बहुत ही शानदार करियर रहा है। उनकी 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में बहुत शानदार भूमिका रही थी। फाइनल मैच में तो वह प्लेयर ऑफ दे मैच तक रहे थे। अब वह रिटायर होने के बाद क्रिकेट में कमेंट्री करते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Flooring take a look at of Champai Soren authorities in Jharkhand at the moment, MLA returned from Hyderabad to Ranchi

LIVE BLOG

Up to date: Mon, 05 Feb 2024 07:36 AM (IST)

Printed: Solar, 04 Feb 2024 09:27 PM (IST)

Jharkhand Floor Test Live: झारखंड में चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, हैदराबाद से रांची लौटे विधायक
झारखंड में JMM पार्टी के कुछ नेता नाराज बताए जा रहे हैं।

एजेंसी,रांची। झारखंड की राजनीति के लिए सोमवार का दिन अहम होने जा रहा है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले चंपई सोरेन को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इसके लिए विधानसभा का दो दिनी विशेष सत्र बुलाया गया है। JMM और कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से बचने के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाकर रिजॉर्ट में ठहराया गया था। अब ये विधायक वापस रांची पहुंच चुके हैं। देखना यही है कि क्या JMM में ही कुछ विधायकों की नाराजगी की खबरों के बीच क्या चंपई सोरेन बहुमत हासिल कर पाएंगे या झारखंड में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा।

विधानसभा में दलों की स्थिति

  • झामुमो- 29
  • भाजपा- 26
  • कांग्रेस- 17
  • आजसू पार्टी- 03
  • सीपीआई माले- 01
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस- 01
  • राजद- 01
  • अन्य- 02

Jharkhand Flooring Take a look at Newest Information from Ranchi

5 February 2024

10 : 05 : 36 PM

रांची के सर्किट हाउस पहुंचे जेएमएम और कांग्रेस विधायक

रांची के सर्किट हाउस जेएमएम और कांग्रेस विधायक पहुंच चुके हैं। झारखंड की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट कल विधानसभा में होने की संभावना है।

 

10 : 04 : 23 PM

झामुमो और कांग्रेस विधायक पहुंचे रांची एयरपोर्ट

झामुमो और कांग्रेस विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। झारखंड की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट कल विधानसभा में होने की संभावना है।

9 : 33 : 22 PM

कांग्रेस नेता बोले- BJP कर रही हमें तोड़ने की कोशिश

कांग्रेस नेता प्रणव झा ने कहा कि सीएम को वोट देने की इजाजत दे दी गई है। हमारे पास पर्याप्त संख्या है, बल्कि बहुमत से भी ज्यादा है। हम इसलिए आए क्योंकि बीजेपी अभी भी हमें तोड़ने की कोशिश कर रही थी। ईडी, सीबीआई, आईटी का खतरा था। वे हर विपक्षी राज्य को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

9 : 30 : 46 PM

कांग्रेस ने उठाया झारखंड विधायकों के रुकने का खर्चा

झारखंड के विधायकों के हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में रुकने पर तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि इनके आतिथ्य का खर्चा सरकार पर नहीं आया है। कांग्रेस पार्टी उनके आतिथ्य का खर्च उठा रही है। 

Ranbir and Yash will shoot Lanka Portion in London for Nitesh Tiwari’s Ramayan | लंदन में लंका के पोर्शन शूट करेंगे रणबीर और यश: 60 दिन मुंबई में शूट होगी नितेश तिवारी की रामायण, जल्द फ्लोर पर जाएगी फिल्म

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म ‘रामायण’ भी है। एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

60 दिन मुंबई और 60 दिन लंदन में होगी शूट
टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, ‘यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। नितेश तिवारी मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। 60 दिनों तक मुंबई में इसकी शूटिंग करने के बाद रणबीर लंदन शेड्यूल के लिए निकल जाएंगे। वहां भी मेकर्स करीबन 60 दिनों तक फिल्म शूट करेंगे। चर्चा है कि लंदन में फिल्म के लंका पोर्शन की शूटिंग की जाएगी। लंदन शेड्यूल में रणबीर को साउथ के सुपरस्टार यश भी जॉइन करेंगे।’

रणबीर, साई और यश तीनों रामायण के जरिए पहली बार किसी फिल्म पर साथ काम करेंगे।

रणबीर, साई और यश तीनों रामायण के जरिए पहली बार किसी फिल्म पर साथ काम करेंगे।

सनी देओल निभाएंगे हनुमान का किरदार
दूसरी तरफ फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो इसमें सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने हामी भर दी है। वो हनुमान का रोल प्ले करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सनी मई 2024 से इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट के लिए शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, फिल्म के फर्स्ट पार्ट में सनी का गेस्ट अपीयरेंस ही होगा पर इसके सेकेंड और थर्ड पार्ट में स्क्रीन पर उनका पूरा प्रेजेंस होगा।

सूत्रों की मानें तो सनी इस फिल्म में हनुमान का रोल करने के लिए हामी भर चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो सनी इस फिल्म में हनुमान का रोल करने के लिए हामी भर चुके हैं।

विजय सेतुपति से जारी है चर्चा
नितेश तिवारी इस फिल्म का तीन पार्ट में बनाएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। वहीं विभीषण के रोल के लिए मेकर्स साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति से चर्चा कर रहे हैं। इसके अलावा लारा दत्ता को कैकयी का रोल करने के लिए ऑप्ट किया गया है।

रामायण’ से जुड़ी कुछ खास बातें

  • तीन पार्ट में बनने वाली इस फिल्म का हर पार्ट 3 घंटे का होगा।
  • इसे 500 करोड़ से भी ज्यादा बजट में बनाया जाएगा।
  • इसे मधु मंटेना, अल्लू अरविंद और नमित मल्होत्रा मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
  • फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।
  • फिल्म के वीएफएक्स पर ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG काम करने वाली है।
नितेश तिवारी इस फिल्म को तीन पार्ट में बनाएंगे।

नितेश तिवारी इस फिल्म को तीन पार्ट में बनाएंगे।

2025 तक रिलीज हो सकता है पहला पार्ट
उम्मीद है कि नितेश मार्च 2024 तक रणबीर और साई के साथ इस फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग शुरू कर देंगे। वहीं यश जो फिल्म में रावण का रोल करेंगे, वो जुलाई 2024 में इसकी शूटिंग जॉइन करेंगे। मेकर्स इसके पहले पार्ट को साल 2025 के सेकेंड हाफ तक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।